Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जांभोरा के किसान अरविंद गहाणे ने सूरजमुखी की खेती से पेश की मिसाल

  • Author By manoj choubey | published By महाराष्ट्र डेस्क |
Updated On: Mar 23, 2026 | 05:35 PM

जांभोरा के प्रगतिशील किसान अरविंद गहाणे ने सूरजमुखी की खेती कर पारंपरिक खेती को चुनौती दी है।

Follow Us
Close
Follow Us:

Bhandara News: पारंपरिक खेती को छोड़कर आधुनिक और नगदी फसलों की ओर रुख करने से खेती किस तरह लाभदायक हो सकती है, इसका बेहतरीन उदाहरण तहसील के जांभोरा गांव के प्रगतिशील किसान अरविंद गहाणे ने पेश किया है. उन्होंने इस वर्ष अपने खेत में सूरजमुखी की खेती कर एक सफल प्रयोग किया है. वर्तमान में उनके खेत में पीलेपीले सूरजमुखी के फूल लहलहा रहे हैं, जो आसपास के किसानों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गए हैं.

क्षेत्र में जहां आमतौर पर धान, सब्जियां और गन्ने की खेती की जाती है, वहीं बदलते मौसम और अनिश्चित बारिश के कारण पारंपरिक खेती कई बार घाटे का सौदा साबित होती है. इसी को ध्यान में रखते हुए गहाणे ने कम पानी और कम समय में तैयार होने वाली सूरजमुखी फसल का चयन किया. बाजार में खाद्य तेल की बढ़ती मांग और अच्छे दाम मिलने की संभावना ने उन्हें इस दिशा में कदम बढ़ाने के लिए प्रेरित किया.

उन्होंने वैज्ञानिक पद्धति से खेत की तैयारी कर सूरजमुखी की बुवाई की और समय पर खाद व सिंचाई का उचित प्रबंधन किया. कम लागत और कम मेहनत में अच्छी उपज देने वाली यह फसल क्षेत्र की मिट्टी में भी अच्छी तरह अनुकूल साबित हुई है. मार्च माह की बढ़ती गर्मी में भी यह फसल अच्छी तरह टिके रहने में सक्षम है. आसानी से होती बिक्री सूरजमुखी के बीजों की बिक्री बाजार और तेल मिलों में आसानी से की जा सकती है,

सम्बंधित ख़बरें

अकोला पंचायत समिति क्षेत्र में जल महोत्सव कार्यक्रम, जल संरक्षण का संदेश

स्वास्थ्य व्यवस्था का होगा कायाकल्प, राज्य स्तरीय स्वास्थ्य समिति ने नवेगांवबांध पहुंचकर किया निरीक्षण

पालकमंत्री पंकज भोयर के जनता दरबार में उठा तुमसर नगर पालिका के रिक्त पदों का मुद्दा

शादी के सीजन से बाजार में रौनक, गहने-कपड़े और फर्नीचर की खरीदारी बढ़ी

जिससे किसानों को बेहतर आय की उम्मीद रहती है. इसके साथ ही इसकी खली पशुओं के लिए पौष्टिक चारा भी बनती है. गहाणे का यह प्रयोग अब पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और अन्य किसानों के लिए प्रेरणादायक साबित हो रहा है. उन्होंने किसानों से अपील की है कि वे एक ही फसल पर निर्भर न रहकर बाजार और मौसम के अनुसार फसल परिवर्तन अपनाएं, जिससे उनकी आय में वृद्धि हो सके.

Jambhora farmer arvind gahane s successful experiment in sunflower farming

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 23, 2026 | 04:37 PM

Topics:  

  • Bhandara News
  • Maharashtra

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.