- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Pm Kisan Yojana Rs 43 47 Crore Deposited In The Accounts Of 2 14 Lakh Farmers Of Bhandara
पीएम किसान योजना: भंडारा के 2.14 लाख किसानों के खातों में 43.47 करोड़ जमा
भंडारा जिले के 2.14 लाख किसानों के खातों में 43.47 करोड़ रुपये की राशि जमा, 4,175 नए लाभार्थी जुड़े।

Bhandara News: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत भंडारा जिले के किसानों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है. जिले के 2 लाख 14 हजार 219 पात्र किसानों के बैंक खातों में 22वीं किस्त के रूप में कुल 43.47 करोड़ रुपये की राशि 13 मार्च को जमा कर दी गई है.केंद्र सरकार की ओर से प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण डीबीटी के माध्यम से वितरित इस निधि से किसानों को बड़ा आर्थिक संबल मिला है.
प्रशासन की ओर से चलाए गए विशेष अभियानों और किसानों की तकनीकी त्रुटियों को दूर किए जाने के कारण इस बार लाभार्थियों की संख्या में 4,175 की वृद्धि देखी गई है.
पिछली 21वीं किस्त के दौरान जिले के 2 लाख 10 हजार 44 लाभार्थियों के खातों में 42.01 करोड़ रुपये हस्तांतरित किए गए थे, जो अब बढ़कर 2,14,219 हो गए हैं.योजना का लाभ सुनिश्चित करने के लिए ईकेवाईसी को अनिवार्य किया गया था.
सम्बंधित ख़बरें
Sakoli Murder Case: साकोली तालाब हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
जवाहरनगर में टायर बदलते समय तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला, 2 चालकों की मौत, 1 युवक गंभीर घायल
चरम पर पहुंचा मानव-वन्यजीव संघर्ष: 5 माह में 6 की मौत, 19 घायल-बाघ-तेंदुओं की दहशत से कांपा भंडारा
गांधी वार्ड में फिर टूटा दुकान का ताला, देव्हाड़ी गांव में बढ़ा चोरो का आतंक, ग्रामीणों में दहशत
जिले के कुल 2,32,389 पंजीकृत किसानों में से 2,29,595 किसानों ने अपनी ईकेवाईसी प्रक्रिया पूरी कर ली है.विशेष शिविरों के माध्यम से आधार कार्ड को बैंक खातों से जोड़ने के बाद कई रुके हुए भुगतान भी बहाल हो गए हैं.
विसंगतियों को दूर करने का प्रयास ईकेवाईसी और लैंड सीडिंग में सुधार के बावजूद अभी भी 2,794 किसान तकनीकी कारणों से इस लाभ से वंचित रह गए हैं.जांच में सामने आया है कि इनमें से कुछ सक्रिय किसान हैं, जबकि कुछ रिकॉर्ड मृत किसानों के पाए गए हैं.
इसके अतिरिक्त आयकर भरने वाले और दस्तावेजों की कमी वाले अपात्र लाभार्थियों की किस्तें सरकार ने रोक दी हैं.एक ही परिवार में दो लाभार्थी होने या भूमि हस्तांतरण के पुराने रिकॉर्ड होने जैसी विसंगतियों को दूर करने के लिए जिले में गहन छंटनी प्रक्रिया चलाई गई है.
फार्मर आईडी अनिवार्य किया गया आमतौर पर दिसंबरजनवरी में आने वाली यह किस्त इस बार डेटा सत्यापन, संदिग्ध खातों की छंटनी और एग्रीस्टैक प्रणाली के एकीकरण के कारण मार्च में जमा हुई है.
तकनीकी कारणों से पोर्टल कुछ समय बाधित रहने से आगामी नियोजन में भी बाधाएं आईं, हालांकि अब प्रक्रिया सुचारू हो गई है.आगामी किस्तों के लिए केंद्र सरकार ने एग्रीस्टैक के तहत डिजिटल किसान पहचान पत्र फार्मर आईडी को अनिवार्य करने की दिशा में कदम बढ़ाया है.
Pm kisan yojana rs 43 47 crore deposited in the accounts of 2 14 lakh farmers of bhandara
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
NEET पेपर लीक का इंजीनियरिंग एडमिशन पर असर नहीं, CET Cell ने किया साफ; छात्रों की चिंता खत्म
May 24, 2026 | 10:58 AMनागपुर के देवलापार में बाघ का आतंक जारी: खेत में बंधे बैल पर हमला, इलाके में फिर दहशत
May 24, 2026 | 10:49 AMFYJC Admission Portal फिर हुआ क्रैश, छात्रों की परेशानी के बीच बढ़ी आवेदन की अंतिम तिथि
May 24, 2026 | 10:49 AMमहावितरण के निदेशक राजेंद्र पवार को मिला ‘ग्लोबल एचआर लीडर ऑफ द ईयर-2026’ अवार्ड, नई दिल्ली में हुए सम्मानित
May 24, 2026 | 10:48 AMबिहार की ‘मुखिया दीदी’ का तेजस्वी से मोहभंग, रितु जायसवाल अब थामेंगीं बीजेपी का दामन, बदलेगा सियासी समीकरण!
May 24, 2026 | 10:47 AM‘करण अर्जुन’ से ‘कोई मिल गया’ तक Rajesh Roshan ने दिए अनगिनत हिट गाने, संगीत की दुनिया में रचा इतिहास
May 24, 2026 | 10:40 AMLuhansk Hostel Attack: लुहांस्क हॉस्टल पर भीषण हमला, 18 की मौत; रूस ने यूक्रेन को ठहराया कत्लेआम का जिम्मेदार!
May 24, 2026 | 10:38 AMवीडियो गैलरी

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद तो दुनिया बंद? IEA की डराने वाली चेतावनी में क्या-क्या? VIDEO
May 23, 2026 | 10:47 PM
Petrol-Diesel Prices: डीजल-पेट्रोल के फिर बढ़े दाम,क्या रुक जाएंगी गाड़ियों की रफ्तार?, VIDEO
May 23, 2026 | 04:43 PM
क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM














