लाखांदुर में हादसा: ओवरटेक कर रही बाइक की चौपहिया गाड़ी से टक्कर, 2 युवक गंभीर रूप से घायल
Lakhandur Accident: लाखांदुर-पवनी राज्य मार्ग पर ओवरटेक के दौरान बाइक और चौपहिया वाहन की टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
Lakhandoor Accident (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया)
Lakhandur Bike Car Collision: राज्यमार्ग से जा रहे ट्रक को ओवरटेक कर रहे एक तेज रफ्तार बाइक ने अवरुद्ध दिशा से धीमीगती से आ रहे चौपहिया गाड़ी से टक्कर मार दी। इस टक्कर में बाइक पर सवार 2 युवक गंभीर रूप से घायल होने की घटना हुई। उक्त घटना 3 मई को दोपहर 1 बजे के दौरान तहसील के लाखांदुरपवनी राज्यमार्ग के खैरी/पट मोड़ पर हुई। इस दुर्घटना में तहसील के मानेगांव निवासी वैभव कठाने 25 व हेमराज धर्मापुरे 26 नामक युवक गंभीर रूप से जख्मी हुए है।
दोनों युवक गंभीर रूप से घायल
पुलिस सूत्रों के अनुसार घटना के गंभीर जख्मी युवक दोपहर के दौरान स्वयं पल्सर कंपनी के बाइक से पवनी की ओर से लाखांदुर की ओर जा रहे थे। इस दौरान खैरी/पट मोड़ परिसर में बाइक सवार युवकों ने सामने जा रहे ट्रक को ओवरटेक करते समय आगे से आ रहे चौपहिया गाड़ी को टक्कर मार दी। हालांकि तेज रफ्तार बाइक की चौपहिया गाड़ी से टक्कर होते ही बाइक पर सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हुए।
ये भी पढ़े: हाईप्रोफाइल नशा और प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत, अकादमी की छात्रा के साथ दुष्कर्म
सम्बंधित ख़बरें
शक के चलते दोस्त का गला रेतने की कोशिश, पत्नी से अवैध संबंध के संदेह में हमला
भगूर में नमो उद्यान पर राष्ट्रवादी-शिवसेना दल आमने-सामने, राष्ट्रवादी (अजित) की नगराध्यक्ष प्रेरणा बलकवडे भडकी
रिंग रोड भूसंपादन विवाद गहराया, किसान लामबंद, अधिकारियों पर मारपीट का आरोप
शिक्षिका की मिलीभगत से छात्रा से दुष्कर्म, कोचिंग संचालिका और उसके भतीजे पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज
चौपहिया गाड़ी का भी बड़ी मात्रा में नुकसान
जबकि चौपहिया गाड़ी का भी बड़ी मात्रा में नुकसान हुआ है। इस घटना की खबर लाखांदुर पुलिस को मिलते ही तुरंत घटनास्थल पहुंचकर जख्मियों को इलाज के लिए तुरंत ग्रामीण अस्पताल में भर्ती किया गया है। किंतु दुर्घटना में जख्मी दोनों युवक गंभीर रूप से जख्मी होने के कारण आगे के इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
