- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Bhandara Palandur Lpg Gas Shortage Police Protection Distribution
भंडारा: गैस के लिए हाहाकार, पुलिस पहरे में बंटे सिलेंडर; भीषण गर्मी में घंटों कतारों में तड़पे उपभोक्ता
पालांदुर क्षेत्र में गैस सिलेंडर की आपूर्ति ठप, उपभोक्ता घंटों धूप में खड़े रहे। पुलिस ने किया हस्तक्षेप।

Bhandara Gas Crisis News: पालांदुर क्षेत्र में रसोई गैस की आपूर्ति चरमरा जाने से सोमवार को हालात बेकाबू हो गए। पालांदुर-किटाड़ी मार्ग स्थित गैस एजेंसी के बाहर सैकड़ों उपभोक्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी, जिसके बाद स्थिति संभालने के लिए पुलिस प्रशासन को हस्तक्षेप करना पड़ा।
पुलिस की कड़ी निगरानी और सुरक्षा घेरे में गैस सिलेंडरों का वितरण किया गया, तब जाकर हालात नियंत्रित हो सके। पिछले शुक्रवार से पालांदुर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में गैस आपूर्ति ठप रहने के कारण चार-पांच दिनों का बैकलॉग जमा हो गया था।
सोमवार सुबह से ही एजेंसी के बाहर लंबी कतारें लग गईं। भीषण गर्मी के बीच पुरुष, महिलाएं और बुजुर्ग घंटों तक अपनी बारी का इंतजार करते रहे। सुबह 11 बजे तक गैस वाहन नहीं पहुंचने से उपभोक्ताओं का आक्रोश बढ़ गया और स्थिति तनावपूर्ण बन गई।
सम्बंधित ख़बरें
‘यह बांग्लादेश नहीं, हिंदुओं का देश है’, गैस एजेंसी मालिक को धमकाते हिंदु रक्षा दल नेता का वीडियो वायरल
गैस शिप और 60 भारतीय सुरक्षित: नौसेना की सुरक्षा में ‘जग वसंत’-‘पाइन गैस’ का सफर, समंदर में कड़ा पहरा
वर्धा में तैराकी का क्रेज: नगर परिषद के इकलौते स्विमिंग पूल में भारी भीड़; नए पूल का काम 50% अधूरा, जल्द पूरा
अकोला में जनजागृति अभियान शुरू, समय पर मुफ्त उपचार और सही पोषण से संभव है टीबी का पूर्ण उन्मूलन
इस संकट के पीछे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल और गैस आपूर्ति में आई बाधाओं को जिम्मेदार माना जा रहा है। मांग के मुकाबले आपूर्ति बेहद कम होने से ग्रामीण क्षेत्रों में रसोई गैस की भारी किल्लत पैदा हो गई है।
स्थानीय स्तर पर भी स्टॉक की कमी ने समस्या को और गंभीर बना दिया है। उपभोक्ताओं ने एजेंसी प्रबंधन पर सूचना तंत्र विफल होने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि न तो गैस आपूर्ति का समय बताया जाता है और न ही वितरण की स्पष्ट जानकारी दी जाती है, जिससे लोगों को अपना काम छोड़कर पूरे दिन धूप में खड़े रहना पड़ता है।
एजेंसी मुख्य मार्ग पर होने के कारण भारी भीड़ और सड़क किनारे खड़े वाहनों से यातायात भी प्रभावित हुआ। पुलिस को भीड़ नियंत्रित करने के साथ यातायात व्यवस्था संभालने में मशक्कत करनी पड़ी।
Bhandara palandur lpg gas shortage police protection distribution
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
भारत में मार्च और अप्रैल में इन तीन जगहों पर जाना पड़ सकता है भारी! जान लें वजह
Mar 24, 2026 | 10:18 PMचोटिल नाथन एलिस IPL 2026 से बाहर, चेन्नई सुपर किंग्स ने रातों-रात जोड़ा ऑस्ट्रेलिया का घातक पेसर
Mar 24, 2026 | 10:14 PM‘मेरे खिलाफ अंतरराष्ट्रीय साजिश’, इंटरव्यू में भावुक हुए बृजभूषण शरण सिंह; ‘दबदबे’ पर दिया बड़ा बयान- VIDEO
Mar 24, 2026 | 10:05 PMट्रंप के ऐलान से पहले तेल पर 5440 करोड़ रुपये का सट्टा, कच्चा तेल धड़ाम और शेयर बाजार में आया उछाल
Mar 24, 2026 | 10:01 PMट्रंप-सऊदी कनेक्शन से कांपा मिडिल ईस्ट, क्या जानबूझकर लंबी खींची जा रही है ईरान जंग? रिपोर्ट से मची खलबली
Mar 24, 2026 | 10:00 PM‘यह बांग्लादेश नहीं, हिंदुओं का देश है’, गैस एजेंसी मालिक को धमकाते हिंदु रक्षा दल नेता का वीडियो वायरल
Mar 24, 2026 | 09:59 PM‘धुरंधर 2’ देखने गई बेटी से की छेड़छाड़, तो पिता ने बीच सड़क पर मनचले को बना दिया विलेन; जमकर हुई कुटाई- VIDEO
Mar 24, 2026 | 09:52 PMवीडियो गैलरी

विदेशी मेहमान को अश्लील शब्द सिखा रहा था ऑटो चालक; ‘पिंक सिटी’ को शर्मसार करने वाला मोहम्मद सोहेल गिरफ्तार
Mar 24, 2026 | 09:47 PM
25 मार्च को कोलकाता में धमाका: ओवैसी और कबीर की जोड़ी तोड़ेगी TMC का किला, जानें पूरा प्लान
Mar 24, 2026 | 01:53 PM
दूल्हा निकला महाठग; खुद को बताया कलेक्टर, तिलक में लिए 15 लाख…फिर नई नवेली पत्नी का ही करने लगा सौदा- VIDEO
Mar 23, 2026 | 10:05 PM
डॉक्टर सईद खान की घिनौनी करतूत! हिंदू युवती को नशीला इंजेक्शन देकर किया रेप, तस्वीरें खींचकर किया ब्लैकमेल
Mar 23, 2026 | 09:58 PM
जिंदगी या जंग? खचाखच भरी ट्रेन, मूसलाधार बारिश और गेट पर लटकता कांपता हुआ यात्री; वायरल हुई बेबसी की तस्वीर
Mar 23, 2026 | 09:54 PM
संसद में गूंजी शांभवी चौधरी की शायरी! विपक्ष पर कसा तंज, PM मोदी के ‘राजधर्म’ को बताया सबसे ऊपर- VIDEO
Mar 23, 2026 | 09:48 PM













