भीषण गर्मी का कहर: लाखांदुर में 100 से अधिक देशी मुर्गियों की मौत, गहराया आर्थिक संकट
Lakhandur Heatwave News: लाखांदुर तहसील में भीषण गर्मी और 45 डिग्री तापमान के कारण 100 से अधिक देशी मुर्गियों की मौत हो गई है। मुरमाडी के किसान संदीप लांजे को इससे भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।
Poultry Farming Loss (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया)
Lakhandur Poultry Farming Loss News: पिछले कुछ दिनों से लाखांदुर तहसील में तापमान लगातार बढ़ रहा है। गर्मी का पारा 45 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंचने से ग्रामीण क्षेत्रों के पूरक व्यवसायों पर भी इसका गंभीर असर दिखाई देने लगा है। तीव्र गर्मी और लू के कारण देशी मुर्गियों की मौत के मामले बढ़ रहे हैं।
मुरमाडी गांव के एक किसान को इस गर्मी की लहर से भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है, जहां 100 से अधिक मुर्गियों की मौत हो गई है। मुरमाडी निवासी किसान संदीप लांजे ने खेती के साथ अतिरिक्त आय के स्रोत के रूप में पिछले दो वर्षों से अपने घर पर देशी मुर्गी पालन का व्यवसाय शुरू किया था।
भीषण गर्मी से देशी अंडे खराब
उनके पास छोटेबड़े मिलाकर लगभग 400 मुर्गियां थीं। लेकिन पिछले दस दिनों से तापमान में अचानक वृद्धि होने के कारण प्रतिदिन 10 से 15 मुर्गियों की मौत हो रही है। अब तक 100 से अधिक मुर्गियां मर चुकी हैं। जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। संदीप लांजे ने बताया कि भीषण गर्मी के कारण बड़ी संख्या में देशी अंडे भी खराब हो गए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई में Gen Z और Gen Alpha के साथ कल सीधा संवाद करेंगे RSS प्रमुख मोहन भागवत; NMACC में तैयारी पूरी
बिना टिकट यात्रा पड़ेगी भारी! पश्चिम रेलवे ने वसूला ₹83.25 करोड़ जुर्माना, फर्जी UTS ऐप पर FIR दर्ज
आंगन में चाय बांट रहे थे अभिजीत दीपके, पीछे से शराब लेकर पहुंच गया शख्स; VIDEO देख लोग बोले टायफाइड की दवा है
VIDEO: जब टिकट कलेक्टर ने महिला यात्री को गोद में उठाया! जानें डोम्बिवली स्टेशन की यह भावुक कहानी
ये भी पढ़े: व्यापारियों ने वापस लिया हड़ताल का फैसला, लासलगांव मंडी में प्याज की नीलामी शुरू, किसानों को बड़ी राहत
प्रशासन से मुआवजे की मांग तेज
कम हुई अंडे देने की क्षमता तापमान के कारण मुर्गियों की अंडे देने की क्षमता भी कम हो गई है, जिससे उत्पादन में भारी गिरावट आई है और मुर्गी पालक आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि गर्मी का प्रकोप इसी तरह जारी रहा तो मुर्गी पालन व्यवसाय गंभीर संकट में पड़ सकता है। इसलिए प्रशासन से प्रभावित किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की जा रही है।
