महाराष्ट्र के ग्रामीण उद्यमियों के लिए सुनहरा अवसर, ग्रामोद्योग भरारी पुरस्कार 2026 की नामांकन प्रक्रिया शुरू
Gramodyog Bharari Award 2026: महाराष्ट्र खादी व ग्रामोद्योग मंडल ने ग्रामोद्योग भरारी पुरस्कार 2026 के लिए आवेदन शुरू किए। सफल ग्रामीण उद्यमी 28 जुलाई तक ऑनलाइन या जिला ऑफिस में नामांकन कर सकते हैं।
ग्रामोद्योग भरारी पुरस्कार 2026 (सोर्स: AI)
Gramodyog Bharari Award 2026 Nomination Process: महाराष्ट्र खादी एवं ग्रामोद्योग मंडल ने ग्रामोद्योग भरारी पुरस्कार 2026 के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस पुरस्कार का उद्देश्य सरकारी योजनाओं की सहायता से सफल उद्योग स्थापित करने वाले ग्रामीण उद्यमियों को सम्मानित करना और अन्य लोगों को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना है। यह पुरस्कार योजना अब अपने चौथे वर्ष में प्रवेश कर चुकी है।
इसके अंतर्गत प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार के साथ-साथ चयनित उद्यमियों को प्रोत्साहन पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे। वर्ष 2023 से शुरू की गई इस राज्यस्तरीय पहल का मकसद ग्रामीण क्षेत्रों में उद्योगों को बढ़ावा देना, रोजगार के अवसर बढ़ाना और सफल उद्यमियों की उपलब्धियों को सम्मानित करना है। मंडल का मानना है कि ऐसे पुरस्कार ग्रामीण युवाओं, महिलाओं और पारंपरिक कारीगरों को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करेंगे तथा स्थानीय स्तर पर नए उद्योग स्थापित करने का उत्साह बढ़ाएंगे।
मिल रहा रोजगार को बढ़ावा
महाराष्ट्र खादी एवं ग्रामोद्योग मंडल विभिन्न सरकारी वित्तीय सहायता योजनाओं के माध्यम से पारंपरिक कारीगरों, युवा उद्यमियों और महिला उद्यमियों को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित कर रहा है। इन योजनाओं की मदद से अनेक लोगों ने अपने उद्योग सफलतापूर्वक स्थापित किए हैं और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी पैदा किए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
पिंपरी-चिंचवड़ में पाइपलाइन कार्य से सड़कें बदहाल, धीमी रफ्तार पर नागरिकों में नाराजगी
दुबई-बैंकॉक से मुंबई तक फैला था जाल! DRI ने दबोचे अंतरराष्ट्रीय गोल्ड स्मगलिंग रैकेट के 6 सदस्य
नए मेडिकल कॉलेजों के लिए नियम हुए सख्त, बिना पूरी बिल्डिंग नहीं मिलेगी मंजूरी; विदर्भ पर बड़ा असर
Mumbai ATS Alert: पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के संपर्क में मुंबई के 30 युवक, सोशल मीडिया पर बड़ी साजिश
इन्हीं सफल उद्यमियों के कार्यों को पहचान देने और दूसरों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनाने के उद्देश्य से हर वर्ष ग्रामोद्योग भरारी पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं। मंडल का मानना है कि सम्मान और प्रोत्साहन मिलने से उद्यमियों का आत्मविश्वास बढ़ता है तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलती है। यह पुरस्कार केवल व्यक्तिगत उपलब्धियों का सम्मान नहीं, बल्कि ग्रामीण औद्योगिक विकास और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
यह भी पढ़ेः- ठाणे में स्वस्थ भारत, सुरक्षित समाज अभियान के तहत सैकड़ों नागरिकों ने कराया फ्रि में मेडिकल हेल्थ चेक-अप
28 जुलाई तक जमा किए जा सकेंगे आवेदन
ग्रामोद्योग भरारी पुरस्कार 2026 के लिए इच्छुक उद्यमी अपने नामांकन आवेदन 28 जुलाई तक जमा कर सकते हैं। आवेदन पत्र महाराष्ट्र खादी एवं ग्रामोद्योग मंडल की आधिकारिक वेबसाइट www.mskvib.org पर उपलब्ध हैं। इसके अलावा संबंधित जिला खादी एवं ग्रामोद्योग कार्यालय से भी नामांकन फॉर्म प्राप्त किए जा सकते हैं।
भंडारा जिले के इच्छुक उद्यमी अपने आवेदन जिला ग्रामोद्योग अधिकारी, जिला कार्यालय खादी एवं ग्रामोद्योग मंडल, पोस्ट ऑफिस चौक, जांभुलकर निवास, बाबा मस्तानशाह वार्ड, भंडारा में निर्धारित समय सीमा के भीतर जमा कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए उद्योग पर्यवेक्षक श्याम एस. डांगे से मोबाइल नंबर 8459383079 पर संपर्क किया जा सकता है। मंडल ने पात्र उद्यमियों से समय पर आवेदन कर इस राज्यस्तरीय सम्मान का लाभ उठाने की अपील की है।
