कोका में मक्का खरीदी केंद्र शुरू करें, किसानों की समस्या को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Bhandara Farmers Issue: भंडारा तहसील के किसानों की सुविधा के लिए कोका गांव में मक्का खरीदी केंद्र शुरू करने की मांग को लेकर युवक राष्ट्रवादी कांग्रेस ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
कोका में मक्का खरीदी केंद्र शुरू करें, किसानों की समस्या को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
Published on: 
Updated on: 

Bhandara News: भंडारा तहसील के किसानों की समस्या को देखते हुए कोका गांव में मक्का खरीदी केंद्र शुरू करने की मांग की गई है. इस संबंध में कृषि उत्पन्न बाजार समिति भंडारा के संचालक तथा युवक राष्ट्रवादी कांग्रेस के तहसील अध्यक्ष हितेश सेलोकर ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है.

ज्ञापन में बताया गया है कि भंडारा तहसील के माटोरा, कोका, सर्पेवाडा, इंजेवाडा, दुधारा और चंद्रपुर सहित मोहाडी तहसील के खडकी, बोंडे, पालोरा, जांभोरा और डोंगरदेव गांवों के किसानों ने इस वर्ष बड़ी मात्रा में मक्का की खेती की है. लेकिन मक्का बेचने के लिए आसपास कोई खरीदी केंद्र उपलब्ध नहीं होने के कारण किसानों के सामने फसल बेचने की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है.

किसानों की इस समस्या को देखते हुए कोका गांव में मक्का खरीदी केंद्र शुरू करने की मांग की गई है. इससे आसपास के गांवों के किसानों को अपनी उपज बेचने में सुविधा मिलेगी और समय पर मक्का की बिक्री भी हो सकेगी. हितेश सेलोकर ने प्रशासन से मांग की है कि किसानों की इस समस्या का जल्द समाधान करते हुए कोका में मक्का खरीदी केंद्र शुरू किया जाए, ताकि किसानों को राहत मिल सके. ज्ञापन सौंपते समय जिप सदस्य रजनीश बंसोड, पूर्व जिप सदस्य उत्तम कलपाते, शुभाष तितिरमारे, मंगेश रेहपाडे, हेमंत सेलोकर आदि उपस्थित थे.

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com