-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Financial Crisis On Shiv Bhojan Yojana In Bhandara Center
शिवभोजन योजना पर आर्थिक संकट, बकाया अनुदान से केंद्र संचालकों का आक्रोश, 7 महीने से अनुदान लंबित
- Written By: आंचल लोखंडे
Shiv Bhojan Yojana: फरवरी से सात महीने का अनुदान नहीं मिलने के कारण केंद्र संचालकों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। यदि शासन की ओर से तुरंत सहायता नहीं मिली तो शिवभोजन योजना पूरी तरह ठप पड़ने का खतरा है।

शिवभोजन योजना पर आर्थिक संकट (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Bhandara News: गरीब, मजदूर और मेहनतकश वर्ग के लिए शुरू की गई शिवभोजन थाली योजना इस समय आर्थिक संकट में फंस गई है। शासन ने इस योजना से जुड़े केंद्र संचालकों के बिलों का भुगतान रोक रखा है। फरवरी से सात महीने का अनुदान नहीं मिलने के कारण केंद्र संचालकों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। यदि शासन की ओर से तुरंत सहायता नहीं मिली तो शिवभोजन योजना पूरी तरह ठप पड़ने का खतरा है।
गरीब और मजदूर वर्ग को कम दाम में पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू हुई इस योजना में एक थाली की किंमत 50 रुपये है। इसमें से 10 रुपये लाभार्थी से लिए जाते हैं और शेष 40 रुपये शासन अनुदान के रूप में देता है। लेकिन पिछले सात महीनों से यह अनुदान नहीं मिला है, जिसके चलते केंद्र संचालकों की आर्थिक स्थिति बिगड़ गई है। अनुदान न मिलने से केंद्र संचालकों को बिजली बिल, किराया, किराना, सब्जी और गैस जैसी आवश्यकताओं का खर्च उठाना कठिन हो गया है।
जिले में कुल 54 शिवभोजन केंद्र शुरु
कर्मचारियों को वेतन देना भी असंभव हो गया है। कई केंद्र संचालक उधारी पर सामान मंगवा रहे हैं, लेकिन अब किराना दुकानदारों ने भी उधारी देने से इंकार कर दिया है। ऐसे में शिवभोजन थाली के लिए अनाज और ईंधन जुटाना मुश्किल हो गया है। नतीजा यह है कि योजना बंद होने के कगार पर पहुंच गई है। केंद्र संचालकों ने शासन को बार-बार अनुदान जारी करने की मांग की है और चेतावनी दी है कि यदि जल्द भुगतान नहीं हुआ तो वे सभी केंद्र बंद कर देंगे। जिले में कुल 54 शिवभोजन केंद्र शुरु हैं, जहां रोजाना करीब 5,800 थालियां वितरित की जाती हैं।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला: गायिका आशा भोसले के नाम पर शुरू होगा ‘जीवन गौरव पुरस्कार’, मिलेंगे 10 लाख
भंडारा में नकली खाद का बड़ा भंडाफोड़: शाहपुर के गोदाम पर छापा, 8 लाख रुपये से अधिक का अवैध उर्वरक जब्त
भाजपा के MLA किसन कथोरे ने कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद को महानगर पालिका का दर्जा देनी की विधानसभा में मांग की
नासिक-पुणे सेमी हाई-स्पीड रेल के रूट बदलने का विरोध, शिर्डी रूट नहीं मंजूर, सीधे मार्ग पर अड़े जनप्रतिनिधि
ये भी पढ़े: Amravti News: मेलघाट में बाघ के हमले में युवक की मौत, दूसरा अपनी जान बचाने में हुआ कामयाब
महंगाई में संचालन मुश्किल
पांच साल बीतने के बाद महंगाई ने संचालकों की कमर तोड़ दी है। गैस, बिजली, दालें, तेल और सब्जियों के दाम तेजी से बढ़ गए हैं, जबकि अनुदान की राशि अपर्याप्त साबित हो रही है। एक तरफ महंगाई का दबाव है और दूसरी तरफ बकाया अनुदान भी नहीं मिल रहा। इस कारण संचालक दोहरी मार झेल रहे हैं। शिवभोजन थाली योजना गरीब और मजदूर वर्ग के लिए बहुत बड़ी राहत है। जब एक साधारण नाश्ता 20 से 30 रुपये में मिलता है, तब 10 रुपये में पूरी थाली गरीबों के लिए आधार बन गई है।
संचालकों में आक्रोश
एक ओर शासन ने लाडली बहन योजना शुरू की है और उस पर भारी खर्च किया जा रहा है, जबकि दूसरी ओर शिवभोजन थाली और आनंदाचा शिधा जैसी बुनियादी योजनाओं की अनदेखी की जा रही है। गरीबों और जरूरतमंदों को थाली उपलब्ध कराने वाले केंद्र संचालकों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। आने वाले दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है। गरीब और बेसहारा लोगों को सस्ता भोजन उपलब्ध कराने वाली शिवभोजन योजना जारी रहेगी या नहीं, यह बड़ा सवाल बन गया है। शासन की अनदेखी और बकाया अनुदान के कारण यह योजना संकट में फंस गई है। संचालकों ने मांग की है कि शासन तुरंत अनुदान जारी करे और उचित निर्णय ले।
Financial crisis on shiv bhojan yojana in bhandara center
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
जर्मनी में नौकरी के नियमों में बड़ा फेरबदल! बीमार होने पर पहले दिन से सर्टिफिकेट जरूरी, बढ़ेगी लोगों की टेंशन
Jul 03, 2026 | 11:48 AM2029 तक BJP का ही रहेगा CM, एकनाथ शिंदे को भी पता है सच, देवेंद्र फडणवीस का महाराष्ट्र राजनीति पर बड़ा बयान
Jul 03, 2026 | 11:44 AMJagannath Rath Yatra: पुरी घूमने जा रहे हैं? इन फेमस डिशेज का स्वाद लिए बिना अधूरी रहेगी आपकी यात्रा
Jul 03, 2026 | 11:39 AMDatia By-Election 2026: उपचुनाव के ऐलान के साथ दतिया में सियासी पारा हाई, BJP-आजाद समाज पार्टी के बीच बयानबाजी
Jul 03, 2026 | 11:38 AMनर्मदा संरक्षण: ‘नमन मिशन’ से होगा कायाकल्प, परिक्रमा पथ होगा अतिक्रमण मुक्त, 100 करोड़ का बजट मंजूर
Jul 03, 2026 | 11:33 AMमुख्यमंत्री का बड़ा फैसला, ‘समरसता छात्रावास’ से लेकर हवाई अड्डे निर्माण तक विकास कार्यों में आएगी तेजी
Jul 03, 2026 | 11:15 AMबागेश्वर धाम पहुंचे अनंत अंबानी, धीरेंद्र शास्त्री के साथ किए बालाजी के दर्शन, महाआरती और यज्ञ में हुए शामिल
Jul 03, 2026 | 11:11 AMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














