लाखनी में नाबालिग से डेढ़ साल तक डरा-धमकाकर दुष्कर्म, आरोपी राकेश आंबिलकर गिरफ्तार, पोक्सो और एट्रोसिटी दर्ज
Lakhni Crime News: लाखनी में 16 वर्षीय नाबालिग को जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी राकेश आंबिलकर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर पोक्सो व एट्रोसिटी एक्ट दर्ज।
- Written By: रूपम सिंह
नाबालिग के साथ दुष्कर्म (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Bhandara Jail Custody: लाखनी तहसील में एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की को जान से मारने की धमकी देकर बार-बार अत्याचार करने और उसका शारीरिक शोषण करने का मामला सामने आया है।
इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी राकेश दिनेश आंबिलकर (25) के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे तत्काल गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी राकेश आंबिलकर ने नाबालिग लड़की और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देकर डराया-धमकाया था।
इसी डर का फायदा उठाकर आरोपी ने 6 नवंबर 2024 से 16 अप्रैल 2026 के दौरान पीड़िता को रावणवाड़ी स्थित पर्यटन स्थल और लाखनी स्थित अपने खुद के घर ले जाकर उसके साथ बार-बार दुष्कर्म किया। आखिर में पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर अपने रिश्तेदारों को इस आपबीती के बारे में बताया, जिसके बाद परिजनों के साथ लाखनी पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई गई।
सम्बंधित ख़बरें
मथुरा में महिला की संदिग्ध मौत; बंद कमरे में मिला गला कटा शव, जांच में जुटी पुलिस
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Varanasi: पुलिस ने फर्जी मैरेज ब्यूरो का किया भंडाफोड़; 10 महिलाएं गिरफ्तार, 10 लाख की साइबर ठगी का खुलासा
अवैध खनन पर 10 गुना जुर्माना, विकास और न्यायिक ढांचे पर जोर, महाराष्ट्र कैबिनेट ने लिए 8 बड़े निर्णय
दरिंदगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
पीड़िता की शिकायत पर लाखनी के पुलिस निरीक्षक आशीष गजभिये ने आरोपी राकेश आंबिलकर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा 64(2)(3pi*F)(174), 65(1) 351(2) सहित पोक्सो कानून एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम (एट्रोसिटी) की धारा 3(2) (वी), 3(1) (डब्ल्यू) के तहत अपराध दर्ज किया है।
यह भी पढ़ें:- यवतमाल के पास ट्रैवलर और माजदा में भीषण भिड़ंत, चालक की मौके पर ही मौत, चार गंभीर घायलों का अस्पताल में इलाज
घटना की गंभीरता को देखते हुए साकोली के अनुविभागीय पुलिस अधिकारी शिवम विसापुरे को इस मामले की जांच सौंपी गई है। पुलिस ने पीड़िता का कानूनी बयान दर्ज कर आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया है और उसे भंडारा जेल भेज दिया गया है।
