Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Bhandara Police Action: जुआ और अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 1.29 लाख का माल जब्त

  • Author By manoj choubey | published By navabharat |
Updated On: Mar 07, 2026 | 04:48 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

भंडारा, ब्यूरो. जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अवैध कारोबारियों के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया गया. इस कार्रवाई के दौरान तुमसर, पवनी, सिहोरा और लाखनी पुलिस ने जुआ और अवैध शराब के अड्डों पर छापेमारी कर 1,29,375 रुपये का माल बरामद किया है.तुमसर और पवनी पुलिस स्टेशन के अंतर्गत जुआ ठिकानों पर की गई कार्रवाई में कुल 6,375 रुपये का माल जब्त किया गया. तुमसर में पुलिस ने चिचोली और पवनारा टोली के 6 आरोपियों को ताश के पत्तों के साथ रंगे हाथों पकड़ा. वहीं, पवनी पुलिस ने आजाद चौक निवासी एक युवक को सट्टा पट्टी और नकद राशि के साथ गिरफ्तार किया.

जिले में शराबबंदी और अवैध शराब निर्माण के खिलाफ की गई कार्रवाई में कुल 1,23,000 रुपये का माल बरामद हुआ है.सिहोरा पुलिस ने सोंड्या निवासी फरार आरोपी देवानंद उर्फ कारू नागपुरे के ठिकाने से 450 किलोग्राम सड़ा हुआ महुआ बरामद किया, जिसकी कीमत लगभग 90,000 रुपये आंकी गई है.तुमसर पुलिस ने नवरगांव क्षेत्र में छापेमारी के दौरान 320 किलो सड़ा महुआ जब्त किया.आरोपी राजेश गुर्वे फिलहाल फरार बताया जा रहा है. लाखनी पुलिस ने बोरगांव निवासी एक वृद्ध को देसी शराब की बोतलों के साथ पकड़ा गया, जबकि पवनी के ब्रम्ही इलाके में एक युवक के पास से देसी शराब के पव्वे बरामद किए गए.

जिला पुलिस अधीक्षक नुरुल हसन के निर्देशानुसार संबंधित थानों के थानेदारों और पुलिस कर्मियों ने इस सफल ऑपरेशन को अंजाम दिया. पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में किसी भी प्रकार के अवैध व्यवसाय को पनपने नहीं दिया जाएगा और अपराधियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी. …………

सम्बंधित ख़बरें

Bhandara News In Hindi: साकोली के जांभली हाईवे पर एक महीने से बंद स्ट्रीट लाइट, हादसों का बढ़ा खतरा

Sakoli Sendurwafa Bus Stop: सुपर बसें नहीं रुकने से यात्रियों और छात्रों को परेशानी

Bhandara Crime: कुत्ते को भगाने पर युवक पर हमला, जिले में मारपीट और बाइक चोरी के मामले

Bhandara News: गर्मी बढ़ते ही बाजार में कूलर की डिमांड बढ़ी, मरम्मत और सर्विस का काम तेज

Bhandara police action against gambling and illegal liquor seizure

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 07, 2026 | 03:41 PM

Topics:  

  • Bhandara News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.