गोंदिया निवासी कर्मचारी ने करडी में लगाई फांसी, इलाके में सनसनी
मोहाडी में बिजली कर्मचारी महेश वट्टी ने आत्महत्या की। पारिवारिक कलह और शराब की लत से थे ग्रस्त।
Bhandara News: मोहाडी तहसील के करडी स्थित बिजली वितरण कंपनी में कार्यरत एक कर्मचारी द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है. मृतक का नाम देवरी जिला गोंदिया निवासी महेश चोपराम वट्टी 35 है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, महेश वट्टी लंबे समय से शराब की लत से ग्रस्त थे और कार्य में लापरवाही बरतने की शिकायतें भी सामने आती रही थीं. पारिवारिक कलह के चलते उनकी पत्नी कुछ दिनों से मायके में रह रही थी और मृतक करडी में एक किराए के मकान में अकेले रह रहे थे.
घटना का खुलासा उस समय हुआ जब 12 अप्रैल की सुबह करीब 8 बजे घर से दुर्गंध आने पर आसपास के लोगों को संदेह हुआ. स्थानीय लोगों ने खिड़की खोलकर देखा तो महेश वट्टी घर के अंदर पंखे से दुपट्टे के सहारे फांसी पर लटके हुए पाए गए.
सम्बंधित ख़बरें
भंडारा के बासोरा गांव में ग्रामसभा के दौरान ग्राम विकास अधिकारी के साथ मारपीट, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
Bhandara News: समग्र शिक्षा अभियान से दिव्यांग बच्चों को मिली नई पहचान, शिक्षा के साथ बढ़ रहा आत्मविश्वास
भंडारा में पुलिस का बड़ा एक्शन! मटका और अवैध शराब अड्डों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, 9 आरोपी गिरफ्तार
भंडारा में हाई-वोल्टेज ड्रामा! जमीन विवाद में न्याय न मिलने पर तहसील के सामने पेड़ पर लटका किसान, मचा हड़कंप
प्राथमिक अनुमान के अनुसार उन्होंने दो दिन पहले ही आत्महत्या कर ली थी. सूचना मिलने पर करडी पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस उपनिरीक्षक हनुमंत फरताड, राजेंद्र निंबार्ते, आकाश शिवणकर, रितेश बोरकर, चालक रवी सपाटे तथा हेड कॉन्स्टेबल अमित कुंभरे ने घटनास्थल का पंचनामा किया. पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच हेड कॉन्स्टेबल अनिल कुंभरे द्वारा की जा रही है.
