नाबालिक छात्रा पर अत्याचार, 3 लोगों पर मामला दर्ज कर किया गिरफ्तार
- Written By: नवभारत डेस्क
File Photo
लाखनी. लाखनी पुलिस थाना हद के एक नाबालिग छात्रा पर अत्याचार होने की घटना सोमवार को पीडिता ने पुलिस थाना में दिए शिकायत पर से सामने आयी है. यह घटना 21 सितंबर 2019 से 21 सितंबर 2021 के दौरान घटीत होने की पीडिता ने पुलिस थाना में दिए शिकायत में दर्ज है.
आरोपियों में लाखनी तहसील के गडेगाव निवासी विलास देवराम तुमसरे (57), यशवंत तातोबा कमाने (67) एवं मोहाडी तहसील के रोहणा निवासी अनिल रमेश सेलोकर (25) का समावेश है. इस प्रकरण में पुलिस ने आरोपियों के विरोध में विविध धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को पुलिस ने कब्जे में लिया होकर जांच शुरू है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार पीडित नाबालिग लडकी अकेली होने का लाभ उठाकर विलास तुमसर ने 2020 के ग्रीष्मकाल में विविध जगह जबरदस्ती से अत्याचार किया तो यशवंत कमाने एवं अनिल सेलोकर ने छेडछाड करने का पीडिता ने पुलिस थाना एवं महिला दक्षता समिति के सदस्यों के सामने बताया है.
सम्बंधित ख़बरें
Bhandara News: तुमसर में नशे में धुत कार चालक ने दो वाहनों को मारी टक्कर, कई लोग घायल
Bhandara News: ओबीसी छात्रावास में प्रवेश को लेकर सुस्ती, भंडारा में 100 में सिर्फ 62 छात्रों का दाखिला
Bhandara News: देहदान के इंतजार में भंडारा मेडिकल कॉलेज, रिसर्च के लिए नागपुर से लाने पड रहे शव
भंडारा: बाल अत्याचार मामले में जांच में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, आयोग ने पुलिस से मांगी जांच रिपोर्ट
शिकायत एवं बताए घटनाक्रम पर से लाखनी पुलिस ने विविध धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. पुलिस निरिक्षक मिलिंद तायडे के मार्गदर्शन में पुलिस उपनिरीक्षक गौरी उईके जांच कर रही है. आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया होकर आगे की जांच शुरू है.
