भंडारा में धड़ाधड़ चला बुलडोजर, 40 से ज्यादा अवैध दुकानें जमींदोज, पढ़ें पूरी रिपोर्ट
Bhandara Municipal Council Encroachment Drive: मुख्याधिकारी जुम्मा प्यारेवाले के नेतृत्व में भंडारा में 40 अवैध दुकानें हटाई गईं। सड़कों को बाधा मुक्त बनाने के लिए नगर परिषद की सख्त कार्रवाई।
- Written By: प्रिया जैस
भंडारा में बुलडोजर एक्शन (सौजन्य-नवभारत)
Bhandara anti-encroachment news today: भंडारा नगर परिषद प्रशासन ने नए साल की शुरुआत के साथ ही शहर में अतिक्रमणकारियों के खिलाफ आक्रामक रुख अपना लिया है। शुक्रवार की सुबह 11 बजे से प्रशासन ने खाम तालाब चौक से लेकर खात रोड जैसे व्यस्त मार्ग पर सार्वजनिक सड़कों, नालियों और फुटपाथों पर किए गए अवैध निर्माणों को ढहाने की बड़ी कार्रवाई की। इस मुहिम के बाद शहर की मुख्य सड़कों ने राहत की सांस ली है, जिससे अब यातायात की समस्या दूर होने की उम्मीद है।
मुनादी के बावजूद नहीं हटे अवैध निर्माण
नगर परिषद चुनाव के बाद शहर में अनुशासन और सड़क चौड़ीकरण के लिए प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। इससे पहले 29 दिसंबर को ही लाउडस्पीकर के माध्यम से पूरे शहर में मुनादी कर अतिक्रमणकारियों को अपना अवैध निर्माण खुद हटाने की चेतावनी दी गई थी। इसमें सार्वजनिक स्थानों पर बनाए गए ओटे, सीढ़ियां, टिन शेड और कच्चे-पक्के निर्माण हटाने के निर्देश दिए गए थे।
लेकिन दी गई समय सीमा में अतिक्रमण न हटने के कारण प्रशासन को बल प्रयोग करना पड़ा।मुख्याधिकारी जुम्मा प्यारेवाले के नेतृत्व में चलाई गई मुहिम में खात रोड पर स्थित 40 से अधिक पान की गुमटियां, बांस की कच्ची दुकानें और सड़कों तक फैले टिन शेड हटाए गए।
सम्बंधित ख़बरें
लाखनी तहसील में वीबी जी राम जी की जोरदार प्रगति, 221 कार्यों पर 19 हजार मजदूर कार्यरत
भंडारा में सौर कृषि पंप योजना को मिली रफ्तार, 3,832 किसानों के खेतों में लगे सोलर पंप
पवनी बस स्टैंड पर यात्री शेड और पेयजल सुविधा उपलब्ध कराएं, नागरिकों ने आगार प्रबंधक को सौंपा ज्ञापन
Bhandra: लाखांदुर में गुरुदेव बाल सुसंस्कार शिविर का समापन, नाना पटोले ने दिए संस्कारों के संदेश
सामान को जब्त कर दंडात्मक कार्रवाई
प्रशासन ने स्पष्ट किया कि इस मुहिम का मुख्य उद्देश्य सड़कों को स्वच्छ, सुव्यवस्थित और बाधा मुक्त बनाना है। जिन दुकानदारों ने सूचनाओं का उल्लंघन किया, उनके सामान को जब्त कर उन पर दंडात्मक कार्रवाई भी की जा रही है।कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति को रोकने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।
- खाम तालाब चौक से खात रोड तक बड़ी कार्रवाई
- नगर परिषद और पुलिस की संयुक्त मुहिम
- सड़क चौड़ीकरण के लिए चला अतिक्रमण हटाओ अभियान
- चेतावनी के बाद भी न हटे अतिक्रमण
- कार्रवाई से यातायात समस्या में राहत की उम्मीद
- अवैध निर्माण पर सख्त रुख, सामान जब्त
- भारी पुलिस बंदोबस्त में कार्रवाई
- अन्य क्षेत्रों में भी अभियान जारी रहने के संकेत
यह भी पढ़ें – किडनी कांड: पुलिस को भनक तक नहीं लगी, आरोपी डॉक्टर ने कोर्ट से ले ली जमानत!
इस अभियान में अतिक्रमण निरोधी दस्ते के प्रभारी प्रमुख मिथुन मेश्राम, पवन कनोजे, संकेत कोचे, सनी सोनेकर, पवन मोगरे और अन्य कर्मियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। मुख्याधिकारी ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण और नालों की सफाई के लिए यह अतिक्रमण हटाना अनिवार्य था।
शहर के सौंदर्यीकरण में सहयोग करें
प्रशासन की इस बड़ी कार्रवाई का स्थानीय नागरिकों ने स्वागत किया है। लोगों का कहना है कि सड़कें चौड़ी होने से जाम की समस्या से छुटकारा मिलेगा। हालांकि, कुछ छोटे व्यापारियों ने इस पर चिंता जताई है, लेकिन प्रशासन ने साफ कर दिया है कि भविष्य में भी शहर के अन्य हिस्सों से इसी तरह चरणबद्ध तरीके से अतिक्रमण हटाया जाएगा। नगर परिषद ने सभी नागरिकों और व्यापारियों से शहर के सौंदर्यीकरण में सहयोग की अपील की है।
