- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Pavni Wildlife Sanctuary Rehabilitation Protest Compensation Demands
पवनी में उमरेड-करहाड़ला अभयारण्य प्रभावितों का बेमियादी अनशन, 12 गांवों के पुनर्वास और मुआवजे की उठाई मांग
पवनी में 12 गांवों के पुनर्वास को लेकर ग्रामीणों का अनशन जारी। प्रशासनिक देरी से नाराज ग्रामीणों ने उठाई आवाज।

BhandaraWildlife Project News: पवनी उमरेड-पवनी-करहाड़ला अभयारण्य के विस्तार से प्रभावित 12 गांवों के पुनर्वास और मुआवजे का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है। वर्षों से लंबित मांगों के निराकरण न होने से नाराज ग्रामीणों ने सोमवार से वन्यजीव परियोजना कार्यालय, पवनी के समक्ष बेमियादी अनशन शुरू कर दिया है। यह आंदोलन अन्यायग्रस्त कृती समिति के नेतृत्व में चल रहा है।
अभयारण्य विस्तार के तहत कई गांवों की जमीन अधिग्रहित की गई थी, लेकिन अधिसूचना के बाद भी पुनर्वास प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है। जंगल से सटे क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीण आज भी जंगली जानवरों के खतरे के बीच जीवन यापन कर रहे हैं। खेती और मजदूरी पर निर्भर परिवारों का आरोप है कि प्रशासन उनकी समस्याओं की अनदेखी कर रहा है।
राजनीतिक समर्थन भी मिला
अनशन का नेतृत्व संयोजक अनिल मेंढे कर रहे हैं। आंदोलन स्थल पर पवनी नगराध्यक्ष डॉ. विजया राजेश नंदूरकर और भाजपा तहसील अध्यक्ष तिलक वैद्य ने पहुंचकर समर्थन दिया। इस दौरान बबलू वाघमारे, हरीश तलमले, अरविंद आसई, महेश गोनाडे सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
सम्बंधित ख़बरें
हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: तीसरे पक्ष की शिकायत पर नहीं होगी स्कूलों में दखलंदाजी, अधिकारियों पर लगाया जुर्माना
नागपुर संभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल; 23 राजस्व कर्मचारियों को नायब तहसीलदार पद पर मिली पदोन्नति
ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी का चुनाव से कोई संबंध नहीं, जानें मंत्री संजय शिरसाट ने क्या कहा?
नागपुर: बिजली व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए महावितरण की बड़ी योजना, ADB के सहयोग से खर्च होंगे 603 करोड़ रुपये
प्रभावितों की प्रमुख मांगें
आंदोलनकारियों ने भूमि अधिग्रहण की दर तत्काल घोषित कर मुआवजा देने, प्रत्येक परिवार को 25 लाख रुपये का विशेष पैकेज देने और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की है। साथ ही बेरोजगारों को वन मजदूर के रूप में रोजगार उपलब्ध कराने, सभी प्रभावितों को प्रकल्पग्रस्त प्रमाणपत्र देने और विस्थापित गांवों के लिए समुचित पुनर्वास व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग भी की गई है।
प्रशासन का पक्ष
वन विभाग के अनुसार, परियोजना के तहत 8 गांवों के पुनर्वास की प्राथमिक रिपोर्ट तैयार हो चुकी है। अन्य विभागों की रिपोर्ट मिलने के बाद प्रस्ताव को मंजूरी के लिए आगे भेजा जाएगा। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि प्रभावितों की समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाएगा।
Pavni wildlife sanctuary rehabilitation protest compensation demands
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
होटगी IT पार्क के लिए MIDC को मिलेगी 20 हेक्टेयर जमीन, सोलापुर में IT पार्क प्रोजेक्ट को मिली रफ्तार
May 15, 2026 | 03:49 PMहाई कोर्ट का बड़ा फैसला: तीसरे पक्ष की शिकायत पर नहीं होगी स्कूलों में दखलंदाजी, अधिकारियों पर लगाया जुर्माना
May 15, 2026 | 03:48 PMAmbrane ने लॉन्च की भारत की पहली Type-C AAA बैटरी, 10 मिनट चार्ज में होगी तैयार
May 15, 2026 | 03:46 PMBhopal News: रिटायर्ड जज की बहू की मौत के मामले में बड़ा अपडेट, समर्थ सिंह और सास पर दर्ज हुई FIR
May 15, 2026 | 03:41 PMकुलदीप सिंह सेंगर को SC से बड़ा झटका, हाईकोर्ट का सजा निलंबन का फैसला रद्द; अब जेल में ही कटेंगे दिन
May 15, 2026 | 03:35 PMनागपुर संभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल; 23 राजस्व कर्मचारियों को नायब तहसीलदार पद पर मिली पदोन्नति
May 15, 2026 | 03:32 PMईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी का चुनाव से कोई संबंध नहीं, जानें मंत्री संजय शिरसाट ने क्या कहा?
May 15, 2026 | 03:26 PMवीडियो गैलरी

NEET-UG री-एग्जाम का हुआ ऐलान, 21 जून को होगी परीक्षा, NTA ने दी पूरी जानकारी, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 02:10 PM
दिल्ली दौरा छोड़ इंदौर पहुंचे CM मोहन यादव, अस्पताल जाकर देवास पटाखा फैक्ट्री धमाके में घायलों से की मुलाकात
May 15, 2026 | 01:28 PM
30 घंटे में मिला न्याय! कोलकाता में शुभेंदु सरकार ने सड़कों पर उतारा बुलडोजर, फैक्ट्री की जमींदोज, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 12:36 PM
मुख्यमंत्री की बाइक का PUC एक्सपायर! वर्षा गायकवाड के दावे से राजनीति गरमाई, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 09:55 PM
सनातन से नफरत क्यों? तमिलनाडु में उदयनिधि स्टालिन के बयान से मचा बवाल, क्या है इसकी वजह, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 01:53 PM
सिर्फ एक सैल्यूट न करना सिपाही को पड़ा भारी, एसपी अंशिका वर्मा ने दी ऐसी सजा, सोशल मीडिया पर मचा बवाल- VIDEO
May 14, 2026 | 01:13 PM











