कोका के जंगल में भीषण आग: गांव तक पहुँची लपटें, ग्रामीणों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
Bhandara Koka Forest News: भंडारा के कोका के जंगल में लगी भीषण आग ने गांव को घेर लिया। ग्रामीणों की तत्परता से बड़ा हादसा टला। आग से किसानों को हुआ भारी नुकसान, प्रशासन से मदद की मांग।
कोका के जंगल में भीषण आग (सो. सोशल मीडिया)
Bhandara Crop Loss News: भंडारा तहसील के पवनी रोड पर स्थित दवड़ीपारकोका वन क्षेत्र में बुधवार दोपहर भीषण आग लग गई। सूखी घास और तेज हवाओं के कारण आग ने देखते ही देखते रौद्र रूप धारण कर लिया, जिससे कोका गांव से सटे वन क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। गनीमत रही कि ग्रामीणों ने समय रहते सूझबूझ दिखाई, जिससे आग को रिहायशी इलाकों और घरों तक पहुंचने से रोक दिया गया।
दोपहर के समय अचानक लगी यह आग इतनी तेज थी कि इसने कुछ ही देर में वन क्षेत्र के एक बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें और धुएं का गुबार दूरदूर से आसमान में देखा जा सकता था। आग की चपेट में आने से खेतों में रखी चारे और कड़बे की गंजी ढेर जलकर राख हो गई, जिससे संबंधित किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। आग लगने की खबर मिलते ही गांव के नागरिक घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े।
यह भी पढ़ें:- भंडारा में 44 डिग्री का टॉर्चर: ट्रांसफार्मर को फुंकने से बचाने के लिए महावितरण ने लगाए कूलर, मशीनरी हुई बेहाल
सम्बंधित ख़बरें
डस्टबिन हटाए तो लोगों ने खुद रखा ड्रम, भंडारा नगर परिषद की व्यवस्था पर सवाल
शादी का झांसा देकर तीन साल तक महिला का शोषण, लाखनी में आरोपी पर मामला दर्ज
लाखनी के गणेश नगर और गांधीनगर में कम वोल्टेज से लोग परेशान, थ्री फेज लाइन की मांग
अमरावती में घायल बारासिंघा का सफल रेस्क्यू, नागपुरी गेट पुलिस की तत्परता से बची जान
कोका गांव पर मंडराते खतरे को देखते हुए ग्रामीणों ने एकजुटता दिखाई और पानी के बर्तनों व बाल्टियों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। अपनी जान की परवाह किए बिना नागरिकों ने कड़ी मशक्कत की और आग को आबादी वाले क्षेत्र तक पहुँचने से पहले ही रोक दिया। ग्रामीणों की इस सक्रियता की वजह से किसी भी तरह की जनहानि या घरों का नुकसान होने से बच गया।घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग और दमकल विभाग को सूचित किया गया,
जिसके बाद आग पर पूरी तरह काबू पाने के लिए युद्ध स्तर पर प्रयास शुरू किए गए। फिलहाल जंगल में आग लगने का सटीक कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। भंडारा ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस आग में जिन किसानों का चारा जलकर नष्ट हुआ है, उनका तत्काल पंचनामा कर उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। इस घटना के बाद से पूरे परिसर में चिंता और डर का माहौल बना हुआ है।
