Bhandara News: जमीन के रिकॉर्ड से नाम हटाने का आरोप, न्याय की मांग को लेकर व्यक्ती ने दी आत्महत्या की चेतावनी
Land Record Dispute: भंडारा जिले के लाखनी निवासी राजेंद्र ठाकरे ने भूमि अभिलेख में कथित हेरफेर कर पुश्तैनी संपत्ति से नाम हटाए जाने का आरोप लगाते हुए 5 अगस्त को जहर खाकर आत्महत्या करने की चेतावनी दी।
भूमि विवाद- फाइल फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)
Bhandara Revenue Department: भंडारा जिले के लाखनी निवासी और वर्तमान में भंडारा के मेंढ़ा क्षेत्र में रह रहे राजेन्द्र वसंता ठाकरे ने प्रशासनिक उपेक्षा से परेशान होकर आगामी 5 अगस्त को जहर खाकर आत्महत्या करने की चेतावनी दी है। पीड़ित का आरोप है कि भूमि अभिलेख विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से उनकी पुश्तैनी संपत्ति के दस्तावेजों में हेरफेर कर उनका नाम हटा दिया गया है।
राजेन्द्र ठाकरे के अनुसार, भूमि अभिलेख कार्यालय लाखनी के नगर भूमापन क्रमांक 251 पर जिला भूमि अभिलेख भंडारा की ओर से 27 दिसंबर 2017 को जारी अपील आदेश के तहत आखिव पत्रिका में उनका नाम आधिकारिक रूप से दर्ज था।
दस्तावेजों में हेरफेर का आरोप
हालांकि, 4 नवंबर 2022 को इस आखिव पत्रिका में कथित रूप से कांटछांट और फर्जी दस्तावेज तैयार कर एक नई आखिव पत्रिका जारी कर दी गई, जिसके जरिए उनका नाम संपत्ति के रिकॉर्ड से हटा दिया गया।
सम्बंधित ख़बरें
भाजपा की तो नाक कट गई… बांकीपुर में प्रशांत किशोर की जीत पर बोले रोहित पवार; कहा- BJP की डेडलाइन आ गई है
300 अवैध गर्भपात कराने वाले कोल्हापुर के डॉक्टर के कारनामे उजागर, लड़का होने का दावा कर चला रहा था रैकेट
ठाणे में 8,444 किसानों की कर्जमाफी e-KYC सफल! शेष 2,518 किसानों को अब क्या करना होगा? जानें पूरी प्रक्रिया
ठाणे रिंग मेट्रो को लेकर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, कलवा-मुंब्रा-दिवा तक विस्तार को मिली हरी झंडी
ये भी पढ़े: यवतमाल में दो दर्दनाक घटनाएं: पुस नदी में महिला का शव मिला, नाले में बहने से किसान की मौत
भूमि अभिलेख विवाद गहराया
पीड़ित का कहना है कि वे अपनी ही जायदाद को वापस पाने के लिए पिछले कई सालों से कानूनी और प्रशासनिक लड़ाई लड़ रहे हैं, लेकिन न्याय मिलने के बजाय उन्हें केवल आश्वासन ही मिले हैं। अपनी इस अंतिम चेतावनी से उन्होंने भूमि अभिलेख विभाग तथा पुलिस प्रशासन को लिखित रूप से अवगत करा दिया है।
