भंडारा में बेमौसम बारिश और तेज हवाओं से जनजीवन प्रभावित, बपेरा गांव में बिजली गिरने से कृषि सामान जलकर राख
Bhandara Unseasonal Rain News: भंडारा जिले में तेज हवाओं के साथ बेमौसम बारिश और बिजली गिरने की घटनाओं से जनजीवन प्रभावित हुआ है। किसानों की धान फसल पर संकट मंडरा रहा है।
Bhandara Unseasonal Rain (सोर्सः एआय जनरेटेड- सोशल मीडिया)
Bhandara Weather Update News: भंडारा जिले में पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। बुधवार शाम करीब 4 बजे जिले के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बेमौसम बारिश हुई, जिससे जनजीवन प्रभावित हो गया। तुमसर तहसील के बपेरा गांव में एक तबेले के पास बिजली गिरने की घटना सामने आई। हालांकि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन खेत में रखा कृषि उपयोगी सामान जलकर राख हो गया।
जानकारी के अनुसार बपेरा निवासी पुनाराम राऊत के तबेले के पास स्थित पेड़ पर अचानक बिजली गिरी। घटना के समय क्षेत्र में तेज बारिश और आंधी चल रही थी। सौभाग्य से किसी व्यक्ति या पशु को नुकसान नहीं पहुंचा।
गर्मी धान फसल पर मंडराया संकट
जिले में पिछले सप्ताह से लगातार मौसम में बदलाव हो रहा है। शनिवार को लाखनी, साकोली, लाखांदुर और पवनी तहसीलों में हल्की बारिश हुई थी, जबकि भंडारा, तुमसर और मोहाडी क्षेत्रों में बादल छाए रहे. तेज हवाओं और बारिश के कारण गर्मी धान की फसल को भारी नुकसान की आशंका पैदा हो गई है। कटाई के लिए तैयार फसल पर बारिश का खतरा मंडराने से किसान चिंतित हैं।
सम्बंधित ख़बरें
भंडारा थोक सब्जी मंडी में नगर परिषद की बड़ी कार्रवाई, 5 व्यापारियों की दुकानें सील
भंडारा में AISF ने टीईटी पेपर लीक पर सौंपा ज्ञापन, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग
तुमसर-गोंदिया बायपास मार्ग की बदहाल स्थिति, नाली में धंसी कार से टला बड़ा हादसा
भंडारा में शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट का कलेक्टरेट पर मोर्चा, कर्जमाफी और धान भुगतान की मांग
शादी समारोहों में भी परेशानी
मई महीने में विवाह समारोहों का दौर जारी है, लेकिन दोपहर बाद अचानक हो रही बारिश से आयोजकों और बारातियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खुले मैदानों में लगाए गए मंडप और सजावट को नुकसान पहुंच रहा है, जिससे आयोजकों की चिंता बढ़ गई है।
ये भी पढ़े: Pune Municipal के स्वास्थ्य विभाग में 56% पद खाली, मरीजों की बढ़ती संख्या से व्यवस्था पर दबाव
तापमान में उतार-चढ़ाव
हालांकि मई महीने में गर्मी का असर बना हुआ है, लेकिन लगातार हो रही बारिश के कारण तापमान करीब 40 डिग्री तक नीचे आ गया है। बारिश के बाद कुछ समय के लिए मौसम सुहावना हो जाता है, लेकिन उसके बाद उमस और गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में फिर से तापमान बढ़ने की संभावना जताई है।
602 हेक्टेयर फसल पहले ही प्रभावित
2 से 6 मई के बीच हुई बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से जिले के 72 गांवों के 2 हजार 233 किसानों की फसल प्रभावित हुई थी। लगभग 602 हेक्टेयर क्षेत्र की फसलों को प्राथमिक नुकसान पहुंचा था। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि बारिश और बिजली गिरने के दौरान पेड़ों के नीचे खड़े न हों तथा बिजली उपकरणों से दूर रहें। विशेष रूप से भंडारा, पवनी, तुमसर, मोहाडी, साकोली, लाखनी और लाखांदुर तहसीलों के नागरिकों को मौसम का पूर्वानुमान देखकर ही बाहर निकलने की सलाह दी गई है।
