Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भंडारा में दंपत्ति डिवाइडर से टकराई बाइक, दंपत्ति सहित बेटा गंभीर घायल

नागपुर से लाखनी की ओर जा रहे एक परिवार की बाइक डिवाइडर से टकरा गई, जिसमें दंपत्ति और उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलते ही एम्बुलेंस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

  • Author By manoj choubey | published By महाराष्ट्र डेस्क |
Updated On: Apr 25, 2026 | 09:28 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

Bhandara Accident:नागपुर-रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित अजीमाबाद फ्लाईओवर पर शुक्रवार, 24 अप्रैल की सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया. नागपुर से लाखनी की ओर जा रहे एक ही परिवार के तीन सदस्य बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.

घायलों में पतिपत्नी और उनका 19 वर्षीय बेटा शामिल है. नागपुर के म्हाडा कॉलोनी निवासी सोमनाथ रामदास खरोले 40, अपनी पत्नी बसंता सोमनाथ खरोले 35 और बेटे अंकित सोमनाथ खरोले 19 के साथ बाइक क्रमांक एमएच 49 सीटी 2611 से लाखनी की ओर जा रहे थे. सुबह करीब 8 बजे के दौरान जैसे ही उनकी बाइक नवीन बायपास मार्ग पर अजीमाबाद फ्लाईओवर के ऊपर पहुंची, अचानक अनियंत्रित होकर तेज रफ्तार में डिवाइडर से जा टकराई.

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार तीनों सड़क पर गिरकर बुरी तरह चोटिल हो गए. हादसे की सूचना मिलते ही जगद्गुरु रामानंदाचार्य नरेंद्राचार्य महाराज संस्थान की एम्बुलेंस के चालक प्रमोद मोहतुरे ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंच कर राहत कार्य शुरू किया.

सम्बंधित ख़बरें

अमरावती के पीआई पर पत्नी को सड़क पर मारने का आरोप, डाबकी रोड पुलिस थाने में शिकायत

अंधश्रद्धा फैलाने वाले भोंदू बाबा गिरफ्तार, बच्चों पर अमानवीय प्रयोग, पुलिस ने अमरावती से पकड़ा

प्रतिबंधित प्लास्टिक और अस्वच्छता फैलाने वालों पर कार्रवाई, मनपा स्वच्छता विभाग ने वसूला 36 रु. हजार जुर्माना

गैस सिलेंडर की कमी से नागरिक त्रस्तलक्ष्य पूरा नहीं, लंबी कतारें और कालाबाजारी जारी

उन्होंने तुरंत तीनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भंडारा में भर्ती कराया. चिकित्सकों के अनुसार, बसंता खरोले और अंकित खरोले को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि सोमनाथ खरोले को भी चोट लगी है. वर्तमान में तीनों का उपचार जारी है. पुलिस दुर्घटना के कारण की जांच में जुटी है.

Bike collides with divider couple

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 25, 2026 | 04:27 PM

Topics:  

  • Accident
  • Bhandara News
  • Maharashtra

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.