- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Dhaan Kharidi Panjiyan Band Federation Vivad Bhandara
केंद्रों पर फेडरेशन की ‘हिटलरशाही’! किसानों और बेरोजगार सेवा संस्थाओं पर आर्थिक मार
Registration Portal Closed: धान खरीद पंजीयन पोर्टल बंद, फेडरेशन की कड़े शर्तों से किसानों और बेरोजगार सेवा संस्थाओं पर आर्थिक मार पड़ी है। 236 संस्थाएं प्रभावित, सरकार से हस्तक्षेप की मांग की है।
- Written By: आंचल लोखंडे

केंद्रों पर फेडरेशन की 'हिटलरशाही'! (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Bhandara Paddy Purchase: हर वर्ष दिवाली से पहले शुरू होने वाली धान खरीद प्रक्रिया इस वर्ष दिवाली बीत जाने के बाद भी शुरू नहीं हो सकी है, जिससे किसानों में भारी चिंता फैल गई है। शासन के निर्देशों के अनुसार ऑनलाइन सातबारा पंजीकरण प्रक्रिया शुरू होनी चाहिए थी, लेकिन मार्केटिंग फेडरेशन की कथित मनमानी और ‘हिटलरशाही’ नीतियों के चलते पूरा पोर्टल बंद पड़ा है।
अब तक एक भी किसान का पंजीकरण नहीं हो सका है और आधिकारिक धान खरीद प्रक्रिया पूरी तरह ठप हो गई है। किसानों की परेशानी देखते हुए कई संस्थाएं धान की गिनती कर संग्रहण कर रही हैं, किंतु पंजीकरण प्रक्रिया बंद रहने से किसान एक बार फिर दलालों और निजी व्यापारियों के चंगुल में फंसने को मजबूर हो रहे हैं।
फेडरेशन की नई शर्तें -बेरोजगार सेवा संस्थाओं पर भारी आर्थिक बोझ
पिछले कई वर्षों से शासन ने किसानों के हित में जिले में सैकड़ों धान खरीद केंद्र शुरू किए थे। ‘ब’ वर्ग सुशिक्षित बेरोजगार सेवा सहकारी संस्थाओं को धान खरीद की अनुमति देकर किसानों को बड़ी राहत मिली थी। लेकिन इस वर्ष मार्केटिंग फेडरेशन ने नया आदेश जारी करते हुए संस्थाओं को 10 लाख रुपये की जगह 25 लाख रुपये अमानत राशि जमा करने की अनिवार्य शर्त लागू कर दी है। इसके अलावा 5,000 क्विंटल से अधिक धान खरीदने पर प्रतिबंध भी लगाया गया है। यह निर्णय छोटी और बेरोजगार सेवा सहकारी संस्थाओं के लिए अस्तित्व का बड़ा संकट बन गया है।
सम्बंधित ख़बरें
कोलंबी क्षेत्र में अवैध डीज़ल भंडारण पर छापा, 71 हजार का माल जब्त, ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई
डिफॉल्टर ग्राहकों के नाम सार्वजनिक करेगा महावितरण, अमरावती में मंडल में 1 लाख 71 हजार मिले
आधुनिक तकनीक से लैस होंगे सरकारी कर्मचारी, भंडारा में 8 तक चलेगा महासाधना सप्ताह
संगठन सृजन अभियान के तहत अमरावती ग्रामीण कांग्रेस की बैठक
236 संस्थाएं प्रभावित-शासन पर 25 करोड़ रुपये बकाया
भंडारा जिले की 236 संस्थाएं वर्ष 2022-23 से पारदर्शी पद्धति से धान खरीद का कार्य कर रही हैं। लेकिन पिछले छह वर्षों से शासन पर 25 करोड़ रुपये कमिशन और गोदाम किराया का भुगतान लंबित है। इनमें से 14.58 करोड़ रुपये का गोदाम किराया भी अब तक जारी नहीं हुआ है, जिससे कई संस्थाओं को कार्यालय खर्च चलाने के लिए कर्ज लेना पड़ रहा है। इसके बावजूद संस्थाएं अपनी जिम्मेदारी ईमानदारी से निभा रही हैं।
‘फाइल’ और ‘फतवों’ का पेंच
एक ओर शासन किसान हित में योजनाएं लागू कर रहा है, वहीं दूसरी ओर मार्केटिंग फेडरेशन की कठोर नीतियां किसानों और संस्थाओं दोनों को मानसिक और आर्थिक रूप से परेशान कर रही हैं। ऑनलाइन पंजीकरण बंद, कठोर शर्तें और भुगतान में विलंब के कारण किसान संकट में फंस गए हैं। किसान, जिन्हें अर्थव्यवस्था की रीढ़ कहा जाता है, आज फेडरेशन की ‘फाइल’ और ‘फतवों’ के बीच पिस रहे हैं।
