दिवाली पर दौड़ेंगी ST की अतिरिक्त बसें, पुणे मार्ग पर एसटी की विशेष बसों की तैयारी

Bhandara ST Bus Timetable: दिवाली की छुट्टियों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए भंडारा एसटी विभाग ने पुणे के लिए विशेष बसें चलाने की तैयारी की है। भंडारा से बसों का समय तय किया गया है।
bhandara pune diwali special st bus timetable
भंडारा पुणे दिवाली स्पेशल बस(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • दिवाली पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए भंडारा, तुमसर और साकोली डिपो से विशेष बसें चलाने की तैयारी की गई है।

  • भंडारा से दोपहर 1 बजे बस रवाना होकर अगले दिन दोपहर 2 बजे वापस भंडारा पहुंचेगी।

  • तुमसर से दोपहर 1 बजे और साकोली से सुबह 10.30 बजे पुणे के लिए बस सेवा निर्धारित की गई है।

Bhandara Pune Diwali Special Bus: दिवाली की छुट्टियों में अपने गांव जाने और त्योहार के बाद वापस लौटने वाले यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एसटी) के भंडारा विभाग ने अतिरिक्त बसों के संचालन की योजना बनाई है। नियमित बस सेवाओं में बदलाव कर पुणे मार्ग पर भंडारा, तुमसर और साकोली डिपो से विशेष बसें चलाने की तैयारी की गई है। हालांकि, विभाग के पास 415 बसों का बेड़ा उपलब्ध होने के बावजूद चालक और वाहक कर्मचारियों की कमी बड़ी चुनौती बनी हुई है।

पुणे मार्ग पर विशेष बसों का समय तय

दिवाली के दौरान पुणे और विदर्भ के बीच यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए भंडारा, तुमसर और साकोली डिपो से विशेष बसों का समय निर्धारित किया गया है। इन सेवाओं में चिखली और खामगांव में कर्मचारियों के बदलने तथा उनके ठहरने की व्यवस्था रहेगी।

भंडारा से चिखली के लिए बस दोपहर 1 बजे रवाना होकर रात 10.50 बजे पहुंचेगी। चिखली से रात 11.20 बजे पुणे (चिंचवड़) के लिए बस रवाना होकर सुबह 8.15 बजे पहुंचेगी। वापसी में पुणे से शाम 6.45 बजे बस रवाना होकर सुबह 3.40 बजे चिखली पहुंचेगी।

bhandara pune diwali special st bus timetable
गोंदिया के आमगांव तहसील सेतु केंद्र के वॉलेट से 11,250 रुपए का गबन, शिकायत दर्ज

ऐसा होगा टाईमटेबल

यहां से सुबह 4.10 बजे भंडारा के लिए रवाना होकर दोपहर 2 बजे पहुंचेगी। इसी तरह तुमसर से खामगांव के लिए बस दोपहर 1 बजे रवाना होकर रात 10.25 बजे पहुंचेगी। खामगांव से रात 10.55 बजे पुणे के लिए बस रवाना होकर सुबह 9.10 बजे चिंचवड़ पहुंचेगी। वापसी में पुणे से रात 8.15 बजे बस रवाना होकर सुबह 6.30 बजे खामगांव पहुंचेगी। यहां से सुबह 7 बजे तुमसर के लिए रवाना होकर दोपहर 4.25 बजे पहुंचेगी। साकोली से खामगांव के लिए बस सुबह 10.30 बजे रवाना होकर रात 8.05 बजे पहुंचेगी। खामगांव से रात 8.35 बजे पुणे के लिए बस रवाना होकर सुबह 6.50 बजे चिंचवड़ पहुंचेगी। वापसी में पुणे से शाम 6.15 बजे बस रवाना होकर सुबह 4.30 बजे खामगांव पहुंचेगी। यहां से सुबह 5 बजे साकोली के लिए रवाना होकर दोपहर 2.35 बजे पहुंचेगी।

भंडारा विभाग के 6 डिपो में 415 बसें

भंडारा विभाग के बेड़े में 232 साधारण बसें, 37 हिरकणी, 91 मानव विकास, 30 जिजाऊ, 5 ई-बस (9 मीटर) और 20 ई-बस (12 मीटर) शामिल हैं। डिपोवार वाहनों की संख्या में भंडारा में 91, गोंदिया में 75, साकोली में 83, तिरोड़ा में 48, तुमसर में 78 और पवनी में 40 बसें हैं। इस संख्या में डिपो और कार्यशाला में मार्ग पर नहीं चलने वाले वाहन भी शामिल हैं।

bhandara pune diwali special st bus timetable
भंडारा के 23 हजार से अधिक किसानों का कर्ज माफ! चौथे चरण में अहिल्यादेवी होलकर योजना से खातों में पहुंचे 157Cr

चालक-वाहकों की कमी, डबल ड्यूटी का सहारा

दिवाली के दौरान अतिरिक्त बस सेवाएं संचालित करने के लिए कर्मचारियों की कमी विभाग के सामने बड़ी समस्या है। विभाग को 567 चालकों की आवश्यकता है, जबकि वर्तमान में 530 चालक उपलब्ध है। इसी तरह 1,459 वाहकों की जरूरत के मुकाबले केवल 754 वाहक उपलब्ध हैं। चालक-कम-वाहक की संख्या 705 है। चालक और वाहकों की कुल 371 की कमी को देखते हुए 150 डबल ड्यूटी लगाने का नियोजन किया गया है। इसके तहत भंडारा डिपो में 40, गोंदिया में 18, साकोली में 34, तिरोड़ा में 22, तुमसर में 17 और पवनी में 19 डबल ड्यूटी की व्यवस्था की जाएगी।