Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 25 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Bhandara News:  कृषि केंद्र और बीयर बार में चोरी, कृषि केंद्र और बीयर बार में चोरी

मोहाडी तहसील के उसर्रा क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने कृषि केंद्र और बीयर बार में चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने कुल 7 हजार रुपये नकद चुराए, जिससे व्यापारियों और ग्रामीणों में चिंता का माहौल है।

  • Author By Anuj Sahu | published By महाराष्ट्र डेस्क |
Updated On: Apr 28, 2026 | 07:58 PM
Follow Us
Follow Us:

Bhandara News: मोहाडी तहसील के उसर्रा क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने एक ही रात में कृषि केंद्र और बीयर बार को निशाना बनाकर इलाके में दहशत फैला दी. चोरों ने दोनों स्थानों से कुल करीब 7 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए. लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से व्यापारियों और ग्रामीणों में चिंता का माहौल बना हुआ है.

जानकारी के अनुसार, खुटसावरी निवासी योगेंद्र उदेशसिंह दमाहे 27 का कृषि केंद्र उसर्रा क्षेत्र में स्थित है. रोज की तरह दुकान बंद कर वे घर चले गए थे. अगले दिन सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो शटर का ताला टूटा हुआ मिला. दुकान के अंदर सामान बिखरा पड़ा था. जांच करने पर गल्ले में रखे 3,800 रुपये नकद गायब मिले.

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के दुकानदार भी मौके पर जमा हो गए. इसके बाद चोरों ने पास ही स्थित नलगोकुलवार के बीयर बार को निशाना बनाया. चोरों ने बीयर बार का शटर मोड़कर अंदर प्रवेश किया और वहां रखे करीब 3,200 रुपये नकद चुरा लिए. घटना के बाद परिसर में हड़कंप मच गया. दोनों वारदातें एक ही रात में होने से यह आशंका जताई जा रही है कि चोरी किसी संगठित गिरोह ने की है.

सम्बंधित ख़बरें

लखनऊ अग्नि कांड के बाद भंडारा में सुरक्षा कड़ी; शहर के कोचिंग क्लासों की हूई जांच, 7 दिनों का अल्टीमेटम

भंडारा में बेला-सिरसी बायपास निर्माण की मांग तेज, शिवसेना ने मंत्री को भेजा ज्ञापन

भंडारा में अधूरी सड़कें बनी मुसीबत, गड्ढों से बढ़ा हादसों का खतरा

भंडारा में औषधि सुरक्षा अभियान तेज, संदिग्ध दवाओं पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही आंधलगांव पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा किया. पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है. ग्रामीणों ने क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की है.

घर में घुसकर चोरी का प्रयास करने वाला युवक गिरफ्तारभंडारा. लाखांदुर तहसील के खैरीघर गांव में एक महिला के घर में घुसकर चोरी का प्रयास करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. फरियादी पुष्पा डाकराम मेश्राम 52 रविवार रात अपने घर में थीं, तभी गांव का आरोपी रोहित शत्रुघ्न डोंगरे 22 अंधेरे का फायदा उठाकर घर के पीछे से अंदर घुस गया.

उसने दरवाजे की कुंडी खोलने का प्रयास किया, लेकिन महिला की सतर्कता से उसकी हरकत पकड़ में आ गई. शिकायत के आधार पर लाखांदुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

Bhandara news theft in agriculture centre and beer bar theft in agriculture centre and beer bar

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 28, 2026 | 07:38 PM

Topics:  

  • Bhandara News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.