- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Increasing Graph Of Theft Incidents In The District In Three Months
भंडारा में तीन महीनों में चोरी की घटनाएं बढ़ीं, करीब 22 लाख का माल पार
भंडारा जिले में जनवरी से मार्च 2026 के बीच चोरी की घटनाओं में वृद्धि, 22 लाख रुपये का माल चोरी हुआ। नागरिकों में चिंता का माहौल।

Bhandara Crime: भंडारा जिले में जनवरी से मार्च 2026 के दौरान चोरी और घरफोड़ियों की घटनाओं में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है. इस अवधि में चोरों ने बंद मकानों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और वाहनों को निशाना बनाते हुए करीब 21,95,598 रुपये लगभग 22 लाख का माल पार कर दिया है, जिससे नागरिकों में चिंता का माहौल है.
तीन महीनों में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कई बड़ी घरफोड़ियां सामने आई हैं. अंबिकानगर भंडारा में 18 मार्च को एक बंद घर से 1,69,262 रुपये के आभूषण चोरी हुए, वरठी के सुभाष वार्ड में 48,000 रुपये का सामान पार किया गया, मोहाड़ी में दिनदहाड़े हुई चोरी में 83,800 रुपये के जेवर व नकदी गायब हुई.
अड्याल में 73,000 रुपये और भोजापुर में 86,500 रुपये की चोरी हुई. चोरों ने व्यावसायिक और शासकीय प्रतिष्ठानों को भी नहीं बख्शा. पालांदुर में दो सराफा दुकानों और दो कृषि केंद्रों से 74,000 रुपये का माल चोरी हुआ.
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र में फिर शुरू होगा गुटखा? सचिव की भूमिका से मिले संकेत, याचिका से छिड़ी नई बहस
कॉमर्शियल एलपीजी के कोटे में 50 प्रतिशत तक बढ़ोतरी, होटल व उद्योगों को बड़ी राहत
मिलावटखोरों पर लगेगा मकोका, मंत्री नरहरी झिरवाल की घोषणा
ठाणे मनपा का 6,221.12 करोड़ रुपये का बजट पेश, करों में बढ़ोतरी नहीं, शिक्षा-स्वास्थ्य व पर्यावरण पर ध्यान
साकोली के न्यू कांचन ज्वेलर्स में भी चोरी की घटना सामने आई. भंडारा के पुराने जिला मलेरिया कार्यालय से 22,600 रुपये के कंप्यूटर व सामग्री चोरी हुई. लाखनी एमआईडीसी क्षेत्र के दूरसंचार केंद्र से 38,736 रुपये की बैटरी और केबल चोरी हुई.
जिले में खासतौर पर तुमसर और साकोली क्षेत्र में दोपहिया वाहनों की चोरी के मामले बढ़े हैं. इस बीच स्थानीय अपराध शाखा और तुमसर पुलिस ने मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की कडिया सांसी अंतरराज्यीय गैंग का पर्दाफाश किया है.
एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से 1,92,000 रुपये का माल जब्त किया गया है. यह गिरोह महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और गुजरात सहित पांच राज्यों में बैग लिफ्टिंग और चेन स्नेचिंग जैसी वारदातों में सक्रिय था.
छोटी चोरियों में भी कार्रवाई तुमसर बस स्टैंड पर वृद्ध महिला से ठगी करने वाली महिला आरोपी को गिरफ्तार कर 24,000 रुपये का माल बरामद किया गया. भंडारा के शास्त्री नगर से साइकिल चोरी करने वाले आरोपी से 19,000 रुपये का सामान जब्त किया गया.
पुलिस ने विभिन्न थानों में भारतीय न्याय संहिता BNS 2023 की धाराओं 303, 304, 305 और 331 के तहत मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. लगातार बढ़ती चोरी की घटनाओं को देखते हुए नागरिकों ने पुलिस गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने की मांग की है।
Increasing graph of theft incidents in the district in three months
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र में फिर शुरू होगा गुटखा? सचिव की भूमिका से मिले संकेत, याचिका से छिड़ी नई बहस
Mar 23, 2026 | 09:34 PMवैश्विक तूफान में भी अडिग है भारत, ईरान युद्ध के बीच RBI का बड़ा बयान; अर्थव्यवस्था पर दी राहत भरी खबर
Mar 23, 2026 | 09:28 PMSambhal News: पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, आईडी हैक कर बना रहे थे नए आधार कार्ड; तीन आरोपी गिरफ्तार
Mar 23, 2026 | 09:26 PMट्रंप के ‘पीस पॉज’ से ग्लोबल मार्केट में जश्न! कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट; आपकी जेब पर क्या असरट्रंप
Mar 23, 2026 | 09:17 PMकॉमर्शियल एलपीजी के कोटे में 50 प्रतिशत तक बढ़ोतरी, होटल व उद्योगों को बड़ी राहत
Mar 23, 2026 | 09:15 PM‘करोड़पति से भिखारी’ बना हरियाणवी फिल्म एक्टर! वायरल वीडियो में सुनाई दर्द भरी कहानी
Mar 23, 2026 | 09:13 PMमिलावटखोरों पर लगेगा मकोका, मंत्री नरहरी झिरवाल की घोषणा
Mar 23, 2026 | 09:02 PMवीडियो गैलरी

शहीद दिवस पर संसद में ओम बिरला और सांसदों ने भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को दी गई श्रध्दांजली
Mar 23, 2026 | 01:51 PM
‘विपक्ष की आवाज दबा रही है भाजपा’, आतिशी का दिल्ली विधानसभा में ‘डबल स्टैंडर्ड’ को लेकर बड़ा आरोप- VIDEO
Mar 22, 2026 | 09:32 PM
यूपी में महिलाओं को साधने की तैयारी! अखिलेश यादव ने बेटियों और गरीब महिलाओं के लिए बड़ा वादा- VIDEO
Mar 22, 2026 | 09:26 PM
ईरान में तबाही के बाद परमाणु हमले का डर! जानें न्यूक्लियर धमाके और रेडिएशन से बचने के अचूक उपाय- VIDEO
Mar 22, 2026 | 09:21 PM
ईरान-इजराइल युद्ध के बीच PM मोदी का शांति संदेश! राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान से फोन पर की बात- VIDEO
Mar 22, 2026 | 09:15 PM
केवल मुसलमानों को बदनाम करना… ‘धुरंधर 2’ देख भड़के अबू आजमी, मेकर्स को जेल भेजने की मांग
Mar 22, 2026 | 02:09 PM











