Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ग्राम पंचायत का चुनाव प्रचार हुआ हाईटेक, सोशल मीडिया पर चल रहा जमकर प्रचार

  • Written By: नवभारत डेस्क
Updated On: Dec 11, 2022 | 10:30 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

भंडारा. जिले के 305 ग्राम पंचायतों के चुनाव हाइटेक हो गए है. सरपंच और सदस्य पद के उम्मीदवार अपना प्रचार अब फेसबुक और व्हाट्सअप के माध्यम से कर रहे हैं. मतदाताओं को लुभाने का यह तरीका नया है लेकिन इसका खुलकर उपयोग प्रायः अधिकांश उम्मीदवार कर रहे हैं. चुनाव चिन्ह मिलते ही चुनाव की नई बिसात बिछा दी गई है और अब सोशल सोशल मीड़िया के माध्यम से मतदाताओं को लुभाया जा रहा है.

ग्राम पंचायत चुनाव के लिए मतदान की प्रक्रिया 18 दिसंबर को पूरी की जाएगी. इसके लिए शासकीय स्तर पर सारी मशीनरी को काम पर लगा दिया गया है.इस चुनाव में प्रचार प्रसार के लिए उम्मीदवारों के पास अब चंद दिन बचे हुए है. इसका फायदा सभी उम्मीदवार उठा लेना चाहते है.इसलिए सभी ने अबकी बार हाइटेक प्रचार पर जोर दिया है. सरपंच पद का उम्मीदवार हो या सदस्य पद का उम्मीदवार इन दिनों मतदाताओं के घर-घर जाकर मतदाताओं को रिझाने में जुटे हुए है.जरूरी हुआ तो आश्वासनों की बौछार भी कर रहे है.

 गांव-गांव में बन गए व्हाट्सअप ग्रुप

इस चुनाव के घोषित होने के पूर्व ही गांव-गांव में व्हाट्सअप ग्रुप बना लिए गए थे. लेकिन अब व्हाट्सअप ग्रुप की बाढ सी आ गई है. शहर से सटे गणेशपुर में गणेशपुर महासंग्राम नाम से एक व्हाट्सअप ग्रुप बनाया गया है. इसी ग्रुप के माध्यम से ग्राम पंचायत चुनाव का प्रचार एक पैनल के सरपंच और सदस्य पद के उम्मीदवार कर रहे है. इसी तरह से गांव गांव में व्हाट्सअप ग्रुप,फेसबुक के माध्यम से प्रचार प्रसार किया जा रहा है.

सम्बंधित ख़बरें

असम चुनाव: ओवैसी की एंट्री से दिलचस्प हुआ मुकाबला, BJP और कांग्रेस दोनों पर साधा निशाना; UCC पर कही बड़ी बात

Explainer: US के इतिहास में पहली बार SC की सुनवाई सुनने पहुंचे राष्ट्रपति; जानें इसके पीछे की बड़ी वजह

‘खोदा पहाड़…निकला चूहा’, रणबीर कपूर की ‘रामायण’ टीजर पर संजय गुप्ता ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

अमर हैं बजरंगबली, फिर ‘जयंती’ कैसी? इस बार जन्मोत्सव मनाने से पहले समझ लें इन दोनों शब्दों का फर्क

शक्ति प्रदर्शन पर भी जोर

गांवों में सभी पैनल के उम्मीदवार शक्ति प्रदर्शन करने कर रहे है.अपनी ताकत दिखाने के लिए रैली निकाली जा रही हैं.चुनावी दांवपेंच भी जोरों पर चल रहे है. रैली में आनेवालों को कुछ राशि दिए जाने की जानकारी मिल रही है. यही कारण है कि दोपहर में एक पैनल की रैली में सहभागी होनेवाला मतदाता शाम के समय दूसरी भी रैली में नजर आता है.

रात्रि में सज रही महफिलें

सरपंच चुनाव में जीत हासिल करने के लिए उम्मीदवारों की ओर से रोजाना रात में शराब के शौकिनों की महफ़िल सजाई जा रही हैं.सदस्य पद के उम्मीदवार भी इसमें पीछे नहीं है. इस महफिल में मुर्गा के साथ कही कही मतदाओ नकद राशि देने की भी चर्चा जोरों पर है.उम्मीदवार अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं.

Gram panchayat election campaign became hi tech campaigning fiercely on social media

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 11, 2022 | 10:30 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.