ये भी पढ़े: बहुकोणीय मुकाबले से बदलेंगे वोटों के समीकरण, नामांकन के अंतिम दिन तेज हुआ चुनावी संग्राम
ऑनलाइन पंजीयन पोर्टल बंद
किसान एवं संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने शासन से इस मुद्दे में तत्काल दखल देने और फेडरेशन की एकाधिकारवादी नीतियों पर लगाम लगाने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि स्थिति ऐसे ही बनी रही, तो यह फतवा न केवल किसानों बल्कि पूरी ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए घातक साबित होगा।
शर्त रद्द करें
धान खरीद संघ अध्यक्ष डॉ. नेपाल रंगारी ने कहा कि पिछले चार वर्षों से ‘ब’ वर्ग की सहकारी संस्थाएं खरीफ और रबी सीजन में धान की शत-प्रतिशत खरीदी पारदर्शी तरीके से कर रही हैं। नियमों के अनुसार फेडरेशन को दो महीनों के भीतर धान का उठाव करना चाहिए, लेकिन छह-छह महीने की देरी हो रही है, जिससे संस्थाओं को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है। ऐसे समय में अमानत राशि 10 लाख से बढ़ाकर 25 लाख रुपये करना पूरी तरह अन्याय है। जब तक यह शर्त रद्द नहीं की जाएगी, तब तक संस्थाएं धान खरीदी शुरू नहीं करेंगी, ऐसा स्पष्ट इशारा उन्होंने किया है।
विधायक डॉ. परिणय फुके ने ली दखल
भंडारा जिला धान खरीद संघ की ओर से लंबित कमिशन, गोदाम किराया और 25 लाख रुपये अमानत राशि शर्त के विरोध में विधान परिषद सदस्य डॉ. परिणय फुके को ज्ञापन सौंपा गया। डॉ. फुके ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखकर संस्थाओं का लंबित कमिशन और गोदाम किराया तत्काल जारी करने तथा अमानत राशि की कठोर शर्त रद्द करने की मांग की है। वे इस मुद्दे पर लगातार अनुपालन कर रहे हैं ताकि किसानों और सहकारी संस्थाओं को शीघ्र राहत मिल सके।
Dhaan kharidi panjiyan band federation vivad bhandara
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
होर्मुज स्ट्रेट संकट में यूक्रेन की एंट्री, जेलेंस्की ने कहा- हमारे पास है रूस की नाकेबंदी तोड़ने का अनुभव
Apr 03, 2026 | 09:09 PMकरियर और बिज़नेस में आ रही अड़चनों से कैसे मिलेगा छुटकारा? विकट संकष्टी चतुर्थी के दिन चुपचाप कर लें ये उपाय
Apr 03, 2026 | 09:07 PMहवाई यात्रियों की जेब पर डाका! IndiGo की उड़ानें ₹10,000 तक महंगी, एक्शन में आई सरकार; दी कड़ी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 09:00 PMDhurandhar 2 Collection: रणवीर सिंह का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, वर्ल्डवाइड में 1500 क्लब में एंट्री
Apr 03, 2026 | 08:57 PM‘कैश फॉर टिकट’ के आरोपों का दें जवाब’, CPI सांसद ने राहुल गांधी को लिखा पत्र; पूछे गंभीर सवाल
Apr 03, 2026 | 08:53 PM‘दुश्मन पायलट को जिंदा पकड़ो और…’, US ने कबूला ईरान ने मार गिराया गया हमारा फाइटर जेट, ‘सर्च ऑपरेशन’ जारी
Apr 03, 2026 | 08:48 PMक्या Heinrich Klaasen फिर से इंटरनेशनल क्रिकेट में करेंगे वापसी? SRH के धाकड़ बल्लेबाज ने खुद उठाया पर्दा
Apr 03, 2026 | 08:46 PMवीडियो गैलरी

नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM
बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM














