Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Nepal Violence |
  • Asia Cup 2025 |
  • Tariff War |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भारी बारिश से किसानों की फसले हुई बर्बाद, मुआवजे का कर रहे इंतजार, पवनी का हाल बेहाल

Bhandara News: भंडारा जिले में भारी बारिश के कारण किसानों की खरीफ फसलों को भारी नुकसान हुआ है। जुलाई महीने में हुई भारी बारिश के कारण 2,589.12 हेक्टेयर क्षेत्र की फसलें बर्बाद हो गईं।

  • By प्रिया जैस
Updated On: Sep 10, 2025 | 01:59 PM

किसानों की फसल बर्बाद (सौजन्य-नवभारत)

Follow Us
Close
Follow Us:

Bhandara News: भंडारा जिले के किसानों की खरीफ हंगाम की फसलें अतिवृष्टि की मार झेल रही हैं। जुलाई महीने में हुई भारी बारिश के कारण 2,589.12 हेक्टेयर क्षेत्र की फसलें बर्बाद हो गईं। कृषि विभाग ने पंचनामा पूरा कर शासन से 4 करोड़ 33 लाख 25 हजार 450 रुपये की मदद की मांग की है। लेकिन अब तक किसानों को मुआवजा नहीं मिला है, जिससे 8,283 किसान मदद की प्रतीक्षा में हैं।

सबसे ज्यादा नुकसान पवनी में

जून महीने में बारिश से नुकसान अपेक्षाकृत कम था। पवनी तहसील में 2.50 हेक्टेयर क्षेत्र के आम और केले के बागान को नुकसान हुआ था, जिससे 8 किसानों को 56,250 रुपये का घाटा सहना पड़ा। लेकिन जुलाई की मूसलाधार बारिश ने हजारों किसानों की फसलें चौपट कर दीं। पंचनामे के अनुसार धान, सोयाबीन, सब्जियां, केले सहित कई फसलों को नुकसान पहुंचा।

कई किसानों को दोबारा बुआई करनी पड़ी, जिससे उनका खर्च दोगुना हो गया। सबसे ज्यादा नुकसान पवनी तहसील के किसानों को हुआ है। यहां 5,309 किसानों की 1,296.60 हेक्टेयर फसल प्रभावित हुई और करीब 2 करोड़ 17 लाख 94 हजार रुपये मुआवजे की मांग शासन से की गई है।

तहसील अनुसार नुकसान

तहसील प्रभावित किसान प्रभावित क्षेत्र (हे.) आवश्यक निधि (रुपये)
भंडारा 442 153.00 22,43,745
मोहाड़ी 552 160.64 27,30,880
तुमसर 697 303.41 51,57,970
पवनी 5309 1296.60 2,17,94,000
साकोली 12 2.15 36,550
लाखनी 133 55.34 9,40,780
लाखांदुर 1138 617.98 1,04,21,525
कुल 8283 2589.12 4,33,25,450

सरकार से अब भी मदद लंबित

अगस्त में विदर्भ के अधिकांश जिलों को अतिवृष्टि का सामना करना पड़ा। भंडारा जिला भी इससे अछूता नहीं रहा। कुल 2,589.12 हेक्टेयर क्षेत्र की फसलें प्रभावित हुईं। प्रशासन ने सर्वे कर 4 करोड़ 33 लाख 25 हजार 450 रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा है। लेकिन अब तक किसानों को कोई राहत नहीं मिली है।

यह भी पढ़ें – ई-20 पेट्रोल पर बढ़ी बहस, मिक्सड इथेनॉल को लेकर हंगामा, डीलर और उपभोक्ताओं ने जताई चिंता

सर्वे का प्रस्ताव शासन को भेजा

पिछले महीने हुई भारी बारिश से किसानों की फसलें बर्बाद हो गईं और बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ। जिला परिषद, महसूल और कृषि विभाग ने सर्वे कर प्रस्ताव शासन को भेजा है।

– संगीता माने, जिलाधीक्षक कृषि अधिकारी, भंडारा।

Farmers crops destroyed heavy rains waiting for compensation pavani bad condition

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 10, 2025 | 01:59 PM

Topics:  

  • Bhandara
  • Bhandara News
  • bhandara rural

सम्बंधित ख़बरें

1

ई-20 पेट्रोल पर बढ़ी बहस, मिक्सड इथेनॉल को लेकर हंगामा, डीलर और उपभोक्ताओं ने जताई चिंता

2

मोबाइल पशु चिकित्सालय के पहिए थमे, लाखनी के पशुपालक चिंतित

3

डिजिटल गेमिंग जुआ अड्डे पर लाखनी पुलिस का छापा, 4 आरोपी गिरफ्तार

4

भंडारा में साइबर अपराध की बढ़ती संख्या! 9 मामले दर्ज, 49 लाख रुपये की वसूली

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.