Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

विधवा भाभी से देवर की शादी

  • Written By: नवभारत डेस्क
Updated On: May 14, 2022 | 11:11 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

भंडारा. बड़े भाई की सात महीने पहले एक दुर्घटना में मौत हो गई. इसके बाद विधवा हुई भाभी ढाई साल के भतीजे का भविष्य का खयाल करते हुए उन दोनों को स्वीकार करने का प्रशंसनीय उठाते हुए विधवा भाभी एवं देवर की शादी कर समाज के समक्ष आदर्श स्थापित हुआ है. तुमसर तहसील के एक छोटे से गाँव खापा के बुरडे परिवार की उनके अनुकरणीय कार्यों के लिए सराहना की जा रही है.

तीन साल में बिखर गया संसार

तीन साल पहले स्व. योगेश एवं विशाखा की शादी हुई थी. इससे विशाखा को बेटा भी हुआ. सब कुछ ठीक ठाक चल रहा था. इसी बीच पिछले साल सितंबर में दहेगांव में तुमसर-भंडारा राज्य महामार्ग पर योगेश बुरडे का एक्सीडेंट हो गया था. इलाज के दौरान योगेश ने दम तोड़ दिया. योगेश की मौत ने पूरे बुरडे परिवार को झकझोर कर रख दिया. उसकी पत्नी, ढाई साल के बेटा के भविष्य अंधकारमय हो गया. युवावस्था में विशाखा का सुहाग छिन चुका था.  वह विधवा के रूप में अपनी सास, ससुर एवं देवर के साथ रह रही थी.

ससूर की प्रशंसनीय पहल

मृतक योगेश के पिता किसना बुरडे ने कहा कि उनकी बहू को समाज में विधवा के तौर पर रहने की बजाए बेटी एवं बहु की तरह ही रहेगी. वे चाहते थे कि उनके माथे पर सिंदूर फिर से दिखे. पोते का भविष्य भी सुनिश्चित हो. इसी विधायक सोच का बल मिला एवं उन्होने अपने छोटे बेटे के साथ विधवा बहु के विवाह का प्रस्ताव परिजनों के समक्ष रखा. सभी की राय थी कि उनकी शादी विधवा बहु की सहमति से होनी चाहिए.

सम्बंधित ख़बरें

Kunal Khemu @43: चाइल्ड एक्टिंग से बॉलीवुड स्टार बनने का सफर, संघर्षों से भरी रही Kunal Khemu की जिंदगी

लाखनी तहसील में वीबी जी राम जी की जोरदार प्रगति, 221 कार्यों पर 19 हजार मजदूर कार्यरत

भंडारा में सौर कृषि पंप योजना को मिली रफ्तार, 3,832 किसानों के खेतों में लगे सोलर पंप

पवनी बस स्टैंड पर यात्री शेड और पेयजल सुविधा उपलब्ध कराएं, नागरिकों ने आगार प्रबंधक को सौंपा ज्ञापन

इसके बाद इस शादी का प्रस्ताव छोटे बेटे विजय के साथ बहू विशाखा एवं उसके माता पिता के समक्ष रखा गया. शादी के लिए सभी राजी होने के बाद मोहाडी के चौंडेश्वरी माता मंदिर में रिश्तेदारों की मौजूदगी में विवाह समारोह संपन्न हुआ. विजय ने विशाखा के माथे पर कुमकुम लगाकर एवं गले में मंगलसूत्र बांधकर उसे अर्धांगिनी के रूप में स्वीकार किया. इस सामाजिक संदेश दे रही शादी ने ढाई साल के बेटा को पिता का साया भी वापस मिल गया.

पति के विरह में जीवन जी रही विशाखा की आंखों में अच्छे भविष्य की आशा फिर से बंध गयी है. एक विधवा भाभी से शादी करने एवं उसके बच्चे का स्वीकार कर विजय ने समाज के सामने एक आदर्श स्थापित किया है एवं बुरडे परिवार की इस सोच की प्रशंसा की जा रही है.

Marriage of brother in law to widowed sister in law

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 14, 2022 | 11:11 PM

Topics:  

  • Bhandara
  • Bhandara News
  • Brother-in-law

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.