-
शुक्र, 7 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Mohadi Panchayat Samiti Chairman Election Members Devdarshan
सभापति चुनाव से पहले मोहाडी पंचायत समिति में राजनीतिक रणनीति, सदस्य पहुंचे देवदर्शन
Mohadi Panchayat Election: मोहाडी पंचायत समिति में सभापति और उपसभापति के 16 जुलाई को होने वाले चुनाव से पहले 10 सदस्य देवदर्शन यात्रा पर रवाना हो गए।

Mohadi Panchayat Samiti (सोर्सः सोशल मीडिया)
Mohadi Panchayat Samiti: मोहाडी पंचायत समिति के सभापति और उपसभापति के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के बाद, अब आगामी 16 जुलाई को नए सभापति और उपसभापति का चुनाव होना तय हुआ है। इस बीच, अपने सभी सदस्यों को एकजुट रखने और किसी भी तरह की सेंधमारी से बचाने के लिए 10 पंचायत समिति सदस्य 9 जुलाई को अचानक देवदर्शन धार्मिक यात्रा के लिए रवाना हो गए हैं।
मोहाडी पंचायत समिति के वर्तमान सभापति जगदीश शेंडे और उपसभापति देवा चकोले की कार्यप्रणाली से नाराज होकर 10 पंचायत समिति सदस्यों ने गत 4 जून को जिलाधिकारी को अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए पत्र सौंपा था।
देवदर्शन यात्रा को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज
इसके बाद, जिलाधिकारी की मौजूदगी में 25 जून को अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान हुआ, जो 10 बनाम 3 वोटों के भारी बहुमत से पारित हो गया। दिलचस्प बात यह रही कि इस पूरी प्रक्रिया के दौरान खुद सभापति जगदीश शेंडे अनुपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने नए सभापति और उपसभापति के चुनाव के लिए 16 जुलाई की तारीख तय की है।
सम्बंधित ख़बरें
पत्नी ने पति को दिया जहर, मरा समझ नाले में किया दफन, पुणे दृश्यम स्टाइल का अपराध, पुलिस के आते ही हुआ चमत्कार
बोगस कुणबी प्रमाणपत्र पर उम्रकैद की मांग, बबनराव तायवाडे ने सरकार से की सख्त कार्रवाई की अपील
रोटरी क्लब भिवंडी के प्रेसीडेंट बने उद्योगपति प्रदीप रांका, रोटेरियन गुरुप्रसाद सिंह प्रेसीडेंट इलेक्ट घोषित
‘बहाने मत दीजिए, काम करके दिखाइए’, नासिक के गड्ढों और सुस्त कुंभ तैयारियों पर सीएम की अधिकारियों को कड़ी फटकार
मोहाडी पंचायत समिति में सत्ता संघर्ष तेज
जैसे-जैसे यह तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे राजनीतिक गलियारों में हलचल और सदस्यों की धड़कनें तेज हो गई हैं। एकजुटता बनाए रखने की कवायद सियासी सरगर्मी और तनाव को कम करने के साथ-साथ अपने गुट को बिखरने से बचाने के लिए, अविश्वास प्रस्ताव लाने वाले सभी 10 सदस्य 9 जुलाई को ही अज्ञात स्थान पर देवदर्शन के लिए निकल चुके हैं।
ये भी पढे़: अमरावती नगर निगम में नए आयुक्त की एंट्री, ट्रैफिक, अतिक्रमण और सफाई होंगी प्राथमिकता
चुनाव से पहले सदस्यों की धार्मिक यात्रा
अब देखना यह होगा कि आने वाली 16 जुलाई को मोहाडी पंचायत समिति के शीर्ष पदों पर किसके नाम की मुहर लगती है। इस दिलचस्प राजनीतिक घटनाक्रम पर पूरे तहसील की जनता की नजरें टिकी हुई हैं।
Mohadi panchayat samiti chairman election members devdarshan
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पत्नी ने पति को दिया जहर, मरा समझ नाले में किया दफन, पुणे दृश्यम स्टाइल का अपराध, पुलिस के आते ही हुआ चमत्कार
Aug 07, 2026 | 05:40 PMPuja Time: दोपहर 12 से 4 बजे के बीच क्यों नहीं करनी चाहिए पूजा? जानें क्या है इसके पीछे की धार्मिक मान्यता
Aug 07, 2026 | 05:37 PMवर्क फ्रॉम होम मीटिंग में फेस पैक लगाकर बैठी Gen-Z कर्मचारी, बॉस की बात पर दिया धाकड़ जवाब; वीडियो वायरल
Aug 07, 2026 | 05:36 PMआर्मी ऑर्डनेंस कॉर्प्स में 2,615 पदों पर भर्ती, 10वीं से ग्रेजुएशन तक वालों को मौका, 24 अगस्त से आवेदन
Aug 07, 2026 | 05:36 PMइंदौर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 1.50 करोड़ के 25 हजार लीटर घी की बिक्री पर रोक
Aug 07, 2026 | 05:30 PMचंद्रशेखर आजाद की मूंछों पर ताव वाली मशहूर तस्वीर किसने खींची? झांसी के रुद्र नारायण की अनसुनी कहानी
Aug 07, 2026 | 05:28 PMट्रेन में युवक ने की तोड़फोड़, खिड़की और सामान को पहुंचाया नुकसान; वायरल Video पर भड़के लोग
Aug 07, 2026 | 05:24 PMवीडियो गैलरी

संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM
पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM













