भंडारा के लाखनी में सक्रिय वाहन चोर गिरोह गिरफ्तार, 3 रॉयल एनफील्ड समेत 14 वाहन बरामद
Vehicle Theft Gang Busted: नागपुर क्राइम ब्रांच की यूनिट-1 ने लाखनी में दबिश देकर वाहन चोर गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से 14 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।
- Written By: केतकी मोडक
नागपुर क्राइम ब्रांच ने भंडारा में 34 वाहनों के साथ वाहन चोरों के गिरोह को गिरफ्तार किया (सोर्स - नवभारत)
Nagpur Vehicle Theft Gang Busted In Bhandara: नागपुर क्राइम ब्रांच की यूनिट-1 ने लाखनी और उसके आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय एक शातिर वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से चोरी की कुल 14 दोपहिया वाहन बरामद किए हैं, जिनमें 3 महंगी रॉयल एनफील्ड बुलेट मोटरसाइकिलें भी शामिल हैं। पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई से नागपुर शहर और नागपुर जिले के विभिन्न पुलिस थानों में दर्ज वाहन चोरी के कई महत्वपूर्ण मामलों का एक साथ खुलासा हो गया है।
गुप्त सूचना के बाद लाखनी में पुलिस का जाल
नागपुर पुलिस को पुख्ता गुप्त सूचना मिली थी कि नागपुर शहर से चोरी की गई दोपहिया वाहनों को भंडारा जिले के लाखनी क्षेत्र में लाकर कम दामों में बेचा जा रहा है। इस इनपुट पर तकनीकी जांच करने के बाद पुलिस को पता चला कि इस गिरोह का मुख्य आरोपी पीयूष रविंद्र जगनाडे (23) मूल रूप से लाखनी का ही निवासी है और वर्तमान में गिरफ्तारी से बचने के लिए वहीं छिपा हुआ है। सूचना मिलते ही नागपुर अपराध शाखा के वरिष्ठ अधिकारियों ने एक विशेष टीम गठित कर उसे तुरंत भंडारा के लिए रवाना किया।
बिना नंबर प्लेट की बाइक पर घूमते पकड़ा गया मुख्य आरोपी
लाखनी पहुंची पुलिस टीम ने स्थानीय स्तर पर गुप्त निगरानी रखी और सघन तलाशी अभियान चलाया। कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद मुख्य आरोपी पीयूष जगनाडे बिना नंबर प्लेट वाली एक मोटरसाइकिल पर संदिग्ध रूप से घूमते हुए पुलिस के हत्थे चढ़ गया। नागपुर पुलिस हिरासत में लेकर की गई कड़ाई से पूछताछ के दौरान उसने अपना अपराध पूरी तरह स्वीकार कर लिया और इस चोरी में शामिल अपने दो अन्य साथियों के नाम भी उगल दिए।
सम्बंधित ख़बरें
जनप्रतिनिधि हो तो ऐसा! गंदे नाले की सफाई के लिए सरपंच ने खुद उठाई कुदाल, जांबाजी देख ग्रामीण हैरान
प्याज रुला रहा है, अब गांजा उगाने की इजाजत दो; पुणे के किसान ने तहसीलदार को पत्र लिख मांगी अनुमति, जानें वजह
जिन्ना हाउस को सम्मान तो सावरकर सदन को क्यों नहीं? दादर में बिल्डर लॉबी के खिलाफ हिंदू संगठनों का हल्लाबोल
पुणे शराब कांड: मुख्य आरोपियों को 8 जून तक पुलिस कस्टडी, मिथेनॉल किंग कर्नल सिंह का साम्राज्य पुलिस के रडार पर
उसकी निशानदेही पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अंशुल सरजारे (23) और दीप रामटेके (20) को भी घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इन तीनों आरोपियों के पास से कुल 14 चोरी की दोपहिया गाड़ियां जब्त की हैं, जिनमें 3 रॉयल एनफील्ड बुलेट मोटरसाइकिलें शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, इस अपराध में इस्तेमाल किए गए दो मोबाइल फोन भी पुलिस ने अपने कब्जे में लिए हैं।
यह भी पढे़ं:- नागपुर में फ्लैट के नाम पर बड़ी धोखाधड़ी: महानुभावपंथी भिक्षुकों से 51.39 लाख की ठगी, 3 आरोपियों पर मामला दर्ज
नागपुर के इन 7 थाना क्षेत्रों में हुई चोरियों का हुआ पर्दाफाश
पुलिस की विस्तृत पूछताछ में यह बात सामने आई कि बरामद किए गए सभी वाहन नागपुर के अलग-अलग पॉश और ग्रामीण इलाकों से उड़ाए गए थे। इनमें मुख्य रूप से नागपुर शहर के बजाजनगर, एमआईडीसी, प्रतापनगर, हुडकेश्वर, सोनेगांव, खापरखेड़ा और बोरी थाना क्षेत्रों में दर्ज वाहन चोरी के अपराध शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, यह शातिर गिरोह नागपुर और उसके आसपास के क्षेत्रों से योजनाबद्ध तरीके से दोपहिया वाहन चोरी करता था और उन्हें छुपाने के लिए भंडारा जिले के लाखनी तथा अन्य ग्रामीण परिसरों में लाकर सीधे-सादे लोगों को बेहद कम कीमत पर बेच देता था।
इस सफल कार्रवाई से अंतर-जिला वाहन चोरी के एक बहुत बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ हुआ है।
