अमरावती

अमरावती में भाईचारे के साथ मनाई गई ईदउलफित्र, ईदगाह में अदा की गई नमाज

अमरावती में ईदउलफित्र का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया, नमाज अदा की गई और भाईचारे का माहौल बना।

महाराष्ट्र डेस्क

Amravati News: अमरावती शहर में ईदउलफित्र का पर्व शनिवार को धार्मिक उल्लास और भाईचारे के वातावरण में मनाया गया. सुबह ईदगाह में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने एकत्रित होकर नमाज अदा की और एकदूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी.

ईदगाह में सुबह 8.45 बजे नमाज अदा करवाई गई, जिसमें विशेष रूप से उत्तर प्रदेश से पधारे मौलाना सईद अख्तर मुरादाबादी ने नमाज की इमामत की. नमाज की नियत मिश्किन शाह मिया मस्जिद के इमाम मुफ्ती शरफोद्दीन ने नमाज की नियत बताई. नमाज के बाद सलातोसलाम पढ़ा गया और देश में अमन, शांति, एकता और तरक्की के लिए दुआ की गई.

इस अवसर पर कब्रस्तान कमेटी के सचिव शहजाद खान ने कब्रस्तान का वार्षिक लेखाजोखा भी प्रस्तुत किया, इस समय अध्यक्ष हाजी मसूद, उपाध्यक्ष हाजी निसार बेरिंगवाले और अन्य उपस्थित थे. वहीं ईद के मौके पर ईदगाह चौक पर पुलिस आयुक्तालय की ओर से विशेष स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया.

सुबह 10 बजे आयोजित कार्यक्रम में समाजबंधुओं को गुलाब के फूल भेंट कर और बच्चों को चॉकलेट वितरित कर ईद की शुभकामनाएं दी गईं. इस समय सीपी राकेश ओला, डीसीपी, एसीपी, सभी थानो के थानेदार, डॉ. राजेंद्र गावई सहित अन्य मौजुद थे. इस समय पूर्व पालकमंत्री यशोमति ठाकुर, कांग्रेस शहराध्यक्ष बबलू शेखावत, पूर्व महापौर विलास इंगोले, सुरेश रतावा उपस्थित थे.

इसी तरह पठान चौक पर विधायक संजय खोडके व सुलभा खोडके की ओर से स्वागत कार्यक्रम रखा गया था. कार्यक्रम में विधायक संजय खोडके, सुलभा खोडके, पुलिस आयुक्त राकेश ओला सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, पार्षद और पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित थे.पूरे शहर में ईद पर उत्साह, सौहार्द और भाईचारे का माहौल देखने को मिला.

UPSC Centenary: PM नरेंद्र मोदी ने जारी किया स्मारक डाक टिकट-सिक्का, कैप्टन स्मित की बहादुरी का किया जिक्र

कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? कभी परिवार के टेक्सटाइल बिजनेस में बनाने वाले थे करियर, सब छोड़कर बन गए पायलट

फॉर्म 6 के बाद अब फॉर्म 7 पर रार! SIR पर कांग्रेस नेताओं का ताबड़तोड़ प्रहार, क्या बोल गए डीके शिवकुमार ?

Captain Smit Machchhar: PM नरेंद्र मोदी ने कैप्टन स्मित की बहादुरी को सराहा, पत्नी और माता-पिता से की बात

नीतीश पर CWC में बहस पर सोनिया गांधी की दो टूक, 9 साल बाद लौटेंगे शंकरसिंह वाघेला? कांग्रेस में सियासत तेज