भंडारा में मानसून की देरी से प्रशासन अलर्ट, किसानों को जल्दबाजी में बुआई न करने की सलाह
Bhandara Delayed Monsoon: भंडारा जिले में मानसून में हो रही देरी के बीच जिला प्रशासन और कृषि विशेषज्ञों ने किसानों से पर्याप्त बारिश होने के बाद ही बुआई करने की अपील की है।
- Written By: केतकी मोडक
चिंतित किसान प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स - सोशल मिडिया)
Bhandara Sowing Alert News: मानसून के आगमन में हो रही देरी के बीच भंडारा जिला प्रशासन ने किसानों से जल्दबाजी में बुआई नहीं करने की अपील की है। प्रशासन ने कहा है कि केवल शरुआती बारिश के आधार पर बुवाई करने से किसानों को नुकसान उठाना पड़ सकता है। पर्याप्त और लगातार वर्षा होने के बाद ही बोनी करना अधिक सुरक्षित रहेगा।
बीज खराब होने का खतरा
प्रशासन के अनुसार शुरुआती बारिश के बाद यदि लंबे समय तक वर्षा नहीं होती है तो खेतों में बोए गए बीज खराब हो सकते हैं। इससे अंकुरण प्रभावित होने के साथ किसानों को दोबारा बुवाई करनी पड़ सकती है। ऐसी स्थिति में उत्पादन लागत बढ़ने के साथ आर्थिक नुकसान की आशंका भी रहती है। आधिकारिक
जानकारी पर भरोसा करें
प्रशासन ने किसानों से अफवाहों और अनुमानों के आधार पर निर्णय लेने से बचने की अपील की है। अधिकारियों ने कहा कि मौसम और कृषि संबंधी सभी आवश्यक सूचनाएं समय-समय पर उपलब्ध कराई जाएंगी। किसान सरकारी सलाह का पालन – कर संभावित नुकसान से बच सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
अकोला मनपा की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों पर जोर, बोरवेल और नाला सफाई के निर्देश
नासिक में गहराया जल संकट, बांधों में 18 दिन का पानी कम; मनपा की लापरवाही से जल्द लागू होगी पानी कटौती
चंद्रपुर-नागपुर एक्सप्रेसवे को मिली बड़ी राहत, भूमि अधिग्रहण के लिए 2353 करोड़ के ऋण को मंजूरी
नासिक विधान परिषद चुनाव में बढ़ी हलचल; क्रॉस वोटिंग के डर से महायुति ने ठाणे भेजे पार्षद, मविआ की नई रणनीति
सामान्य से कम बारिश होने का अनुमान
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार जून माह में राज्य के कई हिस्सों में वर्षा की गतिविधियों में रुकावट आने की संभावना है। कुछ क्षेत्रों में सामान्य से कम बारिश होने का अनुमान भी व्यक्त किया गया है। इसी कारण कृषि एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि पर्याप्त नमी बनने के बाद ही बुवाई शुरू की जानी चाहिए। किसानों को मौसम की जानकारी पर लगातार नजर रखने तथा कृषि विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।
मानसून आगमन् में समय
प्रगतिशील किसान इरफान पटेल ने कहा कि “प्रशासन ने कहा है कि किसान बुआई का निर्णय लेने से पहले वर्षा की स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होने का इंतजार करें। वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए मानसून के आगमन में अभी कुछ और दिनों का समय लग सकता है। हालांकि आगामी सप्ताह में राज्य का मौसम वर्षा के लिए अधिक अनुकूल बनने की संभावना व्यक्त की गई है।”
यह भी पढ़ें:- नासिक में एसटी कर्मचारियों का आर-पार का एलान; वैचारिक मतभेद भुलाकर एक मंच पर आए संगठन
धैर्य रखें : राजेन्द्र फुलबांधे
प्रगतिशील किसान राजेन्द्र फुलबांधे ने कहा कि “किसान मौसम विभाग द्वारा जारी आधिकारिक पूर्वानुमानों पर ही भरोसा करें और अफवाहों या अपुष्ट जानकारियों के आधार पर कृषि संबंधी निर्णय न लें। अधिकारियों ने कहा कि कुछ दिनों का धैर्य भविष्य में होने वाले आर्थिक नुकसान से बचा सकता है। ऐसे में किसानों को सावधानी बरतने और मौसम की स्थिति का लगातार आकलन करने की सलाह है।”
