Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बोनस न मिलने से धान उत्पादक किसानों में रोष, DMO के आश्वासन के बाद आत्मदहन रद्द

Farmer Protest: लाखांदुर में धान किसानों को खरीफ बोनस न मिलने पर रोष व्याप्त है। डीएमओ के लिखित आश्वासन के बाद आत्मदहन आंदोलन रद्द किया गया। 8.62 करोड़ की राशि शासन से अब तक लंबित है।

  • Written By: आंचल लोखंडे
Updated On: Nov 17, 2025 | 08:29 PM

बोनस न मिलने से धान उत्पादक किसानों में रोष (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Lakhandur Paddy Farmers: लाखांदुर तहसील के सैकड़ों धान उत्पादक किसानों को पिछले खरीफ मौसम में प्रति हेक्टेयर 20,000 रुपए की बोनस राशि शासन द्वारा घोषित की गई थी, लेकिन अब तक उन्हें यह राशि प्राप्त नहीं हुई है। इसी कारण नाराज किसानों ने आत्मदहन की चेतावनी दी थी। 17 नवंबर को आत्मदहन के लिए निकल रहे किसानों को पुलिस ने रोका। इस दौरान भंडारा जिले के जिला विपणन अधिकारी संभाजी चंद्रे, तहसीलदार वैभव पवार और थानेदार सचिन पवार ने किसानों से चर्चा की। डीएमओ द्वारा लिखित आश्वासन दिए जाने के बाद किसानों ने आत्मदहन का निर्णय वापस ले लिया।

जिला विपणन विभाग में तकनीकी खराबियों के कारण सातबारा पर पंजीयन वाले और सरकारी खरीद केंद्र पर धान बेचने वाले किसानों दोनों की सूची में कई नाम ब्लैकलिस्ट हो गए थे। संस्था संचालकों ने इसकी कई बार जानकारी दी, लेकिन विभाग द्वारा समय पर उचित कार्रवाई नहीं की गई। गत खरीफ सीजन में घोषित बोनस एक वर्ष बीत जाने के बावजूद किसानों को नहीं मिला, जिससे उन्हें आर्थिक संकट का सामना करना पड़ा।

आत्मदहन की चेतावनी दी थी

इसकी वजह से रबी सीजन की तैयारी, घरेलू खर्च, बच्चों की शिक्षा और अन्य आवश्यक कार्य प्रभावित हुए। साथ ही, असमय वर्षा से धान की फसल को भारी नुकसान हुआ, जिससे किसान पहले ही तनावग्रस्त थे। रयत किसान संघ ने 11 नवंबर को जिलाधिकारी को दिए गए निवेदन में 17 नवंबर को आत्मदहन की चेतावनी दी थी। उसी के अनुसार भंडारा जाते समय पुलिस ने तहसील के 24 किसानों को रोक लिया।

सम्बंधित ख़बरें

वनोजा बाग में ‘आसमान से बरसी आफत’! 400 साल पुरानी गुढ़ी पाड़वा यात्रा में ओलावृष्टि से मची भगदड़

पुणे में गुढ़ी पड़वा पर नहीं दिखा खरीदारी का उत्साह, कार-बाइक बिक्री में गिरावट

बंगाड़ी पुलिस केंद्र से अब नक्सलियों पर होगी पैनी नजर, छत्तीसगढ़ सीमा पर 24 घंटे में खड़ा किया पुलिस केंद्र

यात्रियों की भीड़ को देखते हुए बड़ा फैसला, पुणे से 450 अतिरिक्त बसें चलाएगा एसटी महामंडल

ये भी पढ़े: बहुकोणीय मुकाबले से बदलेंगे वोटों के समीकरण, नामांकन के अंतिम दिन तेज हुआ चुनावी संग्राम

8.62 करोड़ की निधि अब तक लंबित

डीएमओ संभाजी चंद्रे, तहसीलदार वैभव पवार और थाना प्रभारी सचिन पवार ने किसानों से बातचीत कर विभागीय पोर्टल के माध्यम से समस्याओं का शीघ्र समाधान करने का आश्वासन दिया। शासन से अब तक 8 करोड़ 62 लाख 79 हजार 934 रुपए की बोनस राशि प्रधान कार्यालय को प्राप्त नहीं हुई है। शासन द्वारा लंबित राशि मिलते ही सभी अड़चनें दूर कर किसानों को बोनस तुरंत प्रदान करने का लिखित आश्वासन अधिकारियों ने दिया, जिसके बाद किसानों ने आत्मदहन का निर्णय रद्द कर दिया।

Lakhandur dhan kisaan bonus issue dmo assurance

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 17, 2025 | 08:29 PM

Topics:  

  • Bhandara News
  • Farmers Protest
  • Maharashtra

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.