Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भंडारा: पवनी शहर में ईद-उल-फितर उत्साह और भाईचारे के साथ मनाई गई

  • Author By Manishkumar Mishra | published By महाराष्ट्र डेस्क |
Updated On: Mar 21, 2026 | 04:49 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

Bhandara News: पवनी शहर में शनिवार को ईद उल फितर का पर्व पूरे उत्साह और भाईचारे के साथ मनाया गया. इस अवसर पर शहर की जामा मस्जिद और ईदगाह में सुबह 900 बजे ईद की विशेष नमाज अदा की गई.

जामा मस्जिद में इमाम हाफिज वसी अहमद ने नमाज पढ़ाई, जबकि ईदगाह में काजीपुरा मस्जिद के इमाम मौलाना फैजुल रहमान साहब ने नमाज की रस्में पूरी कराई. नमाज के दौरान उपस्थित अकीदतमंदों ने देश में अमनचैन, तरक्की और आपसी भाईचारे के लिए विशेष दुआएं मांगीं.

नमाज संपन्न होने के बाद लोगों ने एकदूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नमाज से पहले जरूरतमंदों को फितरा और जकात देकर खुशियां साझा की गईं.

सम्बंधित ख़बरें

बेलोरा के मोसंबी बागों में AI तकनीक की शुरुआत, अब सेंसर बताएंगे फसलों का हाल

मेलघाट में कांग्रेस को फिर झटका, बड़ा नेता भाजपा के करीब, मेलघाट की राजनीति में हलचल

अमरावती में भाईचारे के साथ मनाई गई ईदउलफित्र, ईदगाह में अदा की गई नमाज

बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान, वाशिम में रबी फसलों पर ढाया कहर

इस मौके पर समाज के सभी वर्गों के लोग एक साथ नजर आए, जिससे सामाजिक एकता का संदेश स्पष्ट रूप से दिखाई दिया. सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम शहर में ईद की तैयारियां एक सप्ताह पूर्व ही शुरू हो गई थीं.

रमजान के 30 रोजों और विशेष इबादतों के समापन पर मनाया जाने वाला यह पर्व त्याग, संयम और दान का प्रतीक माना जाता है.पर्व की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे.

पूरे शहर में शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बंदोबस्त तैनात रहा. ईद के इस मुबारक मौके पर पवनी की नगराध्यक्षा विजया नंदुरकर, डीवाईएसपी मनोज सिडाम और थाना प्रभारी निलेश ब्राह्मणे ने ईदगाह पहुंचकर मुस्लिम समाज को बधाई दी और शहर में सौहार्द बने रहने की कामना की.

सामाजिक सहयोग के रूप में मच्छीमार सोसाइटी के अध्यक्ष प्रकाश पचारे ने पीने के पानी की व्यवस्था की.वहीं, हर साल की तरह इस वर्ष भी पवनी नगर परिषद की ओर से वजू के लिए पानी का विशेष प्रबंध किया गया. प्रशासनिक सतर्कता और नागरिकों के सहयोग से ईद का यह त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ.

Festival of eid ul fitr is celebrated with great joy

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 21, 2026 | 04:29 PM

Topics:  

  • Bhandara News
  • Maharashtra

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.