रेत तस्करी पर शिकंजा: भंडारा पुलिस ने चार थाना क्षेत्रों में कार्रवाई कर ट्रैक्टर जब्त किए
Bhandara Sand Smuggling: भंडारा जिले में अवैध रेत परिवहन के खिलाफ पुलिस ने चार थाना क्षेत्रों में कार्रवाई कर 29.60 लाख रुपये का माल जब्त किया। आरोपियों पर बीएनएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
भंडारा रेत तस्करी- फाइल फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)
Bhandara Illegal Sand Transport: भंडारा जिले में अवैध रेत परिवहन के खिलाफ पुलिस ने व्यापक अभियान चलाते हुए चार थाना क्षेत्रों में कार्रवाई कर करीब 29 लाख 60 हजार रुपये का माल जब्त किया है। इस दौरान चार ट्रैक्टर, चार ट्रॉली तथा अवैध रेत जब्त कर संबंधित आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामले दर्ज किए गए हैं।
कारधा पुलिस की कार्रवाई
कारधा थाना क्षेत्र के मंडणगांव में पुलिस हवलदार साठवणे एवं उनकी टीम ने छापा मारकर सुरेवाडा निवासी मुकेश वासुदेव टांगले 32 को बिना अनुमति रेत परिवहन करते हुए पकड़ा। पुलिस ने 7.50 लाख रुपये मूल्य का स्वराज ट्रैक्टरट्रॉली तथा 6 हजार रुपये की रेत सहित कुल 7.56 लाख रुपये का माल जब्त किया।
सिहोरा में 8.06 लाख का माल जब्त
सिहोरा थाना क्षेत्र में पुलिस उपनिरीक्षक गंगवानी की टीम ने सिहोरामांगली मार्ग पर कार्रवाई करते हुए गोंदेखारी निवासी सूरज बृजलाल टेंभरे 40 को अवैध रेत परिवहन करते पकड़ा। पुलिस ने 8 लाख रुपये का ट्रैक्टरट्रॉली तथा 6 हजार रुपये की रेत सहित कुल 8.06 लाख रुपये का माल जब्त किया।
सम्बंधित ख़बरें
100 साल में तीसरा सबसे सूखा जून: 75% जिलों में कम बारिश, महाराष्ट्र में खरीफ फसलें प्रभावित; पुणे में जल संकट
नागपुर में अवैध धंधों पर पुलिस-मनपा का ज्वाइंट एक्शन; स्कूल-कॉलेजों के 100 मीटर के दायरे में हटेंगे अतिक्रमण
PMRDA का सबसे बड़ा बुलडोजर एक्शन: मोई गांव में 680 अवैध टीन शेड ध्वस्त, भू-माफियाओं में हड़कंप
भाई की आखिरी इच्छा थी कि हम साथ रहें… पवार परिवार और NCP की एकजुटता पर सुप्रिया सुले का बड़ा खुलासा
दिघोरी में आयशर ट्रैक्टर पकड़ाया
दिघोरी थाना क्षेत्र के जैतपुर बारव्हा में पुलिस हवलदार चव्हाण ने कार्रवाई कर जैतपुर निवासी अमोल केशव चौधरी 29 के कब्जे से 8 लाख रुपये का आयशर ट्रैक्टरट्रॉली तथा 6 हजार रुपये की रेत सहित कुल 8.06 लाख रुपये का माल जब्त किया।
भंडारा शहर में छापा
भंडारा थाना क्षेत्र के जलाराम चौक में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पचखेड़ी निवासी प्रशांत सखाराम कांबले 27 तथा ट्रैक्टर मालिक भंडारा निवासी सैफ कलीम खान 22 को अवैध रेत परिवहन करते हुए पकड़ा। पुलिस ने 5 लाख रुपये का ट्रैक्टर, 1 लाख रुपये की ट्रॉली तथा 6 हजार रुपये की रेत सहित कुल 6.06 लाख रुपये का माल जब्त किया।
ये भी पढ़े: Bhandara News: भंडारा में ‘छात्रों की गूंज’ अभियान को मिला भारी समर्थन, शिक्षा और करियर पर हुआ संवाद
चार ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित लाखों का माल जब्त
चारों कार्रवाई में पुलिस ने कुल 29.60 लाख रुपये मूल्य का माल जब्त किया है। सभी आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच संबंधित थाना पुलिस कर रही है।
पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में नदीपात्रों से होने वाली अवैध रेत तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और कानून का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
