कुंभली मक्का खरीदी केंद्र की अव्यवस्था पर भड़के सांसद, किसानों को राहत देने के निर्देश
Maize Purchase Issue: भंडारा जिले के साकोली तहसील स्थित कुंभली शासकीय मक्का खरीदी केंद्र में अव्यवस्थाओं के कारण किसान पिछले कई दिनों से परेशान हैं। खरीदी प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए।
Maize Procurement (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया)
Sakoli Farmers News: साकोली तहसील के कुंभली स्थित शासकीय मक्का खरीदी केंद्र में व्याप्त अव्यवस्थाओं के कारण किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले 10 दिनों से किसान अपने वाहनों के साथ खरीदी केंद्र के बाहर इंतजार कर रहे हैं, जबकि केंद्र के बाहर लगभग दो किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई हैं।
किसानों की इस गंभीर समस्या को देखते हुए सांसद डॉ. प्रशांत पडोले ने केंद्र का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया और किसानों की समस्याएं सुनीं। किसानों ने सांसद के समक्ष शिकायत की कि मक्का की तौल एवं माप प्रक्रिया बेहद धीमी गति से चल रही है। कुछ किसानों ने आरोप लगाया कि स्थानीय क्षेत्र के किसानों के मक्का की तौल को प्राथमिकता दी जा रही है, जबकि दूरदराज से आए किसान कई दिनों से प्रतीक्षा कर रहे हैं।
सांसद प्रशांत पडोले ने किया निरीक्षण
भीषण गर्मी में दिनरात सड़क पर डटे रहने से किसानों को आर्थिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सांसद ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देशस्थिति की गंभीरता को देखते हुए सांसद पडोले ने संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने बंद पड़े सरकारी गोदामों को तुरंत शुरू करने, गोदामों की संख्या बढ़ाने तथा मक्का खरीदी और तौल प्रक्रिया में तेजी लाकर किसानों को राहत देने के निर्देश दिए है।
सम्बंधित ख़बरें
1993 धमाकों के दोषी अबू सलेम की रिहाई पर SC का फैसला सुरक्षित! जानें क्या है पुर्तगाल की 25 साल वाली शर्त
जब्त ट्रैक्टर छुड़ाने पहुंचे किसान से मांगी 20 हजार की घूस! चंद्रपुर ACB ने भद्रावती वन कार्यालय में मारा छापा
सोलापुर की कलयुगी मां! दूसरी शादी के चक्कर में 2 साल के मासूम बेटे को छत से फेंका
नासिक कुंभ के लिए 22,425 करोड़ का मेगा प्लान तैयार! जानिए केंद्र सरकार की मदद को लेकर क्यों उठ रहे हैं सवाल?
सांसद ने आंदोलन की चेतावनी दी
इस दौरान उन्होंने भंडारा जिला प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर किसानों की समस्याओं से अवगत कराया। साथ ही चेतावनी दी कि यदि किसानों की परेशानियां जल्द दूर नहीं की गईं, तो आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ सकता है। निरीक्षण के दौरान बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे। अब इस गंभीर समस्या पर प्रशासन कितनी तत्परता से कार्रवाई करता है, इस पर पूरे जिले की नजरें टिकी हुई हैं।
