Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 13 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Bhandara News: मुख्यमंत्री सड़क योजना पर सवाल, पहली बारिश में ही नेरीभोसाटाकली मार्ग का पुल क्षतिग्रस्त

Neribhosatakal Bridge: भंडारा जिले के मोहाड़ी तहसील में मुख्यमंत्री सड़क योजना के तहत 6 करोड़ रुपये की लागत से बने नेरीभोसाटाकली मार्ग और पुल के पहली बारिश में धंसने का मामला सामने आया है।

  • Author By Raghwendra Tiwari | published By महाराष्ट्र डेस्क |
Updated On: Jul 13, 2026 | 04:25 PM

Bhandara Road (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Bhandara Road Construction: सरकारी धन के उपयोग और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला मामला मोहाड़ी तहसील में सामने आया है। मुख्यमंत्री सड़क योजना के तहत करीब 6 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित नेरीभोसाटाकली मार्ग तथा उस पर बना पुल निर्माण के महज एक महीने के भीतर पहली ही बारिश में धंस गया।

इस घटना से क्षेत्र के ग्रामीणों में भारी आक्रोश है, वहीं प्रतिदिन इस मार्ग से आवागमन करने वाले सौ से अधिक स्कूली विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। निर्माण के समय पुल के लगभग 100 वर्ष तक टिकाऊ होने का दावा किया गया था, लेकिन पहली ही बारिश में पुल और सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठ गए। पुल कई स्थानों पर धंस गया है, जिससे सड़क पर बड़ी-बड़ी दरारें पड़ गई हैं।

6 करोड़ की लागत से बना पुल एक महीने में टूटा

इसके कारण मार्ग पर आवागमन जोखिम भरा हो गया है। ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों का कहना है कि निर्माण कार्य के दौरान ही पुल में खामियों की शिकायत प्रशासन से की गई थी, लेकिन इन शिकायतों पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। अब पुल के धंसने के बाद लोगों ने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषी ठेकेदार एवं संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

सम्बंधित ख़बरें

चंद्रपुर के विमला साइडिंग में प्रदूषण की होगी उच्चस्तरीय जांच, पर्यावरण मंत्री पंकजा मुंडे का आश्वासन

सासवड़ से माउली की वारी का प्रस्थान, विठ्ठल भक्ति में सराबोर दिखे बच्चे और बुजुर्ग; देखें PHOTOS

फडणवीस और गडकरी ने किया अमरावती रेलवे ओवरब्रिज का ऑनलाइन उद्घाटन, तो राणा दंपती ने लिया बाइक ट्रायल

महाराष्ट्र के हर थाने में बनेगी स्पेशल एंटी-ड्रग्स स्क्वॉड, लापरवाही पर नपेंगे थाना प्रभारी, अच्छे काम पर इनाम

ग्रामीणों ने मांगी उच्चस्तरीय जांच

नेरीभोसाटाकली मार्ग क्षेत्र का प्रमुख संपर्क मार्ग है, जहां से प्रतिदिन स्कूल बसें, दोपहिया वाहन तथा अन्य भारी वाहन गुजरते हैं। इसी मार्ग से 100 से अधिक विद्यार्थी भी स्कूल आते-जाते हैं। पुल के धंसने से उसकी सतह असमान हो गई है, जिससे वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यदि बारिश तेज हुई तो पुल का और हिस्सा क्षतिग्रस्त होने तथा किसी बड़े हादसे की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

भंडारा ग्रामीणों में आक्रोश

स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि पुल और सड़क का इतनी कम अवधि में क्षतिग्रस्त होना प्राकृतिक कारणों से अधिक निर्माण कार्य की खराब गुणवत्ता को दर्शाता है। उनका कहना है कि निर्माण में निम्न स्तर की सामग्री का उपयोग किया गया तथा संबंधित अधिकारियों ने गुणवत्ता जांच में लापरवाही बरती। ग्रामीणों का आरोप है कि जनता के कर से खर्च की गई करोड़ों रुपये की राशि का दुरुपयोग हुआ है।

ये भी पढ़े: MBMC की विकास योजना विवादों में घिरी, 800 करोड़ की आरक्षित जमीन बदलने पर हंगामा, डेवलपरों को लाभ देने का आरोप

सरपंच ने दी आंदोलन की चेतावनी

भोसाटाकली के सरपंच लिलाधर ढेंगे ने कहा कि यह सड़क और पुल गांव के विकास की उम्मीद थे, लेकिन अब लोगों की जान के लिए खतरा बन गए हैं। उन्होंने कहा कि यदि दो दिनों के भीतर प्रशासन ने मरम्मत कार्य शुरू नहीं किया और दोषियों पर कार्रवाई नहीं की, तो ग्रामीणों के साथ मिलकर तीव्र आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने संबंधित ठेकेदार एवं जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध आपराधिक मामला दर्ज करने की भी मांग की।

Bhandara neribhosatakal road bridge damaged poor construction

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 13, 2026 | 03:12 PM

Topics:  

  • Bhandara News
  • Maharashtra News
  • Poor Road

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.