Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 17 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मोहाड़ी पंचायत समिति में नई नेतृत्व टीम का चुनाव, नारेबाजी के बीच पुलिस ने संभाला मोर्चा

Mohadi Panchayat Election: मोहाड़ी पंचायत समिति में सभापति और उपसभापति पद का चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। बाना सव्वालाखे सभापति और आशा बोंदरे उपसभापति निर्वाचित हुए।

  • Written By: आंचल लोखंडे
Updated On: Jul 17, 2026 | 01:52 PM

मोहाड़ी पंचायत समिति- एआय जनरेटेड फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Mohadi Panchayat Samiti:  भंडारा जिले के मोहाड़ी पंचायत समिति के सभापति और उपसभापति पद का चुनाव कड़े पुलिस बंदोबस्त के बीच शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। चुनाव में बाना सव्वालाखे सभापति तथा आशा बोंदरे उपसभापति निर्वाचित हुए। चुनाव प्रक्रिया के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्य एकजुट दिखाई दिए। निर्वाचन अधिकारी के रूप में उपविभागीय अधिकारी दिघे ने चुनाव संपन्न कराया।

मोहाड़ी पंचायत समिति में पिछले कुछ समय से अविश्वास प्रस्ताव और राजनीतिक उठापटक का दौर जारी था। इससे पहले सभापति जगदीश शेंडे और उपसभापति देवा चकोले के खिलाफ 10 सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव लाया था। 25 जून को हुए मतदान में यह प्रस्ताव 10 के मुकाबले 3 मतों से पारित हो गया था। इसके बाद 16 जुलाई को नए सभापति और उपसभापति के चुनाव की प्रक्रिया पूरी की गई।

बाना सव्वालाखे बने नए सभापति

चुनाव के दौरान पूर्व सभापति जगदीश शेंडे ने सभापति पद के लिए दाखिल अपना नामांकन वापस ले लिया और सदन से बाहर चले गए। इसके बाद उपस्थित 14 में से 13 सदस्यों ने सर्वसम्मति से बाना सव्वालाखे को सभापति और आशा बोंदरे को उपसभापति चुना। पूरी चुनाव प्रक्रिया के दौरान पुलिस अधीक्षक नुरुल हसन के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक सुरेंद्र बेलखेड़े के नेतृत्व में कड़ा सुरक्षा बंदोबस्त तैनात रहा। पुलिस की सतर्कता के कारण चुनाव बिना किसी विवाद के शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

सम्बंधित ख़बरें

वाढ़वन एक्सप्रेसवे सी-लिंक के खिलाफ किसानों का मोर्चा, उत्तन-डोंगरी रोड के लिए भूमि अधिग्रहण रद्द करने की मांग

अकोला एमआईडीसी में प्रतिबंधित गुटखा-पान मसाला फैक्ट्री पर छापा, 1.23 करोड़ का माल जब्त

RTI में बड़ा खुलासा: BMC के 19,753 जन्म प्रमाणपत्र बिना दस्तावेज संशोधित, 6,109 रिकॉर्ड में डुप्लिकेशन

नागपुर रेलवे स्टेशन फ्लाईओवर विवाद: 6-लेन रोड का रास्ता साफ! हाईकोर्ट में 31.33 करोड़ का प्लान पेश

मोहाड़ी पंचायत समिति चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न

फोटो के दौरान नारेबाजी से कुछ देर तनाव चुनाव के बाद नव निर्वाचित पदाधिकारियों का सामूहिक फोटो लिया जा रहा था। इसी दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने घड़ी चुनाव चिन्ह वाले दुपट्टे पहनाने का प्रयास किया, जिसका पूर्व उपसभापति बबलू मलेवार ने विरोध किया। इसके बाद कुछ समय के लिए नारेबाजी हुई। एक ओर “राजूभाऊ आगे बढ़ो, हम तुम्हारे साथ हैं” तो दूसरी ओर “चरणभाऊ आगे बढ़ो, हम तुम्हारे साथ हैं” के नारे लगाए गए, जिससे कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया। हालांकि पुलिस ने स्थिति पर तुरंत नियंत्रण पा लिया।

ये भी पढ़े: भंडारा एलसीबी का रेत माफिया पर बड़ा प्रहार; दो अलग-अलग जगहों से ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त, 14 लाख का माल बरामद

राजनीतिक चर्चाओं का बाजार गर्म

चुनाव परिणाम के बाद भाजपा और अन्य राजनीतिक दलों के कुछ सदस्यों की भूमिका को लेकर क्षेत्र में चर्चाएं तेज हो गई हैं। पूर्व सभापति जगदीश शेंडे के भविष्य की राजनीतिक भूमिका को लेकर भी तरह की अटकले ईजा रही है। हालांकि इस संबंध किसी भी पक्ष की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Mohadi panchayat samiti chairman vice chairman election 2026

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 17, 2026 | 01:52 PM

Topics:  

  • Bhandara
  • Bhandara News
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.