- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Bhandara Tiroda Bus Accident Pickup Hit Case Registered
भंडारा-तिरोड़ा मार्ग पर बड़ा हादसा टला! पिकअप की टक्कर से हिली बस, चालक की सूझबूझ से बचे 9 यात्री
Bhandara News: भंडारा से तिरोड़ा जा रही बस को पिकअप ने टक्कर मारी दी। बस सड़क किनारे गड्ढे में उतर गई। चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला गया। बस में 9 यात्री थे।
- Written By: आकाश मसने

हादसे के बाद सड़क से नीचे उतरी बस (सोर्स: सोशल मीडिया)
Bhadara Accident News: मोहाड़ी तहसील के पालोरा से खडकी मार्ग पर तालाब के पास का मोड़ बेहद खतरनाक हो गया है, जहां अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। सार्वजनिक निर्माण विभाग के इंजीनियरों को इसकी जानकारी दी गई थी, लेकिन 2023 में बनी सीमेंट-कांक्रीट सड़क की साइड फिलिंग न होने से यह दुर्घटना हुई। सड़क के किनारे जगह न होने के कारण पिकअप गाड़ी एसटी बस से टकरा गई। गनीमत रही कि सभी यात्री सुरक्षित हैं।
पुलिस के अनुसार भंडारा से गुरुवार सुबह 6 बजे निकलने वाली तिरोड़ा डिपो की बस क्र. एमएच 14-बीटी-1680 करडी के रास्ते तिरोड़ा जा रही थी। सुबह 7 से 7:15 बजे के बीच, जब बस पालोरा और खडकी के बीच तालाब के पास पहुंची, तो एक अज्ञात पिकअप गाड़ी ने मोड़ पर बस को सामने से टक्कर मार दी।
9 यात्री थे बस में सवार
बस चालक ने यात्रियों की जान बचाने के लिए बस को साइड में लेने की कोशिश की, लेकिन सड़क संकरी होने और साइड में फिलिंग न होने के कारण वह ऐसा नहीं कर सका। चूंकि दोनों तरफ गहरे खेत थे, चालक ने तुरंत गाड़ी रोक दी, जिससे बस नीचे गिरने से बच गई। बस में 9 यात्री सवार थे।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई में बेमौसम बारिश से प्रभावित किसानों को राहत; 1.80 लाख किसानों को 128.65 करोड़ की सहायता
गोंदिया स्कूलों में 11, 15 और 22 अप्रैल को होगा मेगा निरीक्षण, पारा 40 डिग्री पहुंचते ही 298 गांवों में जलसंकट
अमरावती ड्रग्स केस: राजस्थान से एमडी बनाने वाले और बिचौलिए गिरफ्तार, प्रतापगढ़ की फैक्ट्री से जुड़ा था कनेक्शन
गोंदिया में 2.61 लाख मवेशियों की ईयर टैगिंग पूरी, बिना बारकोड न बिक्री होगी, न मिलेंगे सरकारी लाभ
टक्कर मारने के बाद पिकअप गाड़ी खडकी गांव की दिशा में फरार हो गई। इस घटना की जानकारी करडी पुलिस को दी गई और चालक की शिकायत पर अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
सड़क का महत्व बढ़ा, पर सुरक्षा में लापरवाही
मोहाड़ी तहसील का पालोरा से खडकी मार्ग पहले जिला परिषद के अधीन था, लेकिन 2020-21 में इसे सार्वजनिक निर्माण विभाग (स्टेट) को सौंप दिया गया, जिसके बाद इसे प्रमुख जिला मार्ग (MDR) 16 नाम दिया गया। यह मार्ग तिरोड़ा, करडी, भंडारा, मांडवी और शिंगोरी को जोड़ता है, जिससे इसका महत्व काफी बढ़ गया है। 2023 में, इस पर 8 करोड़ रुपये खर्च कर खडकी बस स्टॉप से डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर प्रतिमा तक कांक्रीट सड़क बनाई गई। हालांकि, सड़क की साइड फिलिंग सही तरीके से नहीं की गई, जिससे दुर्घटनाओं का सिलसिला जारी है।
यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र में होगी 15631 पुलिसकर्मियों की भर्ती, महायुति सरकार ने दी मंजूरी
उल्लेखनीय है कि इसी मोड़ पर मई में पालोरा से बाजार करके लौट रहे आशीष वालदे नामक युवक को एक रेत के टिप्पर ने कुचल दिया था। यह खतरनाक मोड़ अब भी मौजूद है और 5 अगस्त 2019 के सरकारी निर्देश के अनुसार, सड़क को चौड़ा करके दुर्घटनाओं को रोकने की मांग जोर पकड़ रही है।
Bhandara tiroda bus accident pickup hit case registered
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
AI की चोरी रोकने के लिए एकजुट हुए दिग्गज, अब सस्ते मॉडल बनाना होगा मुश्किल
Apr 08, 2026 | 03:02 AMIPL 2026: वैभव और यशस्वी के सामने बेबस नजर आए MI के गेंदबाज, RR ने 11 ओवर के मुकाबले में 27 रन से दर्ज की जीत
Apr 08, 2026 | 12:30 AMAaj Ka Rashifal 8 April : बुधवार को चमकने वाली है इन 3 राशियों की किस्मत, जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?
Apr 08, 2026 | 12:05 AMजसप्रीत बुमराह को भी नहीं बख्शा, 15 वर्षीय वैभव ने दुनिया के नंबर-1 गेंदबाज को दिन में दिखाए तारे
Apr 07, 2026 | 11:53 PMगुवाहाटी में वैभव और यशस्वी की विस्फोटक बल्लेबाजी, 11 ओवर में मुंबई के सामने खड़ा किया 151 रन टारगेट
Apr 07, 2026 | 11:25 PMक्रिकेट जगत में नए धमाके की तैयारी! एशिया कप की तर्ज पर शुरू होगा नया T20 टूर्नामेंट, जानें कब से होगा आगाज
Apr 07, 2026 | 11:03 PMबुधवार को चुपचाप कर लें ये उपाय, विघ्नहर्ता श्रीगणेश दूर करेंगे सारे कष्ट, बनेंगे शुभ-लाभ के योग
Apr 07, 2026 | 11:02 PMवीडियो गैलरी

वंदे भारत में इंसानियत शर्मशार! खाने की शिकायत पर दिव्यांग बुजुर्ग को कैंटीन स्टाफ ने पीटा, VIDEO वायरल
Apr 07, 2026 | 09:58 PM
सतना के स्कूल में ‘अतीक गैंग’ के नाम से धमकी, ₹1 लाख दो वरना बम से उड़ा देंगे; पोस्टर देख सहमे लोग- VIDEO
Apr 07, 2026 | 09:47 PM
अमेठी CHC की शर्मनाक तस्वीर, व्हीलचेयर न मिलने पर खुद को घसीटते हुए अस्पताल के अंदर गया मरीज; वीडियो वायरल
Apr 07, 2026 | 09:40 PM
सावधान! अकोला बस स्टैंड पर बिक रहा है ‘जहर’? नाले के पानी से नाश्ता बनाने का वीडियो वायरल, मचा हड़कंप
Apr 07, 2026 | 09:33 PM
असम को बेच दिया! राहुल गांधी का पीएम मोदी पर बड़ा हमला, अमेरिका-भारत डील को बताया देश के साथ धोखा
Apr 07, 2026 | 02:17 PM
इंदौर में दबंगई का वीडियो ! रेडिशन चौराहे पर पेट्रोल पंप कर्मचारी को सरेआम पीटा, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
Apr 06, 2026 | 10:12 PM














