भंडारा में बंदरों का आंतक, बाइक पर कूदने से जवान की मौत, लाखांदुर में घर घुसकर मचाया तांडव
Bhandara News: भंडारा में बंदर कूदने से बाइक हादसे में सीआरपीएफ जवान की मौत, वहीं लाखांदुर में बंदरों के झुंड ने घर में घुसकर अनाज व सामान तहस-नहस किया। ग्रामीणों में आक्रोश।
- Written By: आकाश मसने
घर में बिखरा पड़ा अनाज, मृतक जवान (फोटो नवभारत)
Monkey Terror In Bhandara: बंदरों के उपद्रव ने भंडारा जिले में दो दर्दनाक घटनाओं को जन्म दिया है। एक ओर बाइक पर अचानक बंदर कूदने से सीआरपीएफ जवान की जान चली गई, तो दूसरी ओर बंदरों के झुंड ने एक परिवार का सालभर का अनाज बर्बाद कर दिया।
जवान की सड़क दुर्घटना में मौत
हरदोली (सिहोरा) निवासी और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में कार्यरत गणेश ईश्वर वाढीवे (40) अपनी बहन से मिलने अंबागढ़ जा रहे थे। रात को दावेझरी के पास उनकी बाइक पर अचानक बंदर कूद पड़ा। संतुलन बिगड़ने से गणेश गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन गहरी चोटों के चलते उन्होंने दम तोड़ दिया। इस घटना से पूरे गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर है।
घर में घुसकर बंदरों का उपद्रव
इधर, लाखांदुर तहसील के दिघोरी/मोठी गांव में बंदरों के झुंड ने एक घर में घुसकर भारी नुकसान पहुंचाया। यह घर किसान केशव भंडारी का था। घटना के समय परिवार खेतों में गया हुआ था। बंदरों ने ताला तोड़कर अंदर घुसते ही गेहूं, चावल, दाल और अन्य अनाज तहस-नहस कर दिए। यहां तक कि सब्जियां और घरेलू सामान भी बर्बाद कर दिया।
सम्बंधित ख़बरें
संभाजीनगर SIR मैपिंग में लगे BLO को राहत देने की मांग, समीर साजिद बिल्डर ने कहा- BLO मशीन नहीं, इंसान हैं
अब अतिक्रमण नहीं चलेगा: 12 प्रमुख मार्गों पर दिनभर रहेगी छत्रपति संभाजीनगर मनपा की पैनी नजर, 5 दल करेंगे गश्त
संभाजीनगर में कारोबारी के घर डकैती, नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर दंपती को बंधक बनाकर लूटें 4.60 लाख
छत्रपति संभाजीनगर मनपा में 10 लाख से अधिक की फाइलों पर प्री-ऑडिट विवाद, स्थायी समिति ने लगाई तत्काल रोक
यह भी पढ़ें:- मुंबई में मूसलधार बारिश के बीच ऑरेंज अलर्ट जारी, जानें मौसम का हाल
ग्रामीणों में आक्रोश
ग्रामीणों का कहना है कि बंदरों का उपद्रव नया नहीं है, लेकिन इस तरह बड़े पैमाने पर घर में घुसकर नुकसान करने की यह पहली घटना है। भंडारी परिवार के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तुरंत ध्यान देने और स्थायी समाधान की मांग की है।
