अधूरे हाईवे निर्माण से हादसे का खतरा बढ़ा, पवनी-भंडारा NH-247 पर सड़क किनारे गहरी दरारें
Pawni Bhandara Road News: पवनी-भंडारा नेशनल हाईवे 247 पर अधूरे ड्रेनेज कार्य और सड़क किनारे बढ़ती दरारों से हादसे का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय नागरिकों ने बिजली के खंभे हटाने की मांग की है।
National Highway (सोर्स- फाइल फोटो- सोशल मीडिया)
National Highway 247 News: पिछले कई वर्षों से निर्माणाधीन पवनी-भंडारा मुख्य मार्ग नेशनल हाईवे 247 का काम कागजों पर तो पूरा दिख रहा है, लेकिन हकीकत में यह अधूरापन राहगीरों के लिए काल बन रहा है। विशेष रूप से मामा ढाबा से लेकर मुस्लिम कब्रिस्तान तक के क्षेत्र में सड़क के किनारे बनी गहरी दरार ने वाहन चालकों की चिंता बढ़ा दी है।
स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि ठेकेदार ने संबंधित स्थान पर नाले का निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिया है। केवल कच्चा नाला खोदकर छोड़ देने के कारण सड़क के किनारे की मिट्टी लगातार खिसक रही है। स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि कुछ जगहों पर सड़क के नीचे से जमीन पूरी तरह खोखली हो गई है, जिससे भारी वाहनों के गुजरते समय सड़क धंसने का बड़ा खतरा पैदा हो गया है। सड़क की सुरक्षा में एक और बड़ी बाधा बीच रास्ते में खड़े बिजली के खंभे हैं।
खंभों को हटाने में घोर लापरवाही
नई सड़क का निर्माण होने के बावजूद संबंधित विभाग ने इन खंभों को हटाने में घोर लापरवाही बरती है। बीच सड़क पर खड़े ये खंभे न केवल ट्रैफिक में रुकावट डाल रहे हैं, बल्कि तेज रफ्तार वाहनों के टकराने का कारण भी बन रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
भंडारा में गेल गैस पाइपलाइन प्रोजेक्ट से किसान परेशान: अधिग्रहित से अधिक जमीन खोदने का आरोप, 30% खेती प्रभावित
Bhandara News: भंडारा में शिक्षकों के 700 रिक्त पद भरने की मांग, कलेक्ट्रेट पर जनआक्रोश मोर्चा
भंडारा में वन विभाग का सफल रेस्क्यू, कुएं में गिरे तेंदुए के शावक मां से मिले
भंडारा के साकोली में खरीफ बुआई शुरू, बारिश से किसानों के चेहरों पर लौटी मुस्कान
ये भी पढ़े: पिंपरी-चिंचवड़ मनपा में ‘बिना वेतन के अधिकारी’ बन रहे नगरसेविकाओं के रिश्तेदार, कर्मचारियों में नाराजगी
सुरक्षा मानकों को ताक पर रखकर काम
प्रशासन ने सुरक्षा मानकों को ताक पर रखकर काम किया है। यदि समय रहते ड्रेनेज का काम पूरा नहीं किया गया और बिजली के खंभों को नहीं हटाया गया, तो किसी भी दिन बड़ा जनहानि वाला हादसा हो सकता है। स्थानीय लोगों ने लोक निर्माण विभाग और संबंधित प्रशासन से तुरंत इस मामले की जांच कर मरम्मत कार्य शुरू करने की मांग की है।
