-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Akola »
- Apology Sought From Accused Who Broke Shops
दूकानें तोड़ने वाले आरोपी से मंगवाई माफी, पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाने का प्रयास
- Written By: आंचल लोखंडे
Akola News: तोड़फोड़ करने वाले एक आरोपी को रामदासपेठ पुलिस ने सार्वजनिक रूप से घूमाकर और उससे नागरिकों के सामने हाथ जोड़कर कान पकड़कर माफी मांगने को मजबूर किया।

दूकानें तोड़ने वाले आरोपी से मंगवाई माफी (सोजन्यः सोशल मीडिया)
अकोला: शहर के रामदासपेठ पुलिस स्टेशन क्षेत्र अंतर्गत तापडिया नगर में एक युवक द्वारा दो से तीन दूकानों में तोड़फोड़ कर दहशत फैलाने की घटना सामने आई थी। आरोपी ने न केवल दूकानों को नुकसान पहुंचाया, बल्कि कुछ व्यापारियों से पैसों की मांग भी की थी। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया था। इस घटना की जानकारी मिलते ही रामदासपेठ पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान धीरेंद्र उर्फ कल्लू तिवारी के रूप में हुई है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को रामदासपेठ पुलिस स्टेशन ले जाकर उसके खिलाफ विधिसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया।
पुलिस अधीक्षक अर्चित चांडक के निर्देशानुसार, आरोपी को उसी स्थान पर ले जाया गया जहां उसने तोड़फोड़ की थी। वहां पुलिस ने उसे सार्वजनिक रूप से घूमाकर और उससे नागरिकों के सामने हाथ जोड़कर कान पकड़कर माफी मांगने को मजबूर किया। यह कार्रवाई पुलिस द्वारा एक सख्त संदेश देने के उद्देश्य से की गई कि शहर में कानून व्यवस्था भंग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। तापडिया नगर में अचानक हुई इस घटना से स्थानीय नागरिकों में भय का माहौल बन गया था।
पुलिस के प्रति विश्वास और सुरक्षा की भावना मजबूत
आरोपी की सार्वजनिक माफी से लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास और सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है। इस कार्रवाई का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक अर्चित चांडक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बी. चंद्रकांत रेड्डी, उपविभागीय पुलिस अधिकारी सतीश कुलकर्णी के मार्गदर्शन में किया गया। इस मौके पर पुलिस निरीक्षक शिरीष खंडारे और अपराध जांच दल की टीम सक्रिय रही।
सम्बंधित ख़बरें
अकोला मनपा स्कूल में धूमधाम से मनाया गया प्रवेशोत्सव: महापौर शारदा खेडकर ने बांटे मुफ्त गणवेश और किताबें
मै अगर मर जाऊं तो मंदिर का फंड पास कर देना… विधानसभा सत्र में ऐसा क्यों बोल गए अकोला विधायक साजिद खान पठान?
महिदपुर में हैवानियत की हद: जमीन में हिस्सा मांगने पर महिला के बाल काटे, जूतों की माला पहनाकर गांव में घुमाया
अकोला में OBC समाज की ललकार: 50% आरक्षण की सीमा हटाने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर तीव्र धरना
रामदासपेठ पुलिस की यह सख्त और सार्वजनिक कार्रवाई शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में एक प्रभावी कदम माना जा रहा है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय पर कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
ये भी पढ़े: नागपुर में खुदाई के दौरान मिला कंकाल, मचा हड़कंप, पुलिस बोली- दृश्यम स्टाइल में हत्या!
मधापुरी में अवैध देशी शराब पर छापेमारी,12,000 रु. का माल नष्ट
जिले में अवैध धंधों के समूल नाश हेतु पुलिस विभाग द्वारा ऑपरेशन प्रहार नामक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य जिले में चल रहे गैरकानूनी कारोबारों पर कठोर कार्रवाई कर नागरिकों को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना है। इसी क्रम में स्थानीय अपराध शाखा, अकोला की टीम ने पुलिस स्टेशन माना क्षेत्र के ग्राम मधापुरी में अवैध देशी शराब के अड्डों पर छापेमारी की। पुलिस अधीक्षक अचिंत चांडक के निर्देशानुसार की गई इस कार्रवाई में दो अलग-अलग स्थानों पर प्रोव्हीजन रेड की गई।
20 लीटर देशी शराब जब्त
पहली कार्रवाई में आरोपी मारोती सोलंके (57) निवासी मधापुरी, तहसील मुर्तिजापुर, जिला अकोला के पास से 40 लीटर देशी शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 8,000 रु. बताई गई है। दूसरी कार्रवाई में महिला आरोपी कुसुम सोलंके (65) निवासी मधापुरी के पास से 20 लीटर देशी शराब जब्त की गई, जिसकी कीमत 4,000 रु. आंकी गई है. इस प्रकार कुल दो प्रोव्हीजन रेड की गईं और 12,000 मूल्य की अवैध शराब सामग्री जब्त कर नष्ट कर दी गई।
Apology sought from accused who broke shops
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
चंद्रपुर में नवजात की बिक्री का खुलासा, BJP की दो महिला पदाधिकारी गिरफ्तार; मची राजनीतिक हलचल
Jul 03, 2026 | 09:34 AMनासिक कुंभ मेले की तैयारियों पर संकट: MIDC ने STP के लिए जमीन देने से किया मना, हाईकोर्ट समिति को सौंपा ज्ञापन
Jul 03, 2026 | 09:32 AMAlpha Review: एक्शन, इमोशन और दमदार परफॉर्मेंस का पैकेज है ‘अल्फा’, क्रिटिक्स ने दिए इतने स्टार्स
Jul 03, 2026 | 09:30 AMपाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा में पुलिस टीम पर अंधाधुंध फायरिंग; 2 अधिकारियों की मौके पर मौत
Jul 03, 2026 | 09:30 AMSIP Investment: 5, 10, 15 और 20 साल में 1 करोड़ का फंड कैसे बनाएं? जानें सही इनवेस्टमेंट का तरीका
Jul 03, 2026 | 09:26 AMShare Market: हफ्ते के आखिरी सत्र में उछला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में बंपर तेजी; IT शेयरों में रफ्तार
Jul 03, 2026 | 09:23 AMSavan 2026 शुरू होने से पहले जान लें हर छोटी-बड़ी बात, कब से शुरू होगा सावन और कैसे पाएं भगवान शिव की कृपा
Jul 03, 2026 | 09:23 AMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














