Chulband River (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया) 
भंडारा

भंडारा की चुलबंद नदी में मेडिकल कचरा मिलने से हड़कंप, ग्रामीणों ने की जांच की मांग

Bhandara Medical Waste: भंडारा जिले के लाखनी तहसील स्थित चुलबंद नदी में एक बार फिर बड़ी मात्रा में दवाइयों का जखीरा मिलने से पर्यावरण और जलीय जीवों पर खतरा बढ़ गया है।

आंचल लोखंडे

Chulband River Bhandara: लाखनी तहसील के अंतिम छोर पर स्थित खुनारी गांव में चुलबंद नदी के बहते पानी में बड़ी मात्रा में दवाइयों का जखीरा मिलने से एक बार फिर पर्यावरण सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं। यह मामला गुरुवार, 9 जुलाई को उस समय सामने आया जब गांव के पूर्व सरपंच हेमंतकुमार सेलोकर ने नदी का निरीक्षण किया।

उन्होंने देखा कि नदी के दाहिने किनारे पर प्लास्टिक में पैक सैकड़ों दवाइयों की स्ट्रिप्स पड़ी थीं, जबकि बड़ी मात्रा में दवाइयां पानी के तेज बहाव के साथ आगे बह चुकी थीं। स्थानीय लोगों के अनुसार, ये दवाइयां संभवतः एसिडिटी के उपचार में उपयोग की जाती हैं। हालांकि, इतनी बड़ी मात्रा में दवाइयों और प्लास्टिक कचरे को नदी में फेंकना पर्यावरण के लिए गंभीर खतरा माना जा रहा है।

सैनिटाइजर के बाद अब नदी में मिली दवाइयां

नदी में रहने वाले जलीय जीवों पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है, वहीं प्लास्टिक प्रदूषण भी बढ़ने की आशंका है।गौरतलब है कि इससे पहले 28 जून को भी इसी नदी में बड़ी मात्रा में सैनिटाइजर का जखीरा मिला था। उस समय औषधि प्रशासन के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा किया था। इसके बावजूद दोबारा इसी तरह की घटना सामने आने से प्रशासन की कार्रवाई पर भी सवाल उठ रहे हैं।

चुलबंद नदी में बढ़ा प्रदूषण का खतरा

ग्रामीणों ने मांग की है कि नदी में फेंके गए इस चिकित्सा कचरे को तत्काल हटाया जाए तथा इसकी जिम्मेदारी तय कर दोषी व्यक्ति या संस्था के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी और सख्त उपाय किए जाएं।

Weather Update: दिल्ली से बिहार तक मौसम बिगड़ेगा, IMD ने जारी किया भारी बारिश, आंधी और वज्रपात का बड़ा अलर्ट

ऑपरेशन सिंदूर में क्या भारत ने किराना हिल्स पर किया था हमला? पूर्व CDS जनरल अनिल चौहान ने बताई पूरी सच्चाई

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन