गैस कंपनियों के टोल-फ्री नंबर हुए ‘नॉट रिचेबल’, OTP ने बढ़ाई मुश्किलें, सिलेंडर बुकिंग के लिए भटक रहे लोग
LPG Gas Booking OTP Issue: गैस बुकिंग में ओटीपी ने बढ़ाया सिरदर्द; कंपनियों के टोल-फ्री नंबर ठप। कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई रुकने से होटलों पर लगे ताले। प्रशासन का दावा- स्टॉक है पर्याप्त।
- Written By: प्रिया जैस
गैस बुकिंग में दिक्कत (AI Generated Image)
Gas Agency Toll Free Not Working: खाड़ी क्षेत्र में चल रहे युद्ध के कारण ईंधन संकट की आशंका के बीच जिले में गैस उपभोक्ताओं को बुकिंग करने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सरकार ने व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की आपूर्ति फिलहाल बंद कर दी है। वहीं घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग के लिए उपभोक्ता टोल-फ्री नंबर पर संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन ओटीपी नहीं आने के कारण बुकिंग नहीं हो पा रही है।
इससे उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। आमतौर पर घरेलू गैस खत्म होने के बाद ग्राहक टोल-फ्री नंबर पर कॉल करके अग्रिम बुकिंग कर सकते हैं, लेकिन पिछले तीन-चार दिनों से सभी गैस कंपनियों के टोल-फ्री नंबर बंद आ रहे हैं या फिर बुकिंग होने के बाद ओटीपी नहीं आ रही है।
इससे नागरिकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ताओं के सामने गैस बुकिंग कैसे करें यह बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। ईरान-अमेरिका तनाव के कारण पेट्रोल, डीजल और एलपीजी गैस की कमी होने की आशंका बार-बार जताई जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
शिवसेना यूबीटी ने किया धीरेंद्र शास्त्री के बयान का निषेध, थाने में दी शिकायत, कठोर कार्रवाई की मांग
कचरा निपटान परियोजना के चलते उल्हासनगर की दुर्गंध होगी दूर, बदलापुर में महापौर और विधायक ने किया निरीक्षण
अजनी के बजाय तुमसर रोड से चलाए विदर्भ एक्सप्रेस, अन्यथा भंडारा, गोंदिया जिले के यात्रियों को होंगी भारी परेशान
बुद्ध पूर्णिमा पर वन्यजीवों को करीब से निहारेंगे पर्यटक, मेलघाट में 261 मचान तैयार, वनविभाग की तैयारियां पूर्
अधिकृत स्पष्टीकरण की प्रतीक्षा
टोल-फ्री सेवा शुरू कराने के लिए कुछ वैकल्पिक संपर्क नंबर जारी किए गए हैं, लेकिन उपभोक्ताओं का आरोप है कि इन नंबरों पर भी अधिकारी फोन नहीं उठा रहे हैं।
यह भी पढ़ें – नवभारत ग्राउंड रिपोर्ट: नागपुर में ‘LPG गैस’ का विकल्प बना ‘इंडक्शन’! शॉर्टेज के दावों में बड़ा खुलासा- VIDEO
घरेलू गैस सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक
जिला प्रशासन ने इस मामले में कहा है कि गैस आपूर्ति को लेकर सभी एजेंसी संचालकों और भारत पेट्रोलियम, हिंदुस्तान पेट्रोलियम तथा इंडियन ऑयल के बिक्री अधिकारियों के साथ बैठक की गई है। बैठक में स्पष्ट किया गया कि भंडारा जिले में घरेलू गैस का कोई अभाव नहीं है। तीनों कंपनियों के पास पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और घरेलू गैस सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और नियमित आपूर्ति जारी रहेगी।
सिलेंडर बंद होने से होटल प्रभावित
सरकार की ओर से व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की आपूर्ति बंद किए जाने से होटल, रेस्तरां और छोटे कारोबारियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। शहर के कई होटल और रेस्तरां में गैस सिलेंडर का स्टॉक खत्म हो जाने से कई प्रतिष्ठान बंद हो गए हैं। छोटी चाय की दुकानों पर भी ताले लगने लगे हैं। शिवभोजन केंद्र भी इससे प्रभावित हो रहे हैं।
