Bhandara News: पवनी में पुलिस का रूट मार्च, ईद-ए-मिलादुन्नबी से गणेश उत्सव तक शांति बनाए रखने की अपील

Law And Order Pawani: आगामी धार्मिक त्योहारों को देखते हुए पवनी पुलिस ने शहर में रूट मार्च निकाला। पुलिस ने नागरिकों से शांति, भाईचारा बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील की।
pawani police route march festivals law and order
पवनी पुलिस रूट मार्च(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Pawani Police Route March: आगामी ईद-ए-मिलादुन्नबी, गोकुलाष्टमी, पोला, गणेश उत्सव सहित विभिन्न धार्मिक त्योहारों के मद्देनजर पवनी पुलिस ने 24 अगस्त को शहर में रूट मार्च निकाला। दोपहर 2 बजे पुलिस स्टेशन पवनी से शुरू हुए इस रूट मार्च का उद्देश्य शहर में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ नागरिकों में सुरक्षा की भावना मजबूत करना था। रूट मार्च सब-डिविजनल पुलिस ऑफिसर पवनी, ज्योतिका इंगले की मौजूदगी में निकाला गया।

इसमें पवनी सब-डिविजन के साथ विभिन्न पुलिस शाखाओं के कुल 11 अधिकारी और 68 पुलिस कर्मचारी शामिल हुए। रूट मार्च पुलिस स्टेशन पवनी से शुरू होकर छत्रपति शिवाजी महाराज चौक, जामा मस्जिद, छोटी मस्जिद, गौतम नगर, विट्ठल गुजरी वार्ड, दीक्षित चौक, वजेश्वर वार्ड, नेताजी वार्ड, बाजार चौक, डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर चौक, सराफा लाइन, महात्मा गांधी चौक होते हुए पुनः डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर चौक से पुलिस स्टेशन पवनी पहुंचा।

pawani police route march festivals law and order
Jalna Police की बड़ी कार्रवाई: स्विफ्ट कार से 315 लीटर चोरी का डीजल जब्त, आरोपी गिरफ्तार

79 जवानों ने निकाला रूट मार्च

इस दौरान पुलिस ने शहर के प्रमुख मार्गों एवं संवेदनशील क्षेत्रों का जायजा लिया। आगामी त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो, इसके लिए पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बरती जा रही है।

शांति की अपील

पुलिस ने नागरिकों से सभी धार्मिक त्योहार शांतिपूर्ण एवं भाईचारे के वातावरण में मनाने की अपील की। साथ ही धार्मिक स्थलों और सार्वजनिक स्थानों पर शांति बनाए रखने, अफवाहों पर विश्वास न करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने का आह्वान किया गया। पवनी पुलिस के इस रूट मार्च से शहर में कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन की तैयारियों का संदेश नागरिकों तक पहुंचा। आगामी त्योहारों के दौरान शांति और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए नागरिकों से पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com