भंडारा थोक सब्जी मंडी में नगर परिषद की बड़ी कार्रवाई, 5 व्यापारियों की दुकानें सील
Bhandara Nagar Parishad: भंडारा नगर परिषद ने महात्मा ज्योतिबा फुले थोक सब्जी मंडी में बाजार शुल्क का भुगतान नहीं करने और नियमों का उल्लंघन करने पर पांच थोक सब्जी व्यापारियों की दुकानें सील कर दीं।
Vegetable Market सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Bhandara Wholesale Vegetable Market: भंडारा नगर परिषद ने सोमवार को शहर की महात्मा ज्योतिबा फुले थोक सब्जी मंडी में नियमों का उल्लंघन करने वाले बीटीबी सहित पांच थोक सब्जी व्यापारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उनकी दुकानें सील कर दीं। मुख्याधिकारी जुम्मा प्यारेवाले के नेतृत्व में राजस्व एवं जब्ती दल ने दिनभर चले अभियान के दौरान व्यापारियों के विरोध के बावजूद कार्रवाई पूरी की। मंडी परिसर में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।
नगर परिषद के अनुसार, नजूल शीट क्रमांक 54, प्लॉट क्रमांक 20/2004 के अंतर्गत आने वाली 1।50 एकड़ भूमि पर संचालित महात्मा ज्योतिबा फुले थोक सब्जी मंडी में अतुल चंद्रभान मानकर, बंडू तानाजी बारापात्रे, किरण सुखदेव भेदे, मंगेश गौरीशंकर राउत तथा दीपक कृष्णाजी पराते ने महाराष्ट्र नगर परिषद, नगर पंचायत एवं औद्योगिक नगरी अधिनियम, 1965 की धारा 272 के तहत देय बाजार शुल्क लंबे समय से जमा नहीं किया था।
भंडारा नगर परिषद की बड़ी कार्रवाई
नगर परिषद ने बताया कि संबंधित व्यापारियों को 16 मई 2025, 16 फरवरी 2026 तथा 25 मार्च 2026 को तीन बार नोटिस जारी कर बकाया बाजार शुल्क जमा करने के निर्देश दिए गए थे। 31 मार्च 2026 तक अंतिम समयसीमा निर्धारित किए जाने के बावजूद भुगतान नहीं किया गया। इसके बाद 29 जून 2026 को पांचों व्यापारियों को मंडी से निष्कासित घोषित करते हुए उनकी दुकानें सील करने की कार्रवाई की गई।
सम्बंधित ख़बरें
अमरावती में राहुल रावेकर हत्याकांड का खुलासा, 550 मोबाइल नंबरों से मिला अहम सुराग
महाराष्ट्र में 11 अगस्त से महंगा होगा दूध, जानें कितने रुपये बढ़ेंगे दाम और क्या है वजह?
Gadchiroli News: गड़चिरोली में ग्रामसभा के बोर्ड पर निजी कंपनी का लोगो, ग्रामीणों ने जताई आपत्ति
सड़क के गड्ढों पर गरमाया नासिक मनपा सदन, मरीज बनकर एंबुलेंस से सदन में पहुंचे शिवसेना पार्षद
दोबारा व्यापार किया तो होगी आपराधिक कार्रवाई
प्रशासन ने बताया कि बंडू तानाजी बारापात्रे को बीटीबी मार्केट के लिए लीज पर भूमि आवंटित की गई थी, लेकिन आरोप है कि उन्होंने वहां अवैध रूप से दुकानें बनाकर अन्य लोगों को बेच दिया। यह मामला लंबे समय से चर्चा का विषय बना हुआ है। कार्रवाई के दौरान नगर परिषद ने जेसीबी मशीन से संबंधित दुकानों के सामने नाली खोदकर व्यापार पूरी तरह बंद कराने की व्यवस्था की।
बकाया बाजार शुल्क पर 5 व्यापारियों की दुकानें सील
साथ ही दुकानों में रखा सामान भी जब्त कर लिया गया। नगर परिषद ने बाजार बाहर का नोटिस जारी करते हुए स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि संबंधित पांचों व्यापारियों में से कोई भी दोबारा मंडी परिसर में व्यापार करते पाया गया तो उसके विरुद्ध आपराधिक मामला दर्ज किया जाएगा। नगर परिषद की इस कार्रवाई से नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यापारियों में हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि शहर में अवैध अथवा नियमों के विपरीत संचालित व्यवसायों के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार की कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।
व्यापार सुचारु रहेगा महेंद्र धनीराम मेंढे
महात्मा ज्योतिबा फुले सब्जी मंडी के अध्यक्ष महेंद्र धनीराम मेंढे ने कहा कि मंगलवार सहित आगामी सभी दिनों में मंडी में प्रतिदिन की तरह व्यापार पूरी तरह सुचारु रूप से जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग भ्रामक प्रचारप्रसार कर किसानों और व्यापारियों को मंडी में कृषि उपज लाने से रोकने का प्रयास कर रहे हैं।
ऐसे लोगों के खिलाफ नगर परिषद को तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि किसानों की उपज मंडी तक पहुंचने में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो, इसके लिए आवश्यक पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए। साथ ही किसानों की आजीविका प्रभावित न हो, इसे ध्यान में रखते हुए पूरे मामले का गंभीरता से संज्ञान लेकर आवश्यक कदम उठाए जाएं।
