Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

लाखांदुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 16 घंटे में हत्यारे देवर गिरफ्तार, भाभी की निर्मम हत्या का पर्दाफाश

लाखांदुर पुलिस ने 16 घंटों के भीतर एक हत्यारे देवर को गिरफ्तार किया है, जिसने अपनी विधवा भाभी की हत्या की थी। यह घटना तब हुई जब आरोपी भाभी और उसकी 9 वर्षीय भतीजी के साथ रिश्तेदार के घर ठहरे थे।

  • Author By Anuj Sahu | published By रूपम सिंह |
Updated On: Apr 28, 2026 | 08:38 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

Bhandara Crime News: लाखांदुर में दूर के रिश्ते के विधवा भाभी एवं 9 वर्षीय भतीजी के साथ एक रिश्तेदार के घर रात्र में ठहरे देवर ने गहरे नींद में सोई भाभी का गला काटकर हत्या कर फरार होने की घटना हुई थी।

16 घंटों बाद हत्यारे देवर को पकड़ने में लाखांदुर पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस सूत्रों के अनुसार पिछले 26 अप्रैल को चंद्रपुर जिले के ब्रह्मपुरी निवासी घटना के आरोपी गौरव अंबादे 27 नामक देवर दूर के रिश्ते की ब्रह्मपुरी निवासी माधुरी अंबादे 40 नामक विधवा भाभी एवं जान्हवी 09 नामक भतीजी के साथ एक ही बाइक से मेहमान के रूप में आरोपी के तहसील के भागडी निवासी युवराज गणवीर नामक रिश्तेदार के घर पहुंचे थे।

इस दौरान तीनों व्यक्तियों ने आरोपी के रिश्तेदार के घर में रात्र में ठहरे थे। इस बीच तड़के 3 बजे के दौरान भतीजी को पेशाब करने के लिए घर से बाहर जाते देख आरोपी देवर ने खटिया पर गहरी नींद में सोए विधवा भाभी के दुपट्टे से पैर बांधकर चाकू से गला काटकर तकिए से मुंह दबाकर हत्या की थी।

सम्बंधित ख़बरें

Bhandara News:  मृत महिला के नाम पर हुआ मतदान,  निष्पक्ष जांच की मांग

भंडारा जिले में 44 डिग्री पर पहुंचा तापमान,  1 मई तक बारिश और तेज हवाओं की संभावना

पवनी गेट पर एक से एक धुरंधर बाघों के दर्शन, टाइगर हॉटस्पॉट, बढ़ी पर्यटकों की भीड़

Bhandara News:  कृषि केंद्र और बीयर बार में चोरी, कृषि केंद्र और बीयर बार में चोरी

उक्त घटना भतीजी ने देखने सहित शोर मचाने पर रिश्तेदार के परिजनों को नींद से जगते देख आरोपी देवर बाइक से घटनास्थल फरार हो गया था। तहसील के भागडी निवासी रिश्तेदार के शिकायत पर लाखांदुर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर फरार आरोपी देवर के शीघ्रता से तलाश कार्य शुरू किए थे।

16 घंटों बाद आरोपी देवर को उसके स्वयं के ब्रह्मपुरी गांव में अरेस्ट किया गया है। उक्त कार्रवाई थानेदार सचिन पवार, सहायक थानेदार आशीष गंद्रे, पुलिस उपनिरीक्षक निशांत जूनोनकर, पुलिस हवलदार राजेंद्र कुरूडकर, प्रमोद टेकाम, पुलिस अंमलदार उमेश शिवनकर, विनोद मैंद, ओंकार सपाटे सहित अन्य कर्मियों ने की है।

पुलिस ने स्थानीय लाखांदुर कोर्ट से आरोपी को पुलिस कस्टडी की मांग की थी। न्यायाधीश पी। पी। यादव ने हत्या मामले की आरोपी को 2 मई तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है।

Lakhandur police arrest murderer brother in law madhuri ambade case bhandara crime

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 28, 2026 | 05:57 PM

Topics:  

  • Bhandara News
  • Crime News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.