रेत माफियाओं पर शिकंजा, भंडारा पुलिस का बड़ा एक्शन, 81.66 लाख का माल जब्त
Bhandara Sand Smuggling: भंडारा जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ पुलिस ने विशेष अभियान चलाते हुए विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई की। इस दौरान कुल 81.66 लाख रुपये मूल्य का माल जब्त किया।
Illegal Sand Mining (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया)
Bhandara Police Action: भंडारा जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए भंडारा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत 31 मई को विभिन्न थाना क्षेत्रों में व्यापक कार्रवाई की गई। इन कार्रवाइयों में कुल 81 लाख 66 हजार रुपये मूल्य का माल जब्त किया गया। पुलिस प्रशासन ने बताया कि अवैध रेत तस्करी के खिलाफ आगे भी ऐसी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। कारधा पुलिस ने खमारीभिलेवाड़ा मार्ग पर नाकाबंदी के दौरान स्वराज ट्रैक्टर एमएच 36 एजी 2115 और ट्रॉली में अवैध रूप से रेत परिवहन करते हुए पकड़ा।
ट्रैक्टर, ट्रॉली और एक ब्रास रेत सहित कुल 6.06 लाख रुपये का माल जब्त किया गया। करड़ी पुलिस ने देव्हाडा क्षेत्र में ऑलआउट ऑपरेशन के दौरान अशोक लीलैंड टिप्पर एमएच36 एए 2845 में अवैध रूप से रेत परिवहन करते हुए कार्रवाई की। टिप्पर और लगभग पांच ब्रास रेत सहित कुल 30.30 लाख रुपये का माल जब्त किया गया।
साकोली, करड़ी और कारधा में छापेमारी
साकोली स्थानीय अपराध शाखा ने घोडेझरी क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर बिना नंबर के जॉन डियर ट्रैक्टर से अवैध रेत परिवहन करते हुए पकड़ा। ट्रैक्टर और एक ब्रास रेत सहित 7.06 लाख रुपये का माल जब्त किया गया। साकोली पुलिस ने सासरा रेत घाट और चुलबंद नदी क्षेत्र में तीन अलग-अलग कार्रवाइयों के दौरान बिना नंबर के स्वराज 742 एक्सटी ट्रैक्टर, महिंद्रा 415 डीआई ट्रैक्टर एमएच35 एजी 7828 तथा अशोक लीलैंड मिनी ट्रक एमएच36 एए 4650 को रेत सहित जब्त किया।
सम्बंधित ख़बरें
गढ़चिरौली में फर्जी नक्सली बैनर का भंडाफोड़: दहशत फैलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, एक छत्तीसगढ़ का निवासी!
यह भाजपा बनाम भारत की लड़ाई है, अभिनंदन मोर्चा में गरजे उद्धव, मुंबई की सड़कों पर जुटा ऐतिहासिक जनसैलाब
मुंबई के विकास को मिलेगी रफ्तार, बीएमसी जुटाएगी 9,500 करोड़ रुपए का बॉन्ड; देश का सबसे बड़ा नगर निगम बॉन्ड
ग्राम विकास मंत्री की कार्यप्रणाली पर हाईकोर्ट सख्त: 1 साल से लंबित अपील पर 3 सप्ताह में फैसला लेने का आदेश!
ये भी पढ़े: संभाजीनगर मनपा में बवाल: कर्मचारी से मारपीट करने वाला ठेकेदार होगा ‘ब्लैकलिस्ट’, आयुक्त के कड़े निर्देश
81 लाख का माल जब्त
इन तीनों मामलों में कुल 38.24 लाख रुपये का माल जब्त किया गया। पुलिस की सख्त चेतावनीयह पूरी कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक नूरुल हसन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निलेश मोरे के मार्गदर्शन में संबंधित थाना पुलिस टीमों द्वारा की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध रेत उत्खनन और तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। जब्त वाहनों और रेत के संबंध में आगे की कानूनी प्रक्रिया संबंधित थानों द्वारा की जा रही है।
