Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 29 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पड़ोसी जिलों में बारिश, भंडारा अब भी सूखा; किसानों की नजर जुलाई-अगस्त पर

Bhandara Rain Deficit : भंडारा जिले में जून के अंत तक सामान्य 189.3 मिमी के मुकाबले केवल 53.4 मिमी बारिश दर्ज हुई है। कमजोर मानसून के कारण खरीफ फसलों की बुआई प्रभावित हो रही है।

  • Author By Manoj Akotkar | published By महाराष्ट्र डेस्क |
Updated On: Jun 29, 2026 | 05:50 PM

Kharif Sowing (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Bhandara Weather Update: भंडारा जिले में मानसून की बेरुखी ने किसानों और आम नागरिकों की रातों की नींद और दिन का सुकून उड़ा दिया है। जून समाप्त होने की कगार पर है, लेकिन जिले में अब तक मानसून जैसी जोरदार बारिश अब तक नहीं हुई है। रोजाना आसमान में काले बादल छाते हैं, लेकिन बादल बिना बरसे ही आगे निकल जाते हैं।

मौसम विभाग लगातार बारिश का अनुमान जारी कर रहा है, परंतु जिले के हाथ केवल हल्की फुहारें ही लग रही हैं। इस स्थिति के कारण खरीफ फसलों की बुआई पूरी तरह प्रभावित हो रही है, जिससे किसान अब सूखे की आशंका से घिर गए हैं। वैसे इस वर्ष पहले ही अलनीनो के प्रभाव के चलते पहले ही सामान्य से कम वर्षा होने की आशंका जताई गई थी, जो अब सच साबित होती दिख रही है।

भंडारा में मानसून की बेरुखी

वर्षा की भारी कमी के कारण तापमान में गिरावट नहीं आई है और लोग उमस व तीखी गर्मी से बेहाल हैं। 29 जून तक जिले में औसतन 189.3 मिलीमीटर बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन अब तक केवल 53.4 मिलीमीटर वर्षा ही दर्ज की गई है। इस तरह शुरुआती दौर में ही जिले को करीब 125.9 मिलीमीटर वर्षा की भारी कमी का सामना करना पड़ रहा है। अब जून का समय बीत चुका है और किसानों की उम्मीदें पूरी तरह जुलाई और अगस्त के मुख्य महीनों पर टिक गई हैं। इससे अबकी बार खेतों में बुआई काफी देरी से हो सकेगी।

सम्बंधित ख़बरें

सिया गोयल और चेतन को 3 जुलाई तक पुलिस रिमांड; केतन अग्रवाल मर्डर केस में कोर्ट का बड़ा फैसला

महाराष्ट्र में अवैध साहूकारी पर लगेगी लगाम, दोषियों को मिलेगी कड़ी सजा, सरकार तैयार कर रही नई कानून-व्यवस्था

नागपुर को मिले नए पुलिस कमिश्नर, विश्वास नांगरे पाटिल ने संभाला कमान, पहले ही दिन अपराधियों को दिया अल्टीमेटम

लाखांदुर में PM आवास योजना विवाद, लाभार्थी परिवार के समर्थन में आमरण अनशन

जून में सामान्य से 125.9 मिमी कम बारिश

पड़ोसी जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट चौंकाने वाली बात यह है कि भंडारा के पड़ोसी जिलों, नागपुर और गोंदिया में पिछले कुछ दिनों से अच्छी बारिश दर्ज की जा रही है, लेकिन भंडारा जिला इस राहत से अछूता रह गया है। मौसम विभाग की ओर से जब पड़ोसी जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया था, तब भंडारा को येलो अलर्ट था।

ये भी पढ़े: 16 दिन पहले बेटे की मौत, अब मां ने भी छोड़ी दुनिया… जसपाल राणा के 50वें जन्मदिन पर नहीं रही श्यामा देवी

हालांकि, इस तीन दिनों के येलो अलर्ट के दौरान भी जिले में केवल एक दिन हल्की बूंदाबांदी हुई। यदि अगले कुछ दिनों में जोरदार बारिश नहीं होती है, तो खरीफ सीजन की फसलों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। फसलों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

तहसीलवार वर्षा का आंकड़ा (मिलीमीटर में)

तहसील अपेक्षित वर्षा (मिमी) वास्तविक वर्षा (मिमी)
भंडारा 204.3 32.1
साकोली 205.7 137.7
लाखनी 195.5 37.1
पवनी 192.3 28.3
लाखांदुर 164.2 37.3
तुमसर 177.1 69.4
मोहाड़ी 158.9 65.1

 

Bhandara monsoon rainfall deficit kharif farming june 2026

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 29, 2026 | 05:21 PM

Topics:  

  • Bhandara News
  • Maharashtra News
  • monsoon alert

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.