Sakoli Sendurwafa Bus Stop: सुपर बसें नहीं रुकने से यात्रियों और छात्रों को परेशानी
भंडारा जिले के साकोली के सेंदुरवाफा बस स्टॉप पर सुपर बसों का ठहराव नहीं होने से यात्रियों, छात्रों और बुजुर्गों को रोजाना करीब 3 किलोमीटर पैदल चलना पड़ रहा है।
Bhandara News In Hindi: महाराष्ट्र राज्य परिवहन महामंडल की सुपर बसें साकोली शहर में लाखांदुर रोड, पुराना तहसील कार्यालय, पुराना पुलिस स्टेशन और पेट्रोल पंप जैसे कई स्थानों पर रुकती हैं, लेकिन सेंदुरवाफा बस स्टॉप पर इन बसों का ठहराव नहीं होने से यात्रियों, विद्यार्थियों और बुजुर्गों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. स्थानीय नागरिकों के अनुसार सेंदुरवाफा स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज, आईटीआई कॉलेज तथा गजानन बाबा ट्रस्ट मंदिर के पास बस स्टॉप होने के बावजूद सुपर बसें वहां नहीं रुकतीं.
इसके कारण यात्रियों को साकोली से करीब 3 किलोमीटर और सेंदुरवाफा से भी लगभग 3 किलोमीटर पैदल आनाजाना पड़ता है. इससे विशेष रूप से कॉलेज के विद्यार्थियों और बुजुर्गों को काफी दिक्कत होती है. 3 किलोमीटर पैदल चलना पड़ता र्व नगरसेवक रवि परशुरामकर ने कहा कि, सेंदुरवाफा बस स्टॉप पर बसों का ठहराव नहीं होने से विद्यार्थियों और बुजुर्गों को रोजाना करीब 3 किलोमीटर पैदल चलना पड़ता है.
स्थानीय निवासी योगराज सोनवाने ने कहा कि, छात्रों को कॉलेज आनेजाने में काफी परेशानी होती है. स्थानीय निवासी भोजराम राऊत ने कहा कि, यह गंभीर समस्या है. परिवहन विभाग को यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द बसों का ठहराव सेंदुरवाफा बस स्टॉप पर शुरू करना चाहिए.
