Bhandara News: मतदाता सूची अपडेट के लिए पवनी में विशेष शिविर, लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

Pawani Voter Revision Camp: पवनी के भाईतलाव वार्ड में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत आयोजित शिविर में करीब 400 मतदाताओं ने आवेदन फॉर्म भरे।
pawani matdata punarikshan shivir 400 voters forms
मतदाता सूची पुनरीक्षण ( सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Bhandara Voter List Revision: भंडारा जिले के पवनी शहर के भाईतलाव वार्ड, प्रभाग क्रमांक 5 में भाजपा नगरसेवक शहजाद बेग की पहल पर मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत फॉर्म भरने के लिए शिविर का आयोजन जामा मस्जिद परिसर में किया गया।

शिविर का उद्देश्य

वार्डवासियों को मतदाता सूची से संबंधित फॉर्म भरने में आने वाली कठिनाइयों से राहत प्रदान करना था। इस शिविर में लगभग 400 मतदाताओं ने लाभ उठाते हुए अपने आवेदन पत्र भरे। नगरसेवक शहजाद बेग ने कहा कि इस प्रकार के शिविर प्रत्येक वार्ड में आयोजित किए जाने चाहिए, ताकि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची से वंचित न रहे।

400 लोगों ने उठाया लाभ

उन्होंने बताया कि ऐसे शिविरों के माध्यम से लोगों को फॉर्म भरने की प्रक्रिया एवं उससे जुड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी देकर जागरूक किया जा सकता है तथा जरूरतमंदों की सहायता भी की जा सकती है। उन्होंने शिक्षित युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वे मोबाइल पर समय व्यतीत करने के बजाय अपने मोहल्लों में बुजुर्गों एवं कम पढ़ेलिखे लोगों के घर जाकर उनके फॉर्म भरने में सहयोग करें।

शिविर का निरीक्षण करने के लिए स्थानीय तहसीलदार सतीश साड़वे एवं नायब तहसीलदार सुभद्रा धुर्वे भी पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने नगरसेवक शहजाद बेग की इस जनहितकारी पहल की सराहना की।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com