Chandrapur District: चंद्रपुर जिले में शुरू एसआरपीएफ की भर्ती प्रक्रिया के दौरान मैदानी जांच प्रक्रिया में शामिल एक उम्मीदवार की दौड़ लगाते हुए मृत्यु होने की घटना सोमवार को सुबह 8 बजे के दौरान देसाईगंज तहसील के विसोरा गांव में घटी. मृतक उम्मीदवार का नाम आरमोरी तहसील के देलोडा गांव निवासी आशीष भास्कर म्हशाखेत्री 31 है. जानकारी के अनुसार, देसाईगंज तहसील के विसोरा गांव में चंद्रपुर एसआरपीएफ गट क्रमांक 17 के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू होकर उक्त प्रक्रिया पिछले छह दिनों से शुरू है.
ऐसे में सोमवार को मैदानी जांच प्रक्रिया के लिए देलोड़ा गांव निवासी आशीष मशाखेत्री उम्मीदवार मैदान में उतर गया. आशीष ने 100 मीटर की दौड़ पूर्ण की थी. इसके बाद 5 किमी के दौड़ के दौरान आखिरी पडाव में अचानक वह नीचे गिर पड़ा. इसके बाद तत्काल उसे ऑक्सीजन देकर देसाईगंज के ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहां पर ईसीजी जांच के बाद वैद्यकीय अधिकारियों ने उसे मृत घोषित किया.
उक्त भर्ती प्रक्रिया में 244 पदों के लिए मैदानी जांच प्रक्रिया शुरू होकर सोमवार को करीब 1 हजार उम्मीदवारों को मैदानी जांच प्रक्रिया के लिए बुलाया गया था. इनमें से 884 उम्मीदवार उपस्थित होकर 596 उम्मीदवारों ने प्रत्यक्ष शारीरिक जांच प्रक्रिया में हिस्सा लिया था. ऐसे में मैदानी जांच पक्रिया के दौरान आशीष की मृत्यु होने से परिसर में खलबली मच गई है. वहीं इस घटना से देलोड़ा गांव में शौक का वातावरण निर्माण हो गया है.