यूनीफेरो कंपनी में बड़ा हादसा, मैंगनीज के ढेर के नीचे दबने से 3 महिला श्रमिक घायल
Manganese Pile Collapse: भंडारा जिले के तुमसर तहसील स्थित मांडगी गांव की यूनीफेरो कंपनी में मैंगनीज का ढेर अचानक गिरने से तीन महिला श्रमिक घायल हो गईं।
Industrial Accident (सोर्सः एआय जनरेटेड फोटो-सोशल मीडिया)
Uniferro Company Accident: तुमसर तहसील अंतर्गत मांडगी गांव स्थित यूनीफेरो कंपनी में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। कंपनी परिसर में मैंगनीज के ढेर से खनिज निकालने का कार्य चल रहा था। इसी दौरान अचानक मैंगनीज का विशाल ढेर भरभराकर नीचे गिर पड़ा और वहां काम कर रही तीन महिला श्रमिक उसकी चपेट में आ गईं। हादसे के बाद कंपनी परिसर में अफरातफरी का माहौल बन गया और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।
2 महिलाओं की हालत गंभीर प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसे में मांडगी निवासी कांचन सेलोकर 50, चंद्रकला टिचकुले 52 और सुमन वहिले 55 मैंगनीज के ढेर के नीचे दब गईं। घटना की जानकारी मिलते ही कंपनी के कर्मचारी और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे।
मांडगी में खनन कार्य के दौरान हादसा
तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया और काफी मशक्कत के बाद तीनों महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए तत्काल डॉ. बडवाईक के अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने उनकी जांच कर उपचार शुरू किया।
सम्बंधित ख़बरें
जाति और वर्ग की राजनीति से आगे बढ़ चुका है देश, केंद्रीय मंत्री डॉ। मनसुख मांडविया का बड़ा दावा
छत्रपति संभाजीनगर से यवतमाल भेजे जा रहे 1040 बैग नकली खाद जब्त, कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार पर मामला दर्ज
जल संकट से सरकार के छुटे पसीने, 2027 तक पेयजल करें सुनिश्चित, सीएम फडणवीस का आदेश
Chhatrapati Sambhajinagar में नो-नेटवर्क क्षेत्रों को जल्द मिलेगा घरेलू नल कनेक्शन, मनपा आयुक्त के निर्देश
जांच के दौरान कांचन सेलोकर और चंद्रकला टिचकुले की स्थिति गंभीर पाई गई। दोनों को बेहतर उपचार और विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए भंडारा रेफर किया गया। वहीं तीसरी घायल सुमन वहिले का स्थानीय स्तर पर उपचार जारी है और उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।
महिलाओं को दबाकर गिरा मैंगनीज का ढेर
हादसे की जांच शुरू घटना के बाद क्षेत्र में चिंता और नाराजगी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने कंपनी परिसर में सुरक्षा मानकों के पालन को लेकर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि खनिज सामग्री के बड़े ढेरों के पास काम करने वाले श्रमिकों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त व्यवस्था होना आवश्यक है।
हादसे की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दे दी गई है। घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। स्थानीय नागरिकों ने कंपनी प्रबंधन से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।